Anupamaa 7 Maha Twist 4 June, 2026: टीवी के पॉपुलर सीरियल 'अनुपमा' में एक साथ कई महाट्विस्ट आने वाले हैं। 'अनुपमा' की टीआरपी को पटरी पर लाने के लिए मेकर्स आए दिन दांव खेल रहे हैं। वहीं आज का सीरियल का एपिसोड भी बेहद जबरदस्त आया। जहां एक तरफ प्रेम ने राही को चौखट पर लाकर खड़ा कर दिया और उसमें व अनुपमा में से किसी एक को चुनने के लिए कहा। वहीं दूसरी ओर अनुपमा ने अंश के मन में प्रेरणा के लिए भावनाएं जानने की कोशिश की। लेकिन सीरियल 'अनुपमा' में आने वाले मोड़ यहीं खत्म नहीं होते हैं।
रुपाली गांगुली स्टारर 'अनुपमा' में एक साथ कई महाट्विस्ट आने वाले हैं। सीरियल में दिखाया जाएगा कि प्रेम राही का हाथ पकड़कर उसे घसीटते हुए घर के मुख्य दरवाजे तक ले जाएगा। घर में सब प्रेम को रोकेंगे, लेकिन वो नहीं सुनेगा। राही उससे कहेगी कि मैं अपनी मां से मिली भी नहीं। प्रेम उसे दरवाजे पर छोड़कर बोलेगा कि जाओ मिल लो।
प्रेम राही को रिश्तों के भंवर में फंसाएगा। वो बोलेगा कि जाओ अपनी मां से मिल लो, लेकिन फिर दोबारा कभी मेरे पास मत आना। प्रेम राही से उसमें और अनुपमा में से किसी एक को चुनने के लिए कहेगा। राही दरवाजे की तरफ आगे बढ़ेगी, लेकिन घर का मेन गेट बंद करके वापस आ जाएगी और किसी से कुछ नहीं कहेगी।
राही को लेकर अनुपमा की घबराहट बढ़ती ही जाएगी। ऐसे में वो ख्याति के पास फोन करेगी और उससे राही का हालचाल पूछेगी। ख्याति अनुपमा से कहेगी कि आप राही की चिंता मत कीजिए, वो यहां पर अकेली बिल्कुल भी नहीं है।
अंश अपनी परछाईं दीवार पर देखकर मुस्कुराएगा। उसे प्रेरणा के साथ बिताए पल याद आएंगे। ऐसे में अनुपमा उसका मन टटोलने की कोशिश करेगी। वो अंश से पूछेगी कि तू मुझसे कुछ नहीं छुपाता, सब बताता है ना तो ये भी बता कि क्या तुझे प्रेरणा पसंद है। अंश हां और ना करके रह जाएगा और सही से जवाब नहीं दे पाएगा।
दूसरी तरफ दिग्विजय भी प्रेरणा से उसके मन का हाल जानेगा। वो उससे बोलेगा कि तुम्हें अंश के साथ खुश देखकर अच्छा लगा। प्रेरणा कहेगी कि अंश के साथ मैं बहुत सुरक्षित और सहज महसूस करती हूं। इसपर दिग्विजय पूछेगा कि क्या तुम उसे पसंद करती हो। प्रेरणा जवाब नहीं दे पाएगी और कहेगी कि मुझसे रिश्ते नहीं संभलते हैं। वहीं दिग्विजय कहेगा कि पहले मुझे भी यही लगता था। दिग्विजय उसे अनुपमा की बात याद दिलाएगा।
वहीं अंश कहेगा कि मैं किसी को धोखा नहीं दे सकता। अगर मैंने प्रेरणा को पसंद किया तो शायद मैं प्रार्थना और प्रांशी को धोखा दे दूं। इसपर अनुपमा उसे समझाएगी कि वो ऐसा कुछ भी नहीं कर रहा है। अनुपमा अंश से कहेगी कि तेरी आंखों में मुझे प्रेरणा के लिए दोस्ती से ज्यादा कुछ दिखता है।
'अनुपमा' में आगे देखने को मिलेगा कि शाह हाउस में बा और बापूजी की शादी की सालगिरह मनाई जाएगी। अनुपमा मनाएगी कि काश यहां प्रेम और राही भी होते। इतने में ही दोनों आ तो जाएंगे, लेकिन अनुपमा को देखकर नजर फेर लेंगे। शो में आगे दिखाया जाएगा कि परी राही के लिए रोएगी, जिसे अनुपमा देख लेगी।