Arjun Kapoor Affairs: बॉलीवुड अभिनेता अर्जुन कपूर ने हाल ही में एक बेहद ही हैरान कर देने वाला बयान दिया है। उनके बयान से यह साफ हो गया है कि अर्जुन कपूर ने मलाइका अरोड़ा से ब्रेकअप कर लिया है। राज ठाकरे द्वारा होस्ट की गई दिवाली पार्टी के दौरान अर्जुन कपूर ने बताया कि वो सिंगल हैं। आज हम अपनी इस रिपोर्ट में आपको उन हसीनाओं के बारे में बताने जा रहे हैं, जिनका नाम अर्जुन कपूर के साथ मलाइका अरोड़ा संग ब्रेकअप करने से पहले जुड़ चुका है। आइए देखें पूरी लिस्ट...
अर्जुन कपूर और अथिया शेट्टी की साल 2016 में रिलेशनशिप में होने की अफवाहों ने खूब सुर्खियां बटोरी थी। हालांकि अथिया संग अफेयर की खबरों को अर्जुन कपूर ने खारिज कर दिया था और कहा था कि ऐसी बातें सुनना शर्मनाक है।
सलमान खान की बहन अर्पिता खान का नाम भी इस लिस्ट में शामिल है। अर्जुन कपूर ने कुछ समय के लिए अर्पिता खान को भी डेट किया था। बाद में किसी कारण दोनों अलग हो गए।
अर्जुन कपूर की नजदीकियां फिल्म 'इश्कजादे' की शूटिंग करते हुए परिणीति चोपड़ा संग बढ़ी थीं। हालांकि अर्जुन कपूर इन अफवाहों को बार-बार खारिज ही किया।
अनुष्का शर्मा के साथ अर्जुन कपूर को कई बार स्पॉट किया गया था। तभी से उनके अफेयर की अफवाहें आनी शुरू हो गई थीं। हालांकि कभी इस बारे में अर्जुन और अनुष्का ने बात नहीं की।
मीडिया रिपोर्ट्स की मानें तो अर्जुन कपूर ने काफी समय तक एक्ट्रेस सोनाक्षी सिन्हा को डेट किया था। दोनों के ब्रेकअप की वजह आज तक सामने नहीं आई है।
साल 2018 में अर्जुन कपूर ने अपनी से 12 साल बड़ी एक्ट्रेस मलाइका अरोड़ा को डेट करना शुरू किया था। लेकिन 6 सालों तक साथ रहने के बाद अर्जुन ने मलाइका संग ब्रेकअप कर लिया है।