Anupamaa 7 Maha Twist 8 July 2026: टीवी के पॉपुलर सीरियल 'अनुपमा' ने दर्शकों के दिलों-दिमाग पर कब्जा किया हुआ है। रुपाली गांगुली स्टारर 'अनुपमा' में आज काफी धमाका होने वाला है। 'अनुपमा' में ऐसे कई महाट्विस्ट दिखाई देंगे, जो इसकी टीआरपी को भी जबरदस्त उछाल दे सकते हैं। रुपाली गांगुली के शो में दिखाया जाएगा कि प्रेम को करारा तमाचा पड़ेगा। वहीं मोटी बा प्रेम के साथ-साथ श्रुति को भी औकात दिखाने में कोई कसर नहीं छोड़ेंगी। तो चलिए एक नजर डालते हैं 'अनुपमा' में आने वाले मोड़ पर-
रुपाली गांगुली स्टारर 'अनुपमा' में एक साथ कई महाट्विस्ट आने वाले हैं। सीरियल में दिखाया जाएगा कि अनुपमा से बा और बापूजी सवाल करेंगे कि तूने उसे डांटा क्यों नहीं? अनुपमा सबसे कहेगी कि मैं थक चुकी हूं, थोड़ी देर मुझे अकेला छोड़ दो। सबके जाने के बाद अनुपमा प्रेम की बातों को याद कर फूट-फूटकर रोएगी। वो सिर पर हाथ रखकर रोएगी और कहेगी कि वो ऐसा कैसे कर सकता है।
अनिल कोठारी निवास में पहुंचते ही प्रेम को करारा तमाचा मारेगा। वो बोलेगा कि आज मोटा भाई नहीं हैं, इसलिए बाप होने के नाते ये थप्पड़ मारा है। तुम्हारे नाम के आगे कोठारी लगता है, जिसकी कुछ कीमत होती है। तूने अपने बाप-दादा का नाम मिट्टी में मिलाकर रख दिया है। ख्याति भी प्रेम पर नाराज होगी और बोलेगी कि अब तो गुस्सा आना भी बंद हो गया है। अब तुमने चोरी की है, कल क्या करोगे, डाका डालोगे या किसी को जान से मारोगे।
परिवार के बीच ही श्रुति बोल पड़ेगी कि आप लोग प्रेम पर नाराज क्यों हो रहे हो। श्रुति अनिल से कहेगी कि आपने प्रेम को थप्पड़ कैसे मारा? इसपर मोटी बा बोलेंगी, "क्योंकि आपको नहीं मार सके, कायदे ये थप्पड़ आपको पड़ना चाहिए था। आपने हमारे प्रेम को क्या से क्या बना दिया है। लेकिन आपसे क्या कहें, जब हमारा अपना सिक्का ही खोटा निकला।" मोटी बा प्रेम से कहेंगी कि हमने तेरी सारी गलतियों पर पर्दा डाला, लेकिन इसपर नहीं। हर मर्यादा तोड़ दी।
मोटी बा प्रेम से बात करेंगी, जिसपर श्रुति बीच में बोलने की कोशिश करेगी। लेकिन मोटी बा उसे रोक देंगी और वो बोलेंगी कि बीच में बोलने की गलती मत करना। भगवान आप जैसी मां किसी दुश्मन को भी न दे। क्या संस्कार दिये हैं हमारे बेटे को। भगवान के लिए हमारे बच्चे से दूर रहना।
मोटी बा प्रेम से कहेंगी कि तू हमारा सबसे लायक बेटा था, लेकिन तुझे क्या हो गया है। अगर वो लोग पुलिस में चले जाते, तुझे चोर बता देते तो। इसपर प्रेम का गुस्सा फटेगा और वो बोलेगा कि हां मैं चोर हूं। मैं अनुपमा जोशी को नीचे गिराना चाहता था। मैं थक चुका हूं, रोज-रोज नए तरीके ढूंढकर उन्हें हराना चाहता हूं। जब मैंने डायरी चुराई तो मैंने सोचा कि उस रात मुझे सुकून की नींद आएगी। मैंने सोचा था कि मैं बाद में उस डायरी को लौटा दूंगा। इसपर ख्याति बोलेगी कि वैसे ही जैसे तुम फायर सेफ्टी चेक कराना भूल गए थे और तुमने कहा बाद में चेक करा लूंगा।
प्रेम राही से भी बदतमीजी करेगा। वो कहेगा कि तुमने मुझसे वादा किया था कि तुम मेरा साथ दोगी, लेकिन तुम्हारी चुप्पी मुझे चुप रही है। तुम सब मुझे छोड़कर चले जाओ, मुझे किसी से कोई फर्क नहीं पड़ता है। राही तुम भी चली जाओ, मुझे सिर्फ जीत से मतलब है।
प्रेम गुस्से के बाद अपने कमरे में आएगा। वहीं राही भी उसके पीछे-पीछे आएगी। राही प्रेम से सवाल करेगी कि तुम मुझे एक बात बताओ, वो फॉर्म तुमने ही जलाया था ना? राही की बात सुनकर प्रेम मुंह देखता रह जाएगा। प्रेम राही के सामने उसकी डायरी लाकर देगा और बोलेगा कि ये रहा चोर और ये रहा सबूत। अब तुम्हें तय करना है यहां रहना है कि जाना है। जल्दी फैसला करो।