Bollywood Stars No Phone Policy: बॉलीवुड के कई बड़े सितारों ने अपनी शादी को पूरी तरह प्राइवेट और लीक-प्रूफ बनाने के लिए 'नो फोन पॉलिसी' लागू की है। इसका मतलब है कि मेहमानों को वेन्यू पर मोबाइल फोन ले जाने या इस्तेमाल करने की इजाजत नहीं होती — फोन बाहर रखने पड़ते हैं, ताकि कोई फोटो, वीडियो या लाइव अपडेट सोशल मीडिया पर न जाए। यह ट्रेंड पिछले कुछ सालों में काफी पॉपुलर हो गया है, क्योंकि सेलिब्रिटी अपनी खास पल को सिर्फ यादों में जीना चाहते हैं, न कि मीडिया या पापराज़ी के कैमरों में।
साल 2017 में विराट कोहली और अनुष्का शर्मा ने एक दूजे संग सात फेरे लिए थे। ये शादी इटली में हुई थी जिस्मीन कम मेहमानों के साथ-साथ नो फोन पॉलिसी को भी तवज्जो दिया गया था।
साल 2018 में दीपिका पादुकोण और रणवीर सिंह ने सिंधी और कोंकणी रीति-रिवाज से शादी की थी। इस दौरान कलाकारों की टीम ने ध्यान रखा था कि शादी में कोई अपने पर्सनल फोन से तस्वीरें ना क्लिक कर सकें।
विक्की कौशल और कैटरीना कैफ ने सिक्स सेंस फोर्ट बरवाड़ा, सवाई माधोपुर, राजस्थान में शादी की थी। इस शादी में मेहमानों से फोन छिन लिए गए थे।
साल 2022 में आलिया भट्ट और रणबीर कपूर ने सात फेरे लिए थे। ये शादी भले ही घर में हुई थी। लेकिन बहुत ही निजी तरीके से हुई, जिसमें केटरिंग और मेहमानों के फोन पर टेप चिपका दी गई।
रिपोर्ट्स की मानें तो रश्मिका मंदाना और विजय देवरकोंडा की शादी इस 26 फरवरी को उदयपुर में होने जा रही है। ऐसा कहा जा रहा है कि कपल ने पूरे तरीके से नो-फोन पॉलिसी को अपनाया है।
साल 2023 में कियारा आडवाणी और सिद्धार्थ मल्होत्रा की शादी हुई थी। सिद्धार्थ और कियारा बहुत प्राइवेट कपल में से एक हैं। इसी को देखते हुए शादी में फोन इस्तेमाल करने की पाबंदी थी।