Rupali Ganguly Fight With Co-Actors: टीवी सीरियल अनुपमा ने रुपाली गांगुली की तकदीर बदलने का काम किया है। इस शो में रुपाली गांगुली लीड रोल निभा रही हैं, जो अब लाखों लोगों की फेवरेट एक्ट्रेस हैं। रुपाली आज के समय में टीवी की टॉप एक्ट्रेसेस में से एक हैं लेकिन ये भी सच है कि अनुपमा के सेट से रुपाली गांगुली की को-एक्ट्रेसेस संग लड़ाई की खबरें आए दिन आती थीं। दावा है कि रुपाली गांगुली का की को-स्टार्स के साथ 36 का आंकड़ा था। आइए आपको उन स्टार्स के नाम बताते हैं।
पारस कलनावत ने रुपाली गांगुली संग रिश्ते पर खुलकर बात की थी। शो छोड़ने के बाद पारस ने कहा था कि शो छोड़ते वक्त उन्हें रूपाली गांगुली का सपोर्ट नहीं मिला था। उन्होंने सेट पर एक एक्टर पर साइडलाइन करने का आरोप भी लगाया। हालांकि, उन्होंने किसी का नाम नहीं लिया।
इस लिस्ट में निधी शाह भी है। निधी शाह ने अनुपमा की बहू का रोल निभाया था। रुपाली और निधी के ढेर सारे सीन शो में आए थे लेकिन दोनों असल जिंदगी में कभी सेट पर साथ नहीं दिखीं। सेट पर ऐसा कहा जाता था कि दोनों को बीच चीजें ठीक नहीं हैं।
अनघा भोसले ने काफी समय पहले ही अनुपमा छोड़ दिया था और वह एक्टिंग से दूर होकर भक्ति की राह पर है। दावा किया जाता है कि अनघा ने रुपाली गांगुली की वजह से शो छोड़ा था।अनघा ने खुद कहा था कि वह सेट पर हो रही राजनीति की वजह से एक्टिंग से दूर हो रही हैं।
मुस्कान बामने ने शो में अनुपमा की बेटी का रोल निभाया था। दावा है कि सेट पर मुस्कान और रुपाली गांगुली के रिश्ते भी कुछ ठीक नहीं थे। मुस्कान और रुपाली एक साथ कभी स्पॉट नहीं हुए हैं।
इस लिस्ट में मदालसा शर्मा भी हैं। मदालसा ने खुद कई बार खुलासा किया है कि सेट पर रुपाली गांगुली संग उनके मतभेद हुए हैं। हालांकि, उन्होंने मामले को शांत करते हुए ये भी कहा कि कोई भी मुद्दा बहुत बड़ा नहीं था। रिपोर्ट्स के मुताबिक, रुपाली और मदालसा ने भी बात करनी बंद कर दी थी।
रुपाली गांगुली और सुधांशु पांडे एक समय पर शो में लीड रोल निभा रहे थे। दावा है कि सेट पर रुपाली और सुधांशु के बीच जरा भी नहीं बनती थी। एक समय पर दोनों ने बात तक करनी बंद कर दी थी। हालाकिं, बाद में दोनों के बीच सब कुछ ठीक हो गया था।
गौरव खन्ना और रुपाली गांगुली की जोड़ी हिट रही थी। शुरुआती दिनों में गौरव और रुपाली की सेट की तस्वीरें भी सामने आती थीं लेकिन धीरे धीरैे फोटोज आना बंद हो गई। दावा किया जाता था कि सेट पर दोनों की अनबन हो चुकी है।