कंधे पर एक साथ दो-दो जिम्मेदारियां लेकर चलती हैं ये एक्ट्रेसेस, एक ही तराजू में तौलती हैं काम और बच्चा

TV and Bollywood Actresses Takes Care Of Their Kids While Working: टीवी और बॉलीवुड की कई एक्ट्रेसेस ऐसी हैं जिन्होंने अपने काम के साथ-साथ मां होने का फर्ज भी बखूबी अदा किया है। इस लिस्ट में ऐश्वर्या राय से लेकर भारती सिंह तक का नाम शामिल है।

काम और बच्चे की जिम्मेदारी साथ लेकर चलती हैं ये एक्ट्रेसेस
01 / 09

काम और बच्चे की जिम्मेदारी साथ लेकर चलती हैं ये एक्ट्रेसेस

TV and Bollywood Actresses Takes Care Of Their Kids While Working: मां होना किसी भी औरत के लिए सबसे बड़ा सौभाग्य माना जाता है। आज हम इस आर्टिकल के जरिए आपको उन एक्ट्रेसेस से रूबरू कराएंगे, जिन्होंने काम के साथ-साथ मां होने का फर्ज भी बखूबी अदा किया है। इस लिस्ट में ऐश्वर्या राय से लेकर भारती सिंह तक का नाम शामिल है। कई बार इन एक्ट्रेसेस को सेट पर अपने बच्चों के साथ भी जाना पड़ा है। तो चलिए एक नजर डालते हैं उन एक्ट्रेसेस पर-

ऐश्वर्या राय Aishwarya Rai
02 / 09

ऐश्वर्या राय (Aishwarya Rai)

ऐश्वर्या राय जहां भी जाती हैं अपनी बेटी आराध्या बच्चन को साथ में लेकर जाती हैं। आज भी एक्ट्रेस अपनी बेटी आराध्या को अकेला नहीं छोड़ती हैं। कई बार एक्ट्रेसेस से इस बात पर सवाल भी किया जा चुका है।

भारती सिंह Bharti Singh
03 / 09

भारती सिंह (Bharti Singh)

भारती सिंह के लिए अपने बच्चे को घर पर अकेला छोड़ना बहुत मुश्किल होता है। अगर उनके पति हर्ष घर पर नहीं होते तो वो अपने बेटे को सेट पर साथ लेकर आती हैं।

दीपिका कक्कड़ Deepika Kakkar
04 / 09

दीपिका कक्कड़ (Deepika Kakkar)

दीपिका कक्कड़ बहुत बार 'सेलिब्रिटी मास्टरशेफ' के सेट पर बेटे रुहान को लेकर आई हैं। दीपिका अपने बेटे पर प्यार लुटाने का कोई मौका नहीं छोड़ती हैं। दीपिका ने अपने बेटे को गोद में लेकर पैपराजी को खूब पोज भी दिये थे।

अनीता हसनंदानी Anita Hassanandani
05 / 09

अनीता हसनंदानी (Anita Hassanandani)

अनीता हसनंदानी ने मां बनने के बाद कुछ वक्त के लिए काम से ब्रेक ले लिया था। लेकिन अब जब उन्होंने काम में वापसी की है तो भी वह अपने मां होने की जिम्मेदारी से पीछे नहीं हटतीं। बहुत बार वह अपने बेटे के साथ सेट पर आ चुकी हैं।

गौहर खान Gauahar Khan
06 / 09

गौहर खान (Gauahar Khan)

गौहर खान जिस भी शो का हिस्सा बनती हैं, बेटे को अपने साथ सेट पर लेकर जरूर जाती हैं। गौहर खान को आखिरी बार 'लवली लोला' में देखा गया था, जहां वह अपने बेटे के साथ गई थीं।

करीना कपूर Kareena Kapoor
07 / 09

करीना कपूर (Kareena Kapoor)

करीना कपूर बहुत बार अपने बेटे के साथ मूवीज के सेट पर गई हैं। 'वीरे दी वेडिंग' से लेकर 'लाल सिंह चड्ढा' के सेट पर करीना कपूर को अपने बच्चों के साथ टाइम स्पेंड करते देखा गया है।

रुपाली गांगुली Rupali Ganguly
08 / 09

रुपाली गांगुली (Rupali Ganguly)

रुपाली गांगुली का बेटा रुद्रांश यूं तो पिता के साथ घर पर रहता है। लेकिन एक्ट्रेस को बहुत बार अवॉर्ड्स नाइट में बेटे रुद्रांश के साथ देखा गया है। एक्ट्रेस बेटे को कहीं भी अकेला नहीं छोड़ती हैं।

प्रियंका चोपड़ा Priyanka Chopra
09 / 09

प्रियंका चोपड़ा (Priyanka Chopra)

प्रियंका चोपड़ा 'द ब्लफ' के सेट पर अपनी बेटी मालती मैरी चोपड़ा जोनस के साथ गई थीं, जहां उनकी बेटी मैनिक्विन के साथ खेलती नजर आई थी। प्रियंका चोपड़ा ने इन तस्वीरों को खुद सोशल मीडिया पर शेयर किया था।

End of Photo Gallery
Subscribe to our daily Newsletter!

© 2025 Bennett, Coleman & Company Limited