बिग बॉस में मारपीट कर गुंडई करने चले थे ये कंटेस्टेंट, 2 मिनट में घर से हुए बेघर मेकर्स ने अक्ल लगा दी ठिकाने

​टीवी का मजेदार शो बिग बॉस पिछले 19 साल से फैंस का मनोरंजन कर रहा है। हर साल बिग बॉस के घर में एक से बढ़कर एक कंटेस्टेंट आते हैं और अपना दम दिखाते हैं। इनमें से कुछ ऐसे होते हैं जो जनता के दिल पर राज करते हैं, वहीं कुछ ऐसे होते हैं जो अपने कारनामों की वजह से हमेशा के लिए पॉपुलर हो जाते हैं। आज हम बिग बॉस के उन सदस्यों की बात करने जा रहे हैं, जिन्होंने घर के अंदर मारपीट की थी और बाद में उन्हें घर से निकाल दिया गया।

बिग बॉस के घर में मारपीट कर चुके हैं ये कंटेस्टेंट
01 / 07
Image Credit : Instagram

बिग बॉस के घर में मारपीट कर चुके हैं ये कंटेस्टेंट

बिग बॉस का घर ऐसा होता है जहां कोई न कोई बड़ा हंगामा जरूर होता है। यह बिग बॉस का इतिहास रहा है कि घर के अंदर लड़ाई-झड़गा एक ऐसे लेवल पर चला जाता है कि लोग अपना आपा खो देते हैं। ऐसा एक दो बार नहीं बल्कि कई बार हो चुका है, जब कंटेस्टेंट का पारा बढ़ गया था और उन्होंने अपने ही साथी पर हमला कर दिया । किसी ने फ्राइंग पैन से मारा तो किसी ने पूल में जोरदार धक्का दे दिया। आइए आपको बताते हैं बिग बॉस के घर में किसने दिखाई हिंसा।

अशनुर कौर
02 / 07
Image Credit : Instagram

अशनुर कौर

बिग बॉस 19 में नजर आई अशनुर कौर का गेम पहले दिन से ही काफी अच्छा जा रहा था। वह शो में अपने शांत स्वभाव के लिए पसंद की जा रही थी। लेकिन टिकट टू फिनाले जीतने की उनकी जिद्द ने ऐसा कुछ कर दिया कि वह घर से बेघर हो गई। दरअसल टास्क के दौरान अशनुर कौर ने तान्या मित्तल पर लकड़ी का फट्टा फेंक दिया। जिसके बाद मेकर्स ने अशनुर को घर से तुरंत बेघर कर दिया।

कुशाल टंडन
03 / 07
Image Credit : Instagram

कुशाल टंडन

बिग बॉस 7 में एक्टर कुशाल टंडन भी हिंसा की वजह से घर से बाहर हो गए थे, लेकिन उनका मामला थोड़ा अलग था, एक टास्क के दौरान कुशाल की तनिशा मुखर्जी से बहस हो गई थी, जो देखते ही देखते बढ़ गई। बात इतनी बढ़ गई कि कुशाल ने तनिशा और वीजे एंडी को धक्का दे दिया। बिग बॉस ने साफ कर दिया कि धक्का देना और जबरदस्ती करना पूरी तरह मना है। उन्हें तुरंत घर से निकाल दिया गया।

मधुरिमा तुली
04 / 07
Image Credit : Instagram

मधुरिमा तुली

बिग बॉस 13 में मधुरिमा तुली और उनके एक्स-बॉयफ्रेंड विशाल आदित्य सिंह के बीच घर में अक्सर झगड़े होते रहते थे। एक झड़गा इतना बढ़ गया कि मधुरिमा ने फ्राइंग पैन से विशाल को जोर-जोर से मारा। इस हरकत के बाद बिग बॉस ने मधुरिमा को तुरंत घर से बेघर कर दिया।

तहलका भाई
05 / 07
Image Credit : Instagram

तहलका भाई

बिग बॉस 17 के अंदर तहलका भाई को मारपीट करने के चक्कर में घर से निकाल दिया गया। दरअसल घर के अंदर अरुण महाशेट्टी और ईशा मालवीय का झड़गा चल रहा है। जिसे बचाने के लिए तहलका और अभिषेक बीच में कूद पड़े, तभी तहलका ने अभिषेक का कॉलर पकड़ा और उसे घसीट दिया। जिसके बाद घर का माहौल गंभीर हो गया। बिग बॉस ने तुरंत तहलका को घर से निकाल दिया था।

विकास गुप्ता
06 / 07
Image Credit : Instagram

विकास गुप्ता

बिग बॉस 14 में विकास गुप्ता ने अर्शी खान से पंगा लिया था। दोनों के बीच गर्मा गर्मी बढ़ी और झड़गा शुरू हो गया। अर्शी खान के साथ लड़ाई में, जब अर्शी ने उनकी माँ को बहस में घसीटा, तो उन्होंने उन्हें स्विमिंग पूल में धक्का दे दिया, जिसके बाद बिग बॉस ने उन्हें शो से निकाल दिया गया।

के आर के
07 / 07
Image Credit : Instagram

के आर के

कमाल राशिद खान (KRK), बिग बॉस के शुरुआती सीज़न के सबसे विवादित कंटेस्टेंट में से एक थे। उनका एविक्शन शो के इतिहास में एक टर्निंग पॉइंट के तौर पर देखा गया। घर में एक बड़ी बहस के दौरान, KRK ने गुस्से में पानी की बोतल फेंकी, जो बदकिस्मती से साथी कंटेस्टेंट रोहित वर्मा को लग गई। क्योंकि यह हमला जानबूझकर किया गया था और इससे फिजिकल चोट लगने का खतरा था, इसलिए मेकर्स ने बिना देर किए उन्हें बाहर निकाल दिया।

End of Photo Gallery
Subscribe to our daily Newsletter!

© 2025 Bennett, Coleman & Company Limited