सूनी गोद के चक्कर में फैमिली प्लानिंग का दबाव झेल रहे हैं ये TV कपल, परिवार से भी लगातार मिल रहे हैं ताने

TV Stars Facing Family Planning Pressure From Own Family Members: टीवी के कई सितारे ऐसे हैं जिनपर अब परिवार भी फैमिली प्लानिंग का दबाव बनाने लगा है। इस लिस्ट में अंकिता लोखंडे-विक्की जैन से लेकर दिव्यांका त्रिपाठी-विवेक दहिया तक शामिल हैं।

फैमिली प्लानिंग का दबाव झेल रहे हैं ये टीवी स्टार्स
01 / 08

फैमिली प्लानिंग का दबाव झेल रहे हैं ये टीवी स्टार्स

TV Stars Facing Family Planning Pressure From Own Family Members: मां-बाप बनने का सुख हर किसी की जिंदगी में बेहद खास होता है। लोग इस पल का पूरी जिंदगी बेसब्री से इंतजार करते हैं। वहीं आज हम आपको उन टीवी स्टार्स से रूबरू कराएंगे, जिनकी शादी के सालों गुजर गए हैं। ऐसे में अब उनपर फैमिली प्लानिंग का दबाव बनने लगा है। हैरत की बात तो यह है कि बाहरवालों के साथ-साथ घरवालों ने भी उन्हें फैमिली प्लानिंग के लिए टोकना शुरू कर दिया है। इस लिस्ट में अंकिता लोखंडे-विक्की जैन से लेकर दिव्यांका त्रिपाठी-विवेक दहिया तक शामिल हैं। तो चलिएएक नजर डालते हैं उन स्टार्स पर-

रोहित पुरोहित-शीना बजाज
02 / 08

रोहित पुरोहित-शीना बजाज

'ये रिश्ता क्या कहलाता है' के अरमान यानी रोहित पुरोहित और शीना बजाज पर भी फैमिली प्लानिंग का दबाव बन रहा है। एक्टर का कहना है कि मैं इसे दबाव नहीं कहूंगा, लेकिन हां उनकी कुछ उम्मीदें हैं। एक वक्त पर हमपर दबाव था, लेकिन अब हम सेम पेज पर हैं।

नील भट्ट-ऐश्वर्या शर्मा Neil Bhatt-Aishwarya Sharma
03 / 08

नील भट्ट-ऐश्वर्या शर्मा (Neil Bhatt-Aishwarya Sharma)

ऐश्वर्या शर्मा और नील भट्ट ने साल 2021 में शादी रचाई थी। एक्ट्रेस की प्रेग्नेंसी की खबरें कई बार सामने आ चुकी हैं, जिसपर खुद कपल ने आपत्ति जाहिर की थी। उनका कहना था कि जब ऐसा कुछ होगा तो हम खुद सबको बताएंगे।

दिव्यांका त्रिपाठी-विवेक दहिया Divyanka Tripathi-Vivek Dahiya
04 / 08

दिव्यांका त्रिपाठी-विवेक दहिया (Divyanka Tripathi-Vivek Dahiya)

दिव्यांका त्रिपाठी और विवेक दहिया की शादी को जल्द ही 9 साल होने वाले हैं। दोनों पर फैमिली प्लानिंग का दबाव अब परिवार की ओर से भी बनने लगा है। दिव्यांका ने बताया था कि अब उनके परिवार का कहना है कि बहुत मजे हो गए हैं, अब वक्त है फैमिली प्लानिंग का।

अंकिता लोखंडे-विक्की जैन Ankita Lokhande-Vicky Jain
05 / 08

अंकिता लोखंडे-विक्की जैन (Ankita Lokhande-Vicky Jain)

अंकिता लोखंडे और विक्की जैन पर भी फैमिली प्लानिंग का दबाव बन रहा है। अंकिता की सासू मां ने सरेआम बच्चे की मांग की थी। वहीं अंकिता का कहना है कि हमें जब करना होगा, हम कर लेंगे।

नेहा कक्कड़-रोहनप्रीत सिंह Neha Kakkar-Rohan Preet Singh
06 / 08

नेहा कक्कड़-रोहनप्रीत सिंह (Neha Kakkar-Rohan Preet Singh)

नेहा कक्कड़ को लेकर कई बार प्रेग्नेंसी की अफवाहें उड़ने लगी हैं। सिंगर का कहना है कि अभी मैंने और रोहनप्रीत सिंह ने इस बारे में सोचा नहीं है। बता दें कि नेहा कक्कड़ एक बार फेक बेबी बंप के चक्कर में निशाने पर आ गई थीं।

रवि दुबे-सरगुन मेहता Ravi Dubey-Sargun Mehta
07 / 08

रवि दुबे-सरगुन मेहता (Ravi Dubey-Sargun Mehta)

रवि दुबे और सरगुन मेहता की शादी को कई साल गुजर गए हैं। ऐसे में उनसे बहुत बाहर फैमिली प्लानिंग के लिए सवाल किया गया। खुद सरगुन ने बताया कि वह इसका जवाब देते-देते थक चुकी हैं।

मोनालिसा-विक्रांत सिंह Monalisa
08 / 08

मोनालिसा-विक्रांत सिंह (Monalisa)

मोनालिसा और विक्रांत सिंह की शादी को कई साल गुजर गए हैं। फैमिली प्लानिंग पर एक्ट्रेस का कहना था कि हम चाहते हैं कि हम मां-बाप बनें, लेकिन चीजें हमारे हाथ में नहीं हैं। ऐसे में बार-बार इसपर बात नहीं की जा सकती।

End of Photo Gallery
Subscribe to our daily Newsletter!

© 2025 Bennett, Coleman & Company Limited