Anupamaa 7 Maha Twist: राही को गलती का एहसास दिलाएगा दिग्विजय, हैवानियत पर उतरेगा अनुपमा का दामाद

Anupamaa 7 Maha Twist 3 June, 2026: टीवी के पॉपुलर सीरियल 'अनुपमा' में एक साथ कई महाट्विस्ट आने वाले हैं। सीरियल में दिखाया जाएगा कि दिग्विजय राही को आईना दिखाएगा और उसे समझाएगा कि वो अनुज की जगह नहीं लेने आया है। वहीं राही भी अपने ससुराल में अनुपमा का साथ देगी।

Authored by: आशना मलिकUpdated Jun 3 2026, 09:16 IST
'अनुपमा' में 3 जून को आएंगे ये 7 महाट्विस्टImage Credit : Jio Hotstar01 / 08

'अनुपमा' में 3 जून को आएंगे ये 7 महाट्विस्ट

Anupamaa 7 Maha Twist 3 June, 2026: टीवी के पॉपुलर सीरियल 'अनुपमा' ने लंबे वक्त से छोटे पर्दे पर कब्जा किया हुआ है। 'अनुपमा' में आए दिन ऐसे-ऐसे दिलचस्प मोड़ आ रहे हैं, जिसने फैंस का उत्साह भी सातवें आसमान पर पहुंचा दिया है। सीरियल का आज का एपिसोड भी बेहद धमाकेदार रहा। 'अनुरमा' में आज दिखाया जाएगा कि दिग्विजय राही को आईना दिखाएगा और उसे समझाएगा कि वो अनुज की जगह नहीं लेने आया है। वहीं राही भी अपने ससुराल में अनुपमा का साथ देगी।

​राही को गलत-सही का फर्क समझाएगा दिग्विजय​Image Credit : Jio Hotstar02 / 08

​राही को गलत-सही का फर्क समझाएगा दिग्विजय​

रुपाली गांगुली स्टारर 'अनुपमा' में एक साथ कई महाट्विस्ट आने वाले हैं। सीरियल में दिखाया जाएगा कि राही मंदिर में गुमसुम खड़ी होगी, ऐसे में दिग्विजय कहेगा कि प्रेम की गलती की माफी मांग रही हो। दिग्विजय की बातें सुन राही बिफर पड़ेगी, लेकिन दिग्विजय उससे बोलेगा कि ये तुम भी जानती हो कि प्रेम ने कॉन्ट्रैक्ट चुराकर गलत किया। अगर वो सही है और तुम सही हो तो एक बार अपने दिल पर हाथ रखकर बोलो।

राही को आईना दिखाएगा दिग्विजयImage Credit : Jio Hotstar03 / 08

राही को आईना दिखाएगा दिग्विजय

​दिग्विजय राही से कहेगा कि तुम्हें लगता है कि तुम्हारी मां मुझे तुम्हारे पिता की जगह दे रही है, लेकिन ऐसा कुछ भी नहीं है। मैं खुद को अलग रखकर सवाल करता हूं कि जिंदगी में सबको साथी की जरूरत होती है तो तुम्हारी मां को क्यों नहीं। राही कहेगी कि उनके पास परिवार है, तो उन्हें दोस्त की क्या जरूरत। लेकिन दिग्विजय जवाब देगा कि वो परिवार जो उन्हें हमेशा ठुकराता रहता है।​

राही के आंसू पोछेगा दिग्विजयImage Credit : Jio Hotstar04 / 08

राही के आंसू पोछेगा दिग्विजय

​दिग्विजय राही के आंसू पोछेगा और कहेगा कि तुमने अपने पिता को खोया है और मैंने अपनी बेटी, न कोई तुम्हारे पिता की जगह ले सकता है और न कोई मेरी बेटी की जगह। दिग्विजय राही के सिर पर हाथ रखकर उसे आशीर्वाद देगा और वहां से चला जाएगा।​

तोषू और पाखी को झाड़ू से मारेंगी बाImage Credit : Jio Hotstar05 / 08

तोषू और पाखी को झाड़ू से मारेंगी बा

​पारितोष और पाखी आपस में अनुपमा की बेज्जती की बात करते हैं। पारितोष कहता है कि सुबह-सुबह मैं जल्दी उठ जाता हूं, जिससे बाहर ड्रामा देख सकूं। शाम में भी इसी वजह से जल्दी आ जाता हूं। दोनों बात कर रहे होंगे कि बा उन्हें झाड़ू फेंककर मारेंगी। बा दोनों की झाड़ू से धुलाई करेंगी और कहेंगी कि अनुपमा को मैं भला-बुरा जरूर कहती हूं, लेकिन उसे चोट लगती है तो मुझे भी दुख होता है।​

अंश और प्रेम में फिर होगा झगड़ाImage Credit : Jio Hotstar06 / 08

अंश और प्रेम में फिर होगा झगड़ा

​प्रेम और श्रुति वोरा कंपनी का ऑर्डर पूरा करने के बाद रेस्त्रां लौटेंगे और प्रेरणा व अंश को सुनाने के लिए बातें बनाएंगे। प्रेम कहेगा कि अब मैं अपने दुश्मन को दिखाऊंगा कि मार्केटिंग और पीआर कैसे किया जाता है। श्रुति जवाब देगी कि हमें ज्यादा नहीं बोलना चाहिए, वरना गरीबों की नजर जल्दी लगती है। अंश ये सुनकर भड़क जाएगा और कहेगा कि हमारा कॉन्ट्रैक्ट चुराकर हमें सुना रहे हो, अरे आंटी थोड़ी तो शर्म करो। इसपर प्रेम कहेगा कि तमीज से बात कर, मेरी मां समान है। वहीं अंश जवाब देगा कि तेरी मां ख्याति जी हैं, जिनका मैं सम्मान करता हूं। उन्होंने तो तुझे बेटा कहने से मना कर दिया। इस बात पर दोनों के बीच फिर से झगड़ा शुरू हो जाएगा।​

परी को मिले हीरे का हारImage Credit : Jio Hotstar07 / 08

परी को मिले हीरे का हार

​परी की प्रेग्नेंसी से खुश होकर मोटी बा उसपर खूब प्यार लुटाएंगी। वो परी को हीरे का हार तोहफे में देंगी और राजा से उसे पहनाने के लिए कहेंगी। लेकिन जब परी शाह हाउस जाने की बात कहेगी तो मोटी बा का मुंह बन जाएगा।​

अनुपमा का साथ देगी राहीImage Credit : Jio Hotstar08 / 08

अनुपमा का साथ देगी राही

​'अनुपमा' में आने वाले महाट्विस्ट यहीं खत्म नहीं होते हैं। शो में दिखाया जाएगा कि कोठारी परिवार में एक बार फिर दिग्विजय और अनुपमा की दोस्ती पर कीचड़ उछलेगा। साथ ही अनुपमा के कैरेक्टर की भी धज्जियां उड़ेंगी, जिससे राही भड़क जाएगी। वो कहेगी कि यहां हर बात का अंत उनकी बेज्जती करके ही होता है। अगर हम उनकी बेज्जती से ज्यादा खुद के काम पर ध्यान दें तो अपने आप सफल हो जाएंगे। दोनों के रिश्ते में कोई गंदगी नहीं है। राही की बात सुन प्रेम भड़क जाएगा। राही सफाई देगी कि वो अनुपमा से नहीं मिली, लेकिन प्रेम उसे अपने साथ घसीटकर कमरे में ले जाएगा।​

End of Photo Gallery
Subscribe to our daily Newsletter!