Anupamaa 7 Maha Twist: अनुपमा के दामाद की ससुराल में हुई थू-थू, पोल खुलते ही राही ने भी छोड़ा साथ

Anupamaa 7 Maha Twist 7 July, 2026: टीवी के पॉपुलर सीरियल 'अनुपमा' में कई महाट्विस्ट आने वाले हैं। सीरियल में दिखाया जाएगा कि पारितोष सरेआम प्रेम का भांडा फोड़ देगा। वहीं प्रेम को भी मजबूरी में आकर अपना गुनाह कबूलना पड़ेगा।

Authored by: आशना मलिकUpdated Jul 7 2026, 10:34 IST
'अनुपमा' में 7 जुलाई को आएंगे ये 7 महाट्विस्टImage Credit : Jio Hotstar01 / 08

'अनुपमा' में 7 जुलाई को आएंगे ये 7 महाट्विस्ट

Anupamaa 7 Maha Twist 7 July, 2026: टीवी के पॉपुलर सीरियल 'अनुपमा' में कई महाट्विस्ट आने वाले हैं। खासकर रुपाली गांगुली के शो का आज का एपिसोड बेहद जबरदस्त होने वाला है। जहां एक तरफ पारितोष प्रेम की पोल सबके सामने खोलकर रख देगा। वहीं ससुराल और अपने ही परिवार के सामने प्रेम नजर उठाने लायक नहीं बचेगा। इतना ही नहीं, इन सब में राही भी उसका साथ नहीं देगी। तो चलिए एक नजर डालते हैं 'अनुपमा' में आने वाले महाट्विस्ट पर-

दिलचस्प अंदाज में प्रेरणा की विदाई कराएगी अनुपमाImage Credit : Jio Hotstar02 / 08

दिलचस्प अंदाज में प्रेरणा की विदाई कराएगी अनुपमा

​रुपाली गांगुली स्टारर 'अनुपमा' में एक साथ कई महाट्विस्ट आने वाले हैं। सीरियल में दिखाया जाएगा कि अनुपमा प्रेरणा की विदाई अपने ही घर से कराकर उसे वापस अपने घर लाएगी। वो कहेगी कि मैं प्रेरणा की मासी भी हूं तो इस नाते मैं अपनी बेटी की विदाई कराऊंगी और उसे इस घर में बहू बनाकर लाऊंगी।​

अनुपमा और प्रेम को मिलेगी कॉम्पिटीशन की अपडेटImage Credit : Jio Hotstar03 / 08

अनुपमा और प्रेम को मिलेगी कॉम्पिटीशन की अपडेट

​प्रेम और अनुपमा को कुकिंग प्रतियोगिता की अपडेट मिलेगी, जिसमें लिखा होगा कि कंटेस्टेंट्स को अपने साथ परिवार के पांच-पांच सदस्यों को भी लाना होगा। इसपर जहां बा बोलेगी कि मैं अनुपमा के साथ जाऊंगी तो वहीं प्रेम बोलेगा कि मैं किसे लेकर जाऊंगा, ये मैं तय करूंगा। क्योंकि मुझे बेस्ट कुक चाहिए।​

प्रेम को ताना देगा पारितोषImage Credit : Jio Hotstar04 / 08

प्रेम को ताना देगा पारितोष

​पारितोष प्रेम से कहेगा कि तुम्हें तो सिर्फ श्रुति जी को साथ लेकर जाना चाहिए। तुम यूं ही जीत जाओगे। पारितोष कहेगा कि कॉम्पिटीशन में जीतने के लिए टैलेंट ही नहीं स्ट्रैटेजी की भी जरूरत होती है। वहीं राही जब तोषू से सवाल करेगी तो पारितोष बोलेगा कि तू ऐसे क्यों बर्ताव कर रही है, तुझे तो प्रेम ने सबकुछ बताया ही होगा।​

प्रेम का पर्दाफाश करेगा पारितोषImage Credit : Jio Hotstar05 / 08

प्रेम का पर्दाफाश करेगा पारितोष

​पारितोष इन सबके बीच ही अनुपमा से पूछेगा कि आपकी रेसिपी वाली डायरी कहां है? इसपर अनुपमा जवाब देगी कि तुझे मेरी डायरी से क्या करना है। लेकिन किंजल बोल पड़ेगी कि डायरी सच में नहीं मिल रही है। वहीं पारितोष बोलेगा कि आपकी डायरी शाह हाउस में मिलेगी ही नहीं, क्योंकि प्रेम बाबू उसे अपने साथ कोठारी निवास ले गए हैं। प्रेम ने मम्मी की डायरी चुराई है। तोषू की बात का कोई यकीन नहीं करेगा, इसपर वो प्रेम का हाथ राही के सिर पर रख देगा और कहेगा कि तुझे राही की कसम है, अगर तूने झूठ बोला तो राही मरा मुंह देखेगा।​

अपना गुनाल कबूलेगा प्रेमImage Credit : Jio Hotstar06 / 08

अपना गुनाल कबूलेगा प्रेम

​प्रेम सबके सामने कबूल लेता है कि उसने डायरी चुराई है। इस बात पर परिवार का हर सदस्य हैरान रह जाता है। ख्याति से लेकर अनिल तक प्रेम को ताने देते हैं। माही बोल पड़ती है कि पक्का इसने अनु मां का फॉर्म भी चुराया होगा। तभी राही को याद आने लगता है कि उसने डस्टबिन में एक फॉर्म देखा था, जिसे प्रेम ने छुपाने की कोशिश की थी। वहीं ईशानी बोलेगी कि ऐसा हो ही नहीं सकता कि राही को इस बारे में नहीं पता होगा। पक्का इन दोनों ने मिलकर चोरी की होगी।​

श्रुति को मिलेगा करारा जवाबImage Credit : Jio Hotstar07 / 08

श्रुति को मिलेगा करारा जवाब

​श्रुति सबके सामने प्रेम का साथ देगी। वो कहेगी कि प्रेम ने वही किया है जो अनुपमा ने उसे करने के लिए मजबूर किया है। श्रुति राही से कहेगी कि तुम अपने पति के लिए आवाज क्यों नहीं उठा रही। इसपर राही बोलेगी कि मैं हर चीज में प्रेम के साथ हूं, लेकिन गलत में साथ कैसे दे दूं। दिग्विजय बोलेगा कि तुम अपने आपको प्रेम और राही की मां बोलती हो तो उन्हें गलत रास्ते पर जाने क्यों दे रही हो।​

अनुपमा को बर्बाद करने की बात कहेगा प्रेमImage Credit : Jio Hotstar08 / 08

अनुपमा को बर्बाद करने की बात कहेगा प्रेम

​'अनुपमा' में आने वाले ट्विस्ट यहीं खत्म नहीं होते हैं। शो में आगे दिखाया जाएगा कि प्रेम बोल पड़ेगा कि मैं अनुपमा जोशी को बर्बाद करना चाहता था। प्यार और जंग में सब जायज है। कॉम्पिटीशन में जीतने से ज्यादा इन्हें बर्बाद करना मेरा मकसद है। प्रेम का ये अवतार देख अनुपमा हैरान हो जाती है। वो जवाब में कहती है कि डायरी तुझे रखना है तो रख, पढ़ या फाड़ दे। अनुपमा बोलेगी कि मेरा रिश्ता रसोई से बहुत पुराना है, जिसने सबकुछ देखा हो उसे रस्ता बनाने के लिए कागजों की जरूरत नहीं होती। तू उसे अपने पास रख, ऑल द बेस्ट।​

End of Photo Gallery
Subscribe to our daily Newsletter!