Anupamaa 7 Maha Twist: सास की बर्बादी का अध्याय शुरू करेगा प्रेम, अनुपमा और दिग्विजय के रिश्ते पर होगी थू-थू

Anupamaa 7 Maha Twist 5 May, 2026: टीवी के पॉपुलर सीरियल 'अनुपमा' में एक साथ कई महाट्विस्ट आएंगे। जहां प्रेम अनुपमा को बर्बाद करने की कसम खाएगा। वहीं अनुपमा और दिग्विजय के रिश्ते पर जमकर थू थू होगी।

Authored by: आशना मलिकUpdated May 5 2026, 09:31 IST
'अनुपमा' में 5 मई को आएंगे ये 7 महाट्विस्टImage Credit : Jio Hotstar01 / 08

'अनुपमा' में 5 मई को आएंगे ये 7 महाट्विस्ट

Anupamaa 7 Maha Twist 5 May, 2026: टीवी के पॉपुलर सीरियल 'अनुपमा' को टीआरपी में नंबर 1 पर लाने के लिए मेकर्स खूब जद्दोजहद कर रहे हैं। 'अनुपमा' का हर एपिसोड दिन पर दिन और दिलचस्प होता जा रहा है। बीते दिन रुपाली गांगुली के शो में दिखाया गया कि वसुंधरा प्रेम के दोस्तों को घर पर बुलाती है, जो प्रेम के सामने अनुपमा की तारीफ करते हैं। इससे प्रेम का पारा सातवें आसमान पर पहुंच जाता है और वो श्रुति के साथ डील साइन कर लेता है। दूसरी तरफ पड़ोस में अनुपमा के चरित्र पर घटिया बातें होती हैं। लेकिन 'अनुपमा' में आने वाले मोड़ यहीं खत्म नहीं होते हैं।

अनुपमा के कैरेक्टर पर फिर उठेगा सवाल​Image Credit : Jio Hotstar02 / 08

अनुपमा के कैरेक्टर पर फिर उठेगा सवाल​

​रुपाली गांगुली स्टारर 'अनुपमा' में दिखाया जाएगा कि अनुपमा के चरित्र पर सवाल उठाती है। पाखी और तोषू भी बा का साथ देते हैं। लीला गुस्से में कहती है कि अनुपमा हर बार किसी नए आदमी के साथ नजर आती है, जिससे उन्हें शर्मिंदगी होती है।​

बा को करारा जवाब देगी अनुपमाImage Credit : Jio Hotstar03 / 08

बा को करारा जवाब देगी अनुपमा

​बा की बातों के बीच किंजल, माही, अंश और बापूजी अनुपमा के साथ खड़े रहते हैं। अनुपमा बिना डरे साफ कहती है कि उसे किसी के तानों से कोई फर्क नहीं पड़ता। वहीं माही कहती है कि एक आदमी और एक औरत दोस्त, कलीग या कुछ भी हो सकते हैं। जरूरी नहीं हर बार रिश्ता वही हो।​

अनुपमा को चेतावनी देगा प्रेमImage Credit : Jio Hotstar04 / 08

अनुपमा को चेतावनी देगा प्रेम

​शाह हाउस में मची खटपट के बीच वहां प्रेम की एंट्री होती है। जो अनुपमा को चेतावनी देते हुए बताता है कि वह अपना नया रेस्त्रां शुरू कर रहा है। प्रेम अनुपमा से कहता है, "आपने मेरे हाथ से खुशी छीनी थी, मैं आपके हाथ से कामयाबी छीन लूंगा। आपको मेरा रेस्त्रां बंद करवाकर गम नहीं हुआ, लेकिन अपना कैफे शुरू करके होगा।"​

प्रेम की नफरत से परेशान होगी राहीImage Credit : Jio Hotstar05 / 08

प्रेम की नफरत से परेशान होगी राही

​दूसरी ओर प्रेम की नफरत से राही परेशान होती है। वो श्रुति के सामने कहती है, "प्रेम रेस्टोरेंट दिल से नहीं, बल्कि बदले की भावना से खोल रहा है।" अगर वह ये काम अपने सपने के लिए करता तो उसे और खुशी होती, लेकिन ये काम वो बदले की आग में कर रहा है।​

राही के कान भरेगी श्रुतिImage Credit : Jio Hotstar06 / 08

राही के कान भरेगी श्रुति

​दूसरी तरफ श्रुति उसे अनुपमा के खिलाफ उकसाती है और कहती है कि अनुपमा को नया परिवार ढूंढने में जरा भी वक्त नहीं लगता है। वो राही से कहती है कि तुम लोग उसके दिये दर्द को अपने सीने से लगाए बैठे हो। लेकिन ये सही वक्त है अनुपमा से मुकाबला करने का।​

दिग्विजय की मदद करेगी राहीImage Credit : Jio Hotstar07 / 08

दिग्विजय की मदद करेगी राही

​शो में आगे दिखाया गया कि दिग्विजय अहमदाबाद की मंडी में सब्जी खरीदने जाता है, लेकिन उसे गुजराती समझ नहीं आती। तभी राही उसकी मदद करती है। जब दिग्विजय के पास पैसे नहीं होते, तो राही उसके लिए पैसे देती है। यहीं से दोनों के बीच एक नई दोस्ती की शुरुआत होती है। राही दिग्विजय को प्रेम के नए रेस्त्रां के लिए मिठाई भी देती है।​

दिग्विजय और अनुपमा की दोस्ती की उड़ेगी धज्जियांImage Credit : Jio Hotstar08 / 08

दिग्विजय और अनुपमा की दोस्ती की उड़ेगी धज्जियां

​'अनुपमा' में आने वाले महाट्विस्ट यहीं पर खत्म नहीं होते हैं। बा के जन्मदिन में दिग्विजय गाना गाएगा। लेकिन तभी बीच में कोई बोल पड़ेगा कि आप और आपके पति की जोड़ी कमाल की है। ये सुनकर अनुपमा और दिग्विजय ही नहीं, बल्कि राही के पैरों तले भी जमीन खिसक जाएगी। वहीं दूसरी ओर वसुंधरा मन ही मन मुस्कुराएगी।​

End of Photo Gallery
Subscribe to our daily Newsletter!