Anupamaa 7 Maha Twist 20 May, 2026: टीवी के पॉपुलर सीरियल 'अनुपमा' ने दर्शकों के दिलों-दिमाग पर कब्जा किया हुआ है। 'अनुपमा' की टीआरपी को सातवें आसमान पर लाने के लिए मेकर्स की जद्दो-जहद जारी है। बीते दिन आए एपिसोड में कई दिलचस्प मोड़ आए। शो में दिखाया गया कि प्रेम और राही अनुपमा को अपने दरवाजे पर बुलाकर जिल्लत देते हैं। लेकिन अनुपमा का परिवार उन्हें रियलिटी चेक देने में कोई कमी नहीं छोड़ता। हालांकि आज के एपिसोड में भी कई ऐसे धमाकेदार ट्विस्ट आने वाले हैं जो सीरियल की टीआरपी को सातवें आसमान पर पहुंचा देंगे।
'अनुपमा' में एक साथ कई महाट्विस्ट देखने को मिलेंगे। सीरियल में दिखाया जाएगा कि ख्याति प्रेम पर भड़केगी और कहेगी कि कैफे तुम्हारी अपनी गलती की वजह से बंद हुआ है, अनुपमा जी की वजह से नहीं। आज तुमने मेरा सिर शर्म से झुका दिया। लेकिन श्रुति उसे चुप करा देगी।
प्रेम और राही की कड़वी बातें सुनकर अनुपमा फूट-फूटकर रोएगी। ऐसे में दिग्विजय प्रेम और राही को औकात दिखाने पहुंचेगा। वो उनकी पार्टी बीच में रोककर प्रेम और राही से सवाल करेगा कि उसने अनुपमा को बेज्जती करने के लिए क्यों बुलाया था। दिग्विजय प्रेम से कहेगा कि तुम्हारे जैसा बेटा भगवान दुश्मन को भी न दे, कम से कम जान बचाने का तो एहसान मान लेते। दिग्विजय आगे कहेगा कि सिर्फ अनुज का नाम रख लेने से कोई अनुज कपाड़िया नहीं बन जाता है।
दिग्विजय अपनी बात को बढ़ाते हुए प्रेम से कहेगा कि तुम सात जन्म भी ले लोगे, तब भी अनुज कपाड़िया नहीं बन सकते। इसपर राही चिल्लाएगी, लेकिन दिग्विजय बोलेगा कि तुम राधा का अपमान करके कृष्ण की भक्ति नहीं कर सकती।
दिग्विजय कहेगा कि मुझे लगता था कि तुम दूसरों के बहकावे में आकर ये सब कर रहे हो, लेकिन नहीं। जैसे ही श्रुति पूछेगी कि क्या आप मुझे बोल रहे हैं तो दिग्विजय कहेगा कि मैंने आपका नाम नहीं लिया, या तो आप अपने आपको दूसरा और ये इन सबका जिम्मेदार मानती हैं।
दिग्विजय जाते-जाते कहेगा कि जिस जगह सम्मान न हो, उस जगह कभी बरकत नहीं होती। दिग्विजय जैसे ही प्रेम और राही के कैफे से जाने लगेगा, प्रेरणा उसे रोकेगी। वो दिग्विजय से कहेगी कि मुझे वैसे भी यहां घुटन हो रही है, क्या आपके कैफे में कॉफी मिलेगी। दिग्विजय को अनुपमा का साथ देता देख बापूजी खुश हो जाएंगे।
बापूजी दिग्विजय को अनुपमा के बारे में बताएंगे कि उसने जिंदगी में काफी कुछ झेला है। बापूजी बताएंगे कि कैसे वनराज ने काव्या के साथ अफेयर किया, उसके बच्चों ने उसकी इज्जत नहीं की। जिस बेटे ने इज्जत दी, उसे भगवान ने अपने पास बुला लिया। अनुपमा के दर्द से रूबरू होकर दिग्विजय की आंख में आंसू आ जाएंगे।
दिग्विजय के जाने के बाद ख्याति प्रेम को फटकारेगी। वो कहेगी कि अनुपमा बेन ने कुछ गलत नहीं किया था, सिर्फ सच का साथ दिया था और तुम किसका साथ दे रहे हो ये मुझे भी पता है और तुम्हें भी। ख्याति श्रुति से कहेगी कि गेम खेलना है तो मोबाइल पर खेला कीजिए, लोगों की जिंदगी से नहीं।
Jun 14, 2026