Anupamaa 7 Maha Twist 11 march, 2026: टीवी के पॉपुलर सीरियल 'अनुपमा' में एक साथ कई महाट्विस्ट आने वाले हैं। रुपाली गांगुली स्टारर 'अनुपमा' में अभी तक कई दिलचस्प मोड़ आ चुके हैं। शो में चंद महीनों का लीप आया है, जिसके बाद सीरियल की कहानी ही बदल गई। जहां एक तरफ अनुपमा गोवा चली गई तो वहीं कोठारी परिवार में भी गौतम के हाथ में सत्ता पहुंच चुकी है। बीते दिन सीरियल में दिखाया गया कि अनुपमा जया के लिए रेस जीतने की कोशिश करती है। लेकिन पॉल की बेईमानी के कारण वह गिर जाती है। हालांकि सीरियल में आने वाले महाट्विस्ट यहीं पर खत्म नहीं होते हैं।
रुपाली गांगुली स्टारर 'अनुपमा' में आने वाले महाट्विस्ट यहीं पर खत्म नहीं होते हैं। शो में दिखाया जाएगा कि ख्याति का जन्मदिन सेलिब्रेट होगा, लेकिन मोटी बा उसे ताना देंगी कि पराग इतने दिनों से लंदन में है और तुमने उसके बारे में जानने की कोशिश भी नहीं की। ये चल क्या रहा है हमारे घर में, पति-पत्नी जिन्हें साथ होना चाहिए वो एक-दूजे के खिलाफ खड़े हैं। बहुएं सारी बाहर काम कर रही हैं।
मोटी बा प्रेम और राही से कहेंगी कि तुम लोग अभी हमारी बात नहीं समझ रहे हो, लेकिन एक दिन टाइम बम जरूर फटेगा। इसपर मीता सवाल करेगी कि आप क्या प्रेरणा की बात कर रहे हैं। ऐसे में मोटी बा कहेंगी कि वो लड़की मुश्किल से हमारे घर से निकली, लेकिन अब प्रेम की जिंदगी से नहीं निकल रही है।
'अनुपमा' में दिखाया जाएगा कि पॉल अनुपमा को उसके घर से भी निकलवा देगा। मकानमालिक अनुपमा से कहेगा कि तुम लोगों ने एक महीने से किराया नहीं दिया है। वहीं अनुपमा कहेगी कि मैं इस छोटी सी बच्ची जया के साथ कहां जाऊंगी, लेकिन उसकी कोई बात नहीं सुनी जाएगी।
गौतम गांधी घर में अपने साथ कोर्ट से ऑर्डर लेकर आता है और राही से कहता है कि अब अंश मेरी बेटी से मिलना तो क्या उसे देख भी नहीं पाएगा। तुम्हें क्या लगा था कि तुम यूं ही उसे अपने साथ लेकर जाओगी अंश से मिलवाने और मैं शांत रहूंगा।
जस्सी शाह परिवार में सबको भांगड़ा कराती है। लेकिन पारितोष कहता है कि हम इसके इशारे पर नाच क्यों रहे हैं। ऐसे में बा कहती हैं कि तूने तो घर गिरवी रखकर सारे पैसे गंवा दिये। वो तो जस्सी ही थी जिसने अपना मुंबई का घर बेचकर हमारा घर बचाया। अब हमें इसके इशारे पर ही नाचना होगा।
अनुपमा जया के डॉक्टर से बात करेगी। डॉक्टर समझ जाएंगे कि अनुपमा परेशान है और जया उसे बता देती है मकान मालिक ने हमें कल निकलने के लिए कहा है। इसपर डॉक्टर कहेंगे कि मेरे दोस्त का एक विला है, वो आपको रहने के लिए जगह दे देगा। मैं आपको पता दे दूंगी, आप वहीं चले जाना। बस मदद के बदले आप उसे थैंक्यू कह देना।
अनुपमा में आने वाले दिलचस्प मोड़ यहीं पर खत्म नहीं होते हैं। शो में दिखाया जाएगा कि अनुपमा को सावी विला का पता दिया जाएगा। जया के चक्कर में अनुपमा एक नहीं बल्कि कई बार घर की बेल बजा देती है, जिससे वहां रहने वाले शख्स का पारा सातवें आसमान पर होता है। वहीं वो अपने घर में फैली गंदगी देखकर भी अनुपमा को आंख दिखाता है।