Anupamaa 7 Maha Twist: कोठारियों को वारिस देने से इंकार करेगी राही, वसुंधरा के दिल पर लोटेंगे सांप

Anupamaa 7 Maha Twist 5 February, 2026: टीवी के गलियारे का चर्चित सीरियल 'अनुपमा' एक बार फिर से ट्विस्ट और टर्न्स के साथ धूम मचाने के लिए तैयार है। शो में दिखाया जाएगा कि राही कोठारी परिवार को वारिस देने से साफ इंकार कर देगी। वहीं दूसरी ओर उसकी बातें सुनकर वसुंधरा के दिल पर सांप लोटेंगे।

अनुपमा में 5 फरवरी को आएंगे ये 7 महाट्विस्ट
01 / 08
Image Credit : Jio Hotstar

'अनुपमा' में 5 फरवरी को आएंगे ये 7 महाट्विस्ट

Anupamaa 7 Maha Twist 5 February, 2026: टीवी के गलियारे का चर्चित सीरियल 'अनुपमा' एक बार फिर से ट्विस्ट और टर्न्स के साथ धूम मचाने के लिए तैयार है। रुपाली गांगुली स्टारर 'अनुपमा' ने टीआरपी में नंबर 1 बनने के लिए अपनी कमर कस ली है। बीते दिन सीरियल में दिखाया गया कि पराग, माही और गौतम को उनकी औकात दिखाता है। वहीं दूसरी ओर वसुंधरा, अनुपमा और बाकी सब से माफी मांगती है। लेकिन सीरियल में आने वाले महाट्विस्ट यहीं पर खत्म नहीं होते हैं।

अनुपमा और शाह परिवार को अपने घर दावत देंगे पराग और वसुंधरा
02 / 08
Image Credit : Jio Hotstar

अनुपमा और शाह परिवार को अपने घर दावत देंगे पराग और वसुंधरा

​'अनुपमा' में एक साथ कई महाट्विस्ट आने वाले हैं। शो में दिखाया जाएगा कि पराग और वसुंधरा, अनुपमा सहित बाकी शाह परिवार को अपने घर आने की दावत देते हैं। वो कहते हैं कि वसुंधरा का जन्मदिन है, ऐसे में हम आपको आमंत्रित करते हैं। पराग और वसुंधरा परी को भी वापिस आने के लिए कहेंगे, जिससे अनुपमा के चेहरे पर खुशी आ जाएगी।​

रजनी की बेटी पर होगा वसुंधरा को शक
03 / 08
Image Credit : Jio Hotstar

रजनी की बेटी पर होगा वसुंधरा को शक

​राही और प्रेम कोठारी निवास के लिए रवाना होने वाले होते हैं। प्रेरणा भी उनके साथ चलने के लिए कहती है। लेकिन मोटी बा कहती हैं कि हमें हमारे घर में रजनी की परछाईं भी नहीं चाहिए। लेकिन अनुपमा और राही, वसुंधरा को समझाते हैं कि प्रेरणा अपनी मां के जैसी बिल्कुल भी नहीं है।​

प्रार्थना के बच्चे को इस्तेमाल करेगा गौतम
04 / 08
Image Credit : Jio Hotstar

प्रार्थना के बच्चे को इस्तेमाल करेगा गौतम

​माही कोठारी परिवार से बाहर जाने की बात से परेशान होगी। ऐसे में गौतम उससे कहेगा कि अभी इस घर में बच्चा आने वाला है, मेरा और प्रार्थना का बच्चा। बच्चा बहुत बार तुरूप का इक्का होता है और वो इक्का अभी मेरे पास है। उसका इस्तेमाल करके मैं चीजें फिर ठीक कर दूंगा। वहीं माही भी कहेगी कि हमें ऐसा कुछ करना होगा कि यहां से बाहर जाने के सारे रास्ते बंद हो जाएं।​

बेबी प्लानिंग से साफ इंकार करेगी राही
05 / 08
Image Credit : Jio Hotstar

बेबी प्लानिंग से साफ इंकार करेगी राही

​अनुपमा में दिखाया जाएगा कि प्रेम राही से कहेगा कि हमें भी कुछ ऐसा करना चाहिए कि क्रेडिट दोनों को मिले। हम दोनों को बेबी प्लान करना चाहिए। लेकिन राही कहेगी कि मुझे अभी बेबी बिल्कुल नहीं चाहिए।​

राही को फिर गलत समझेंगी मोटी बा
06 / 08
Image Credit : Jio Hotstar

राही को फिर गलत समझेंगी मोटी बा

​राही के बच्चे से इंकार करने की बात मोटी बा सुन लेंगी और कहेंगी कि एक तरफ मां ने सब संभाल लिया और दूसरी तरफ बेटी सब बिगाड़ने पर तुली है। इसने हमारे टिंकू को भी गुलाम बनाकर रखा है, बेचारे का दिल तोड़ दिया। पता नहीं ये हमारे घर में उल्टी गंगा बहना कब बंद होगी।​

कोठारी परिवार में होगा परी का स्वागत
07 / 08
Image Credit : Jio Hotstar

कोठारी परिवार में होगा परी का स्वागत

​वसुंधरा के जन्मदिन के लिए अनुपमा अपने पूरे परिवार के साथ कोठारी निवास पहुंचती है। वहां पूरा परिवार अनुपमा और बाकी लोगों का माला पहनाकर स्वागत करता है। लेकिन जैसे ही परी घर में कदम रखने लगती है, मीता उसे रोक देती है। मीता का बर्ताव देख बाकी लोग हैरान रह जाते हैं, इसपर वो कहती है कि अगर तुम्हें बगैर आरती के एंट्री करा दी तो बा नाराज होंगी।​

मोटी बा के बर्थडे पर होगा धमाका
08 / 08
Image Credit : Jio Hotstar

मोटी बा के बर्थडे पर होगा धमाका

​'अनुपमा' में आने वाले महाट्विस्ट यहीं पर खत्म नहीं होते हैं। शो में दिखाया जाएगा कि राही और ख्याति अनुपमा व बा बनकर वसुंधरा के जन्मदिन पर एक्टिंग करेंगे और उनके झगड़े को दिखाएंगे। अब ये देखना दिलचस्प रहेगा कि आगे चलकर कोठारी और शाह परिवार के रिश्ते ठीक रहते हैं या फिर उलझते हैं।​

End of Photo Gallery
Subscribe to our daily Newsletter!

© 2026 Bennett, Coleman & Company Limited