Anupamaa Makers Try To Grab TRP With These Characters Death: टीवी के पॉपुलर सीरियल 'अनुपमा' ने दर्शकों के दिलों-दिमाग पर कब्जा करने में कोई कसर नहीं छोड़ी है। रुपाली गांगुली स्टारर 'अनुपमा' की टीआरपी इन दिनों लुढ़की हुई नजर आ रही है। ऐसे में शो की रेटिंग दुरुस्त करने के लिए मेकर्स ने न केवल लीप लाने का फैसला किया है, बल्कि प्रार्थना को भी मौत के घाट पहुंचा दिया है। लेकिन ये पहली बार नहीं है, जबकि इससे पहले भी 'अनुपमा' के कई किरदारों को काल के गाल में पहुंचाकर मेकर्स ने टीआरपी बटोरने की कोशिश की है। तो चलिए एक नजर डालते हैं 'अनुपमा' के उन किरदारों पर-
'अनुपमा' में समर की मौत से दर्शकों को काफी झटका लगा था। सीरियल में अचानक से समर की मौत दिखाई गई थी, जिससे दर्शक भी हैरान रह गए थे। हालांकि इस चीज के लिए दर्शकों ने मेकर्स को खूब ट्रोल भी किया था।
'अनुपमा' में लीप से पहले कहानी को ट्विस्ट देने के लिए डिंपल यानी निशी सक्सेना को भी मौत के घाट उतार दिया गया। सीरियल में दिखाया गया कि डिंपल की आग में जलने से मौत हो गई है। इस ट्विस्ट के बाद शो में लंबा लीप आया था।
'अनुपमा' सीरियल में छवि पांडे का किरदार खत्म करने के लिए मेकर्स ने उन्हें सीरियल में सीधा मौत के घाट ही उतार दिया। शो में दिखाया गया था कि छाया की मौत अनुपमा को बचाने के चक्कर में होती है। इस चीज से भी दर्शकों को तगड़ा झटका लगा था।
'अनुपमा' में दिखाया गया कि कैसे अनुज कपाड़िया को उसके ही भाई ने खाई से धक्का देकर मारने की। 'अनुपमा' में अनुज कपाड़िया की मौत से आज तक दर्शक उबर नहीं पाए हैं और लगातार गौरव खन्ना की शो में वापसी का इंतजार कर रहे हैं।
रुपाली गांगुली स्टारर 'अनुपमा' में रणदीप राय ने आर्यन कोठारी बनकर कदम रखा था। सीरियल में आर्यन कोठारी का निधन ड्रग ओवरडोज की वजह से होता है। लेकिन इसका इल्जाम अनुपमा के सिर पर आता है। टीआरपी के लिए मेकर्स ने इस ट्विस्ट को खूब भुनाया था, साथ ही इसके बाद कुछ महीनों का लीप भी आया था।
सीरियल 'अनुपमा' में अब प्रार्थना को मेकर्स ने मौत के घाट पहुंचा दिया है। सीरियल में दिखाया गया कि अनुपमा की जान बचाने के चक्कर में प्रार्थना अपनी कुर्बानी दे देती है। वहीं अब इसके बाद भी कुछ वक्त का लीप आएगा, जिसके बाद अनुपमा गोवा में अपना नया सफर शुरू करेगी।