Anupamaa 7 Maha Twist: वसुंधरा के पैरों में गिरकर भीख मांगेगी पाखी, एक झटके में पासा पलटेगी अनुपमा

Anupamaa 7 Maha Twist 15 June 2026: रुपाली गांगुली स्टारर 'अनुपमा' में आज कई महाट्विस्ट देखने को मिलेंगे। पाखी वसुंधरा कोठारी के पैरों में गिरकर भीख मांगी। वहीं अनुपमा पासा पलटने में जरा भी देर नहीं करेगी।

Authored by: आशना मलिकUpdated Jun 15 2026, 10:16 IST
'अनुपमा' में 15 जून को आएंगे ये 7 महाट्विस्टImage Credit : Jio Hotstar01 / 08

'अनुपमा' में 15 जून को आएंगे ये 7 महाट्विस्ट

Anupamaa 7 Maha Twist 15 June 2026: रुपाली गांगुली स्टारर 'अनुपमा' ने दर्शकों के दिलों-दिमाग पर कब्जा किया हुआ है। 'अनुपमा' में आए दिन ट्विस्ट पर ट्विस्ट देखने को मिल रहे हैं। रुपाली गांगुली स्टारर शो में इन दिनों ईशानी और बंकू के प्यार ने पूरे परिवार की नाक में दम कर दिया है। बीते दिन आए एपिसोड में देखने को मिला कि ईशानी के चक्कर में घर पर जमकर तमाशा होता है और पाखी अनुपमा के खिलाफ जाने का फैसला कर लेती है। वहीं दूसरी ओर दिग्विजय और अनुपमा आपस में बात कर मामला सुलझाने की कोशिश करते हैं। लेकिन शो में आने वाले महाट्विस्ट यहीं खत्म नहीं होते।

वसुंधरा के पैरों में गिरकर गिड़गिड़ाएगी पाखीImage Credit : Jio Hotstar02 / 08

वसुंधरा के पैरों में गिरकर गिड़गिड़ाएगी पाखी

​रुपाली गांगुली स्टारर 'अनुपमा' में एक साथ कई महाट्विस्ट आने वाले हैं। सीरियल में दिखाया जाएगा कि पाखी वसुंधरा के पैरों में गिरकर गिड़गिड़ाएगी कि ईशानी बंकू के प्यार में पागल हो चुकी है और मम्मी भी दोनों की शादी कराने पर तुली है। मैं अपनी बेटी की जिंदगी बर्बाद होते नहीं देख सकती। आपको कुछ करना होगा, आपको मेरी मम्मी को रोकना होगा।​

कोठारी परिवार में ड्रामा करेगी पाखीImage Credit : Jio Hotstar03 / 08

कोठारी परिवार में ड्रामा करेगी पाखी

​वसुंधरा पाखी से कहेगी कि अनुपमा जी दीमक हैं, जिन्होंने हमारे परिवार को खा लिया। इसलिए हम उनसे दूर रहना चाहते हैं। लेकिन पाखी ड्रामा करना शुरू कर देगी और कहेगी कि अगर मेरी बेटी की शादी बंकू से हो गई तो मैं जीते जी मर जाऊंगी। ईशानी को शादी करने के लिए मेरी लाश से गुजरना होगा। मैं ये शादी कभी नहीं होने दे सकती।​

वसुंधरा को घर लेकर आएगी पाखीImage Credit : Jio Hotstar04 / 08

वसुंधरा को घर लेकर आएगी पाखी

​शाह हाउस में बा दूसरी तरफ अनुपमा पर आरोप लगाएंगी कि तू बंकू और ईशानी के बीच बिचौलिया बनने की कोशिश कर रही है। कहीं ऐसा न हो कि तू अंश और प्रेरणा के साथ इनकी शादी का भी बैंड बजवा दे। इसी बीच पाखी वहां आ जाएगी और कहेगी कि ऐसा कभी नहीं होगा, क्योंकि मोटी बा हमारे साथ हैं। मैं अकेले नहीं हूं।​

पाखी को बातें सुनाएंगे बापूजीImage Credit : Jio Hotstar05 / 08

पाखी को बातें सुनाएंगे बापूजी

​पाखी परिवार के सामने कहेगी कि मुझे मम्मी पर भरोसा नहीं है, ये ईशानी की जिंदगी बर्बाद कर देंगी। इसपर बापूजी कहेंगे कि जिसने तेरी बेटी को डिप्रेशन से बचाया, उसकी इज्जत बचाई, उसे पाला। उसपर तू इतना बड़ा आरोप कैसे लगा सकती है।​

वसुंधरा से बात करेगी अनुपमाImage Credit : Jio Hotstar06 / 08

वसुंधरा से बात करेगी अनुपमा

​वसुंधरा अनुपमा से बात करेगी और कहेगी कि हमारे पास आपके लिए लाखों आरोप हैं और इल्जाम हैं, लेकिन हम आज आपकी बेटी के बारे में बात करने आए हैं। शादी में हर चीज देखी जाती है। ऐसे वक्त में किसी को भी कोई भी पसंद आ जाता है, फिर आपके घर की लड़कियां बोलने में शर्माती भी नहीं हैं। लेकिन जात-पात, रुतबा, पैसा और खानदान तो आप ही देखेंगी। आपकी बेटी को तो पसंद आया भी नौकर है, ऐसे में इसका नसीब कोई अपनी बेटी के हाथ पर कैसे लिख देगा।​

अनुपमा देगी सुझावImage Credit : Jio Hotstar07 / 08

अनुपमा देगी सुझाव

​अनुपमा वसुंधरा की बात सुनने के बाद कहेगी कि आपको मेरे बच्चों की चिंता है, इसके लिए आपका शुक्रिया। लेकि मैं अपनी बात कहूंगी। इन बच्चों को मैंने पाला है, इसलिए मैं इन्हें जानती हूं। ईशानी के फैसले में जिद्द ज्यादा है जिम्मेदारी कम। ये दोनों अकेले थे, बात की और एक-दूजे को पसंद करने लगे। लेकिन ये प्यार सहज पकेगा तो ज्यादा मीठा होगा। उसकी बात सुनकर बा भड़क जाएंगी और कहेंगी कि तू भाषण बंद कर और इस लड़के को यहां से रवाना कर। अनुपमा कहेगी कि आप बंकू को चांद पर भी भेज देंगी तो ये या तो वहां जाकर रहने लगेगी या फिर उसे वापस ले आएगी।​

बंकू और ईशानी को मिलेगा एक साल का समय Image Credit : Jio Hotstar08 / 08

बंकू और ईशानी को मिलेगा एक साल का समय

​अनुपमा में आगे देखने को मिलेगा कि अनुपमा परिवार को सुझाव देगी और कहेगी कि मैं और सर चाहते हैं कि ईशू और बंकू हम चाहते हैं कि तुम लोग एक-दूजे को समझो। तुम्हारे पास एक साल का वक्त है, बंकू कैफे पर काम करेगा और वहीं रहेगा। वहीं ईशानी भी अपने करियर पर ध्यान देगी।​

End of Photo Gallery
Subscribe to our daily Newsletter!