Anupamaa 7 Maha Twist 12 February, 2026: टीवी का पॉपुलर सीरियल 'अनुपमा' काफी सुर्खियों में है। 'अनुपमा' बीते की सप्ताह से चर्चा में बना हुआ है। शो में आए दिन दिलचस्प मोड़ आ रहे हैं, जिसने दर्शकों की एक्साइटमेंट भी सातवें आसमान पर पहुंचा दी है। बीते दिन अनुपमा सीरियल में दिखाया गया कि प्रेरणा को गुंडे परेशान करते हैं, लेकिन प्रेम उसकी मदद करता है और उसे अपने साथ कमरे में ले आता है। दूसरी तरफ माही राही के कान भरने की कोशिश करती है और प्रेम के खिलाफ भड़काती है। लेकिन सीरियल 'अनुपमा' में आने वाले महाट्विस्ट यहीं पर खत्म नहीं होते हैं।
प्रेरणा प्रेम को ब्लैंकेट उढ़ाएगी, लेकिन तभी प्रेम उसका नींद में हाथ थाम लेगा। ऐसे में प्रेरणा प्रेम को किस करेगी। पहले तो प्रेम उसे नींद में देखकर मुस्कुराएगा, ऐसे में प्रेरणा उसपर दोबारा किस करेगी। लेकिन तभी प्रेम की नींद खुल जाएगी और वो उसे धक्का मार देगा।
प्रेम कहेगा कि मेरे मन में तुम्हारे लिए कुछ भी नहीं है, कॉलेज से आज तक तुम सिर्फ मेरी दोस्त हो। मैंने अपने प्यार से शादी की है। राही ने सिर्फ मुझपर ही नहीं, तुमपर भी भरोसा किया है। दूसरी ओर प्रेरणा कहेगी कि मेरा ऐसा इरादा नहीं था, मैं कुछ पल के लिए कमजोर पड़ गई थी।
प्रेम, प्रेरणा को अपने कमरे से निकलने के लिए कहेगा। लेकिन प्रेरणा माफी मांगेगी और कहेगी कि तुम प्लीज ये बात राही या सैंटा बेन को मत बताना, बहुत मुश्किल से मेरी जिंदगी में इतने अच्छे लोग आए हैं। मैं उन लोगों को खोना नहीं चाहती।
अहमदाबाद में राही और प्रेम का फोटो फ्रेम टूट जाएगा, जिससे राही की घबराहट और बढ़ जाएगी। अनुपमा उसे शांत कराने की कोशिश करेगी। लेकिन तभी राही प्रेम को फोन करेगी, जिसे प्रेरणा उठाएगी। लेकिन पूछने पर प्रेरणा बताएगी कि हम सुबह से मीटिंग की तैयारी कर रहे थे और प्रेम वॉशरूम गया हुआ था।
अनुपमा, राही और अंश को अपने हाथ से खाना खिलाती है। तीनों साथ में खुशहाल वक्त बिताते हैं, जिसे देखकर माही भावुक हो जाती है। हालांकि अनुपमा उसकी ओर भी निवाला बढ़ाती है और कहती है कि एक पल के लिए सबकुछ भुला दे और इधर आ जा। राही भी उसे बुलाती है। वहीं माही अनुपमा की ओर कदम तो बढ़ाती है, लेकिन बाद में मुंह फेरकर चली जाती है।
कपिल फैसला करेगा कि वो कीर्ति का असली सच सबके सामने लाकर रहेगा। इसपर अनुपमा उसे समझाएगी कि जब लोग सच सुनना न चाहें तो उन्हें सच दिखाओ। आपके पास मोबाइल है तो आप इससे कीर्ति का वीडियो रिकॉर्ड करके उसका सच सबके सामने लेकर आओ।
कपिल की मां का एक्सीडेंट हो जाता है, जिससे उसका पारा सातवें आसमान पर पहुंच जाता है। वहीं कीर्ति बेचारी बनकर परिवार के सामने आती है। लेकिन कपिल कीर्ति को बातें सुनाने लगता है। हालांकि पराग और बाकी लोग उसे गलत समझते हैं। पराग कहता है कि कीर्ति का बड़ा भाई अभी जिंदगा है। वह कीर्ति से पूछता है कि तू इसे तलाक क्यों नहीं दे देती है। इसपर कपिल कहता है कि हां प्लीज मुझे तलाक दिला दो, मैं तलाक लेने के लिए तैयार हूं। मैं राक्षस हूं और ये देवी है तो प्लीज आप लोग इस देवी को मुझ राक्षस से बचा लो।