ओवरएक्टिंग कर दिमाग का दही कर चुके हैं ये सितारे, परफॉर्मेंस देख दर्शक भी पीटने लगे माथा

Bollywood Stars Who Do Overacting: बॉलीवुड स्टार्स अपनी फिल्मों को लेकर काफी चर्चा में रहते हैं। किसी की एक्टिंग दिल जीत लेती है, तो किसी के एक्शन सीन्स पर लोग फिदा हो जाते हैं। लेकिन आज हम आपको बॉलीवुड के उन स्टार्स के बारे में बताने वाले हैं जिनकी ओवरएक्टिंग ने सबका दिमाग खराब कर दिया।

Authored by: Abhay Updated Feb 16 2026, 17:30 IST
इन स्टार्स की ओवरएक्टिंग ने लोगों का दिमाग किया खराब, देखें लिस्टImage Credit : IMDb01 / 07

इन स्टार्स की ओवरएक्टिंग ने लोगों का दिमाग किया खराब, देखें लिस्ट

बॉलीवुड में कुछ एक्टर अपनी शानदार एक्टिंग से लाखों दिल जीत चुके हैं, लेकिन कुछ ऐसे भी हैं जिनकी ओवरएक्टिंग ने दर्शकों का मजा किरकिरा कर दिया। उनकी फिल्में सिर्फ इसलिए फ्लॉप हुईं क्योंकि वो हर सीन में इतना ज्यादा ड्रामा करते थे कि कहानी दम तोड़ देती थी। कई बार तो दर्शक हंसते-हंसते थक जाते थे या फिर बोर होकर सिनेमाघर से निकल आते थे। इनमें से कुछ एक्टरों की ओवरएक्टिंग इतनी ज्यादा थी कि फिल्में चल नहीं पाईं और उन्होंने धीरे-धीरे एक्टिंग छोड़ दी या बहुत कम काम करना शुरू कर दिया। हम आपको उन बॉलीवुड एक्टर्स के बारे में बताने जा रहे हैं, जिनकी ओवरएक्टिंग दर्शकों को पसंद नहीं आईं।

अर्जुन कपूर (Arjun Kapoor)Image Credit : IMDb02 / 07

अर्जुन कपूर (Arjun Kapoor)

बॉलीवुड एक्टर अर्जुन कपूर (Arjun Kapoor) फिल्मो में अपने एक ऐसे एक्सपेंशन को लेकर सोशल मीडिया पर कई बार ट्रोल हो चुके हैं। अब अर्जुन कपूर फ्लॉप स्टार्स की लिस्ट में शामिल हो गए हैं।

वरुण धवन (Varun Dhawan)Image Credit : IMDb03 / 07

वरुण धवन (Varun Dhawan)

एक्टर वरुण धवन (Varun Dhawan) अभी हाल ही में फिल्म बॉर्डर 2 में अपनी ओवरएक्टिंग की वजह से लोगों के निशाने पर आ गए थे। वरुण धवन की फिल्में उनकी एक्टिंग की वजह से फ्लॉप हो गईं।

​हिमेश रेशमिया (Himesh Reshammiya)Image Credit : IMDb04 / 07

​हिमेश रेशमिया (Himesh Reshammiya)

सिंगर हिमेश रेशमिया (Himesh Reshammiya) ने कई फिल्मों में एक्टिंग करने की कोशिश की लेकिन लोगों को एकदम पसंद नहीं आई। हिमेश रेशमिया की ओवरएक्टिंग ने उनका करियर तबाह कर दिया।

​उदय चोपड़ा (Uday Chopra)Image Credit : IMDb05 / 07

​उदय चोपड़ा (Uday Chopra)

एक्टर उदय चोपड़ा (Uday Chopra) का नाम भी इस लिस्ट में शामिल है। रिपोर्ट्स के मुताबिक उदय चोपड़ा को ओवरएक्टिंग की वजह फिल्मी दुनिया से बाहर होना पड़ा। अब वो फिल्मी दुनिया में एकदम नजर नहीं आते।

अरबाज खान (Arbaaz Khan)Image Credit : IMDb06 / 07

अरबाज खान (Arbaaz Khan)

सलमान खान के भाई अरबाज खान (Arbaaz Khan) की एक्टिंग को लोगों ने पसंद नहीं किया। इसके चलते अरबाज खान की कई फिल्में बुरी तरह से बॉक्स ऑफिस पर फ्लॉप रहीं।

​जायद खान (Zayed Khan)Image Credit : IMDb07 / 07

​जायद खान (Zayed Khan)

एक्टर जायद खान (Zayed Khan) ने भी कई फिल्मों में काम किया लेकिन वो अपनी एक्टिंग से लोगों का दिल नहीं जीत पाए। जायद खान अब फिल्मी दुनिया से एकदम बाहर हैं।

End of Photo Gallery
Subscribe to our daily Newsletter!