Actresses who Refuse to work with Akshay Kumar: बॉलीवुड के स्टार एक्टर अक्षय कुमार ने कई एकट्रेसेस के साथ काम करके दर्शकों का मनोरंजन किया है। लेकिन कुछ ऐसी भी अभिनेत्रियां रही हैं, जिन्होंने अक्षय कुमार के साथ काम करने से साफ मना कर दिया। ये हसीनाएं अपनी कुछ वजहों से अक्षय के साथ स्क्रीन शेयर करने को तैयार नहीं हुईं। आइए जानते हैं उन अभिनेत्रियों के बारे में, जिन्होंने अक्षय कुमार के साथ काम करने से इनकार कर दिया। इस लिस्ट में ऐश्वर्या राय बच्चन से लेकर कंगना रनौत तक के नाम शामिल है।
बॉलीवुड एक्ट्रेस रानी मुखर्जी कभी अक्षय के साथ काम ही नहीं करना चाहती थी। रिपोर्ट्स में ये दावा किया गया है कि रानी अक्षय को कोई स्टार नहीं मानती थी इस वजह से उन्होंने कभी अक्षय के साथ काम नहीं किया है।
बॉलीवुड अदाकारा रवीना टंडन और अक्षय कुमार की जोड़ी हिट थी। फिल्मों में साथ काम करते करते दोनों करीब आ गए और एक दूसरे से प्यार कर बैठे। हालांक बाद में रवीना और अक्षय के रास्ते अलग हो गए। इसके बाद कभी उन्होंने अक्षय के साथ काम किया है। जानकारी के मुताबिक अब सालों बाद रवीना टंडन और अक्षय कुमार वेलकम टू जंगल में नजर आएंगे।
अक्षय कुमार और शिल्पा शेट्टी ने भी साथ काम किया था। फिर दोनों में प्यार हो गया। जब ये रिश्ता टूटा तो दोनों के रास्ते हमेशा-हमेशा के लिए अलग हो गए।
ऐश्वर्या राय ने 2007 में आई अक्षय कुमार की सुपरहिट फिल्म 'भूल भुलैया' में मंजुलिका का मुख्य किरदार निभाने से इनकार कर दिया था। वे कथित तौर पर 'हॉन्टेड' या डरावने किरदार नहीं निभाना चाहती थीं।
इस लिस्ट में एक्ट्रेस कंगना रनौत का नाम शामिल है। कंगना रनौत ने अक्षय कुमार के साथ ‘एयरलिफ्ट’ और ‘रुस्तम’ जैसी फिल्मों में काम करने से मना कर दिया था।