बॉलीवुड इंडस्ट्री में ऐसी कई हसीनाएं हैं, जो कि फिल्मों और एडवरटाइजमेंट के दम पर करोड़ों कमाती हैं। ये एक्ट्रेसेस आराम से अपना और अपनी फैमिली का पालन-पोषण कर सकती हैं। अगर इन एक्ट्रेसेस को अपने ससुराल वालों को वर्ल्ड टूर पर ले जाना हो तो ये इसके लिए वे अपने पति से 1 भी रुपये नहीं लेंगी। इस बात से ये अंदाजा लगा सकते हैं कि इन एक्ट्रेसेस की कमाई कितनी मोटी है। आज हम आपको इस रिपोर्ट में उन एक्ट्रेसेस के बारे में बताएंगे जो कि ससुराल वालों को अपने कैश पर ऐश का सकती हैं। इस लिस्ट में ऐश्वर्या राय बच्चन से लेकर आलिया भट्ट तक के नाम शामिल है।
फोर्ब्स के अनुसार, ऐश्वर्या राय की कुल संपत्ति अब 900 करोड़ रुपये तक पहुंच गई है, जिससे ऐश्वर्या भारत की दूसरी सबसे अमीर अभिनेत्री बन गई हैं। रिपोर्ट्स के अनुसार, वो प्रति फिल्म 10 करोड़ चार्ज करती हैं और ब्रांड एंडोर्समेंट्स से 6-7 करोड़ कमाती हैं। इस हिसाब से वो आराम से अपने ससुराव वालों का खर्चा चला सकती हैं।
एक्ट्रेस सोनाक्षी सिन्हा ने अपनी शुरुआत साल 2010 की फिल्म दबंग से की थी। ये फिल्म बॉक्स ऑफिस पर हिट साबित हुई और सोनाक्षी को खास पहचान मिल गई। मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक सोनाक्षी अब 100 करोड़ रुपये की संपत्ति की मालकिन हैं। उनके पास पैसे की कोई कमी नहीं है। वो अपने पैसों पर जहीर इकबाल को ऐश करवा सकती हैं।
एक्ट्रेस कैटरीना कैफ एक फिल्म के लिए 10 से 12 करोड़ रुपए चार्ज करती हैं। कैटरीना कैफ लैक्मे और लॉरियल ब्रांड एंडोर्समेंट से 6-7 करोड़ रुपए प्रति ब्रांड कमाती हैं और इंस्टाग्राम पर पेड ऐड से 72.8 लाख से 1 करोड़ रुपए प्रति पोस्ट लेती हैं। उनकी कुल संपत्ति करीब 240 करोड़ रुपये है। उन्हें विक्की कौशल से 1 भी रुपये लेने की जरूरत नहीं पड़ती है।
बॉलीवुड अदाकारा करीना कपूर खान की कुल कमाई लगभग 485 करोड़ है, जो उनके अभिनय करियर, विज्ञापनों और बिजनेस से आती है। करीना कपूर खान 1 मूवी के लिए करोड़ों चार्ज करती हैं। वो अपने पैसों पर सैफ की फैमिली को वर्ल्ड टूर करवा सकती हैं।
बॉलीवुड एक्ट्रेस आलिया भट्ट की कुल नेटवर्थ कथित तौर पर 550 करोड़ रुपये है। रिपोर्ट के मुताबिक आलिया हर फिल्म से 10-12 करोड़ रुपये बतौर फीस वसूलती हैं। आलिया भट्ट अपने पैसों पर अपनी सास को ऐश करवा सकती हैं।