लव-लपाटा के चक्कर में इन सितारों ने फूंक दिया अपना करियर, काम मिलना हुआ मुश्किल
Bollywood star career spoiled due to love: बॉलीवुड स्टार सुशांत सिंह राजपूत की मौत के बाद उनकी गर्लफ्रेंड रिया चक्रवर्ती की मुश्किले बढ़ गई थी। उनपर सुशांत को ड्रग्स देने का आरोप लगा था। हालांकि अब सुशांत वाले मामले में सीबीआई ने रिया को क्लीन चिट दे दी है। बता दें कि इन सब की वजह से रिया का करियर बर्बाद हो गया। बता दें कि इंडस्ट्री में ऐसे कई स्टार्स हैं, जिनको प्यार करना भारी पड़ गया। आइए नजर डालते हैं लिस्ट पर..

रिया चक्रवर्ती समेत इन सितारों ने प्यार के चक्कर में बर्बाद किया अपना करियर
ऐसा कहा जाता है कि जो इंसान प्यार में होता है उसे कुछ समझ नहीं आता है। बॉलीवुड इंडस्ट्री में ऐसे कई सितारे हैं, जिन्होंने प्यार में सारी हदें प्यार कर दी। कइयों ने तो प्यार की खातिर अपना करियार कुर्बान कर दिया। हालांकि इतना कुछ करने के बाद भी इनमें से कई सितारों को गम के सिवा कुछ नहीं मिला। आज हम आपको खास रिपोर्ट में उन सितारों के बारे में बताने जा रहे हैं, जिन्होंने प्यार के चक्कर में अपना करियर बर्बाद कर दिया। इस लिस्ट में ऐश्वर्या राय बच्चन से लेकर रिया चक्रवर्ती तक के नाम शामिल है।

ऐश्वर्या राय बच्चन
बॉलीवुड अदाकारा ऐश्वर्या राय बच्चन ने सलमान खान को डेट किया था। रिपोर्ट्स की मानें तो दोनों एक दूसरे के लिए काफी सीरियस थे। हालांकि बाद में सलमान खान, ऐश्वर्या को लेकर काफी पजेसिव हो गए थे। सलमान का ये अंदाज ऐश्वर्या को पसंद नहीं आया था। ऐसे मे आगे चलकर दोनों का ब्रेकअप हो गया। ऐसा कहा जाता है कि सलमान ने ऐश्वर्या को कई फिल्मों से बाहर निकलवा दिया था। इस वजह से एक्ट्रेस के करियर पर ब्रेक लग गया।

शीजान खान
टीवी एक्टर शीजान खान काफी मुश्किलों में फंस गए थे। उनपर गर्लफ्रेंड तुनिषा को आत्महत्या के लिए उकसाने का आरोप लगा था। इस चीज से उनके करियर पर बुरा असर पड़ा था। बता दें कि शीजान खतरों के खिलाड़ी 13 में नजर आए थे।

मोनिका बेदी
बॉलीवुड एक्ट्रेस मोनिका बेदी का नाम अंडरवर्ल्ड डॉन अबू सलेम के साथ जुड़ा था। इसके बाद लोग मोनिका से दूरी बनाने लगे। ऐसा कहा जाता है कि मोनिका बेदी को काम भी मिलना बंद हो गया था।

मंदाकिनी
बॉलीवुड एक्ट्रेस मंदाकिनी अपने बोल्ड अंदाज और एक्टिंग से सभी को दीवाना बना लेती थी। हालांकि अंडरवर्ल्ड डॉन से प्यार कर उन्होंने अपना करियर बर्बाद कर लिया। दाऊद इब्राहिम से नाम जुड़ने के बाद वो बॉलीवुड से गायब हो गई।

रिया चक्रवर्ती
बॉलीवुड के दिवंगत एक्टर सुशांत सिंह राजपूत से प्यार करना रिया चक्रवर्ती को काफी भारी पड़ा। सुशांत की मौत के बाद रिया को काफी कुछ झेलना पड़ा था। रिया पर सुशांत को ड्रग्स देने का आरोप लगा था। हालांकि अब सीबीआई ने रिया को क्लीन चिट दे दी है।

विवेक ओबेरॉय
बॉलीवुड एक्टर विवेक ओबेरॉय को लेकर ये दावा किया जाता है कि उन्होंने ऐश्वर्या राय को डेट किया था। सलमान से ब्रेकअप के बाद ऐश्वर्या की जिंदगी में विवेक ने अपनी जगह बना ली थी। प्यार के चक्कर में विवेक ने भाईजान से पंगा कर लिया। जानकारी के मुताबिक सलमान की वजह से विवेक को कई फिल्मों से बाहर कर दिया गया।

IPL 2025 के 41 मैचों के बाद अब ये हैं सर्वाधिक विकेट वाले टॉप 5 गेंदबाज

रोहित शर्मा ने की विराट कोहली के खास टी20 क्लब में एंट्री

रोहित शर्मा ने IPL में रचा इतिहास, पोलार्ड भी छूटे पीछे

Photos: पानी के अलावा जमीन पर भी रेस लगाती है ये मछली, मिला है खास वरदान

जसप्रीत बुमराह ने टी20 में रचा इतिहास, इस मामले में बने नंबर-1 इंडियन

शहीद नौसेना अधिकारी विनय नरवाल और उनकी पत्नी का आखिरी वीडियो, पहलगाम में कुछ यूं गुजारा था प्यार भरा पल

Orange Cap IPL 2025: ऑरेंज कैप की रेस में साई सुदर्शन का जलवा बरकरार, टॉप-5 में हैं ये बल्लेबाज

Purple Cap IPL 2025: पर्पल कैप की रेस में प्रसिद्ध कृष्णा टॉप पर बरकरार, इन 5 गेंदबाजों ने चटकाए हैं सबसे ज्यादा विकेट

Who Won Yesterday IPL Match 23 April 2025, SRH vs MI: मुंबई इंडियन्स ने सनराइजर्स हैदराबाद को दी मात, देखें मैच हाइलाइट्स और सभी डिटेल्स

Pahalgam Terror Attack: पहलगाम से लाई गई बिजनेसमैन की डेडबॉडी, शादी की सालगिरह मनाने गए थे पहलगाम
© 2025 Bennett, Coleman & Company Limited