Arbaaz Patel and Nikki Tamboli Pics: रियलिटी शो 'द 50' में इन दिनों खूब धमाल मचा हुआ है। निक्की तंबोली और अरबाज पटेल इस शो में सबसे ज्यादा चर्चित जोड़ी बन चुके हैं। दोनों की केमिस्ट्री और मस्ती फैंस को खूब पसंद आ रही है। अब दोनों की कुछ तस्वीरें इंटरनेट पर छा गई है। फोटोज को देखकर फैंस बस यही कह रहे है कि रब ने बना दी जोड़ी...आइए नजर डालते है निक्की तंबोली और अरबाज पटेल की तस्वीरों पर...
ये फोटो इंस्टाग्राम पर छाई हुई है। इसमें अरबाज खान अपनी गर्लफ्रेंड निक्की तंबोली पर लुटाते नजर आ रहे हैं। अरबाज खान और निक्की तंबोली की इस फोटो पर लोग जमकर रिएक्ट कर रहे है।
इस तस्वीर में अरबाज पटेल घुटनों पर बैठकर निक्की तंबोली को प्रपोज करते दिखाई दे रहे हैं। निक्की और अरबाज का ये अंदाज देखकर फैंस सातवें आसमान पर पहुंच गए है।
निक्की तंबोली और अरबाज पटेल अक्सर अपने फैंस को कपल गोल्स देते रहते है। निक्की और अरबाज की हर तस्वीर वायरल हो जाती है।
निक्की तंबोली और अरबाज पटेल की प्रेम कहानी की शुरुआत बिग बॉस मराठी 5 के दौरान शुरू हुई। शो के बाद भी इनका रिश्ता जारी है और वे मुंबई में लिव-इन रिलेशनशिप में हैं। फिलहाल दोनों द 50 में नजर आ रहे हैं।
निक्की तंबोली और अरबाज पटेल को लेकर लोगों का ये मानना है कि दोनों जल्द ही शादी कर सकते हैं। फैंस को इनकी शादी का बेसब्री से इंतजार है।