Aishwarya Rai Bachchan removed from these movies: बॉलीवुड की सबसे खूबसूरत अभिनेत्री ऐश्वर्या राय बच्चन ने अपने करियर की शुरुआत में ही ताल और हम दिल दे चुके सनम जैसी फिल्मों से धमाल मचा दिया था। उनकी अदाकारी और सुंदरता को देखकर उन्हें एक के बाद एक बड़ी फिल्मों के ऑफर मिलने लगे। लेकिन बाद में कुछ कारणों से ऐश्वर्या को कई बड़ी फिल्मों से बाहर कर दिया गया। कुछ फिल्मों में उनकी जगह दूसरी एक्ट्रेसेस को ले लिया गया, जिससे उनका दिल टूट गया। आइए जानते हैं उन फिल्मों के बारे में, जिनसे ऐश्वर्या राय बच्चन को हटा दिया गया था।
करण जौहर की सुपरहिट फिल्म 'कभी खुशी कभी गम' में काजोल के निभाए 'अंजलि शर्मा' के किरदार के लिए पहली पसंद ऐश्वर्या राय थीं। करण जौहर इस मूवी में ऐश्वर्या राय को लेना चाहते थे। हालांकि बाद में उनका मन बदल गया।
ऐश्वर्या राय को शाहरुख खान की फिल्म 'कुछ-कुछ होता है' में टीना की भूमिका ऑफर हुई थी। हालांकि बाद में इस मूवी के लिए रानी मुखर्जी को चुना गया। कई लोग ये कहते हैं कि ऐश्वर्या ने खुद ही इस मूवी को ठुकरा दिया था।
फिल्म 'चलते-चलते' में ऐश्वर्या राय बच्चन को पहले साइन किया गया था और उन्होंने शूटिंग भी शुरू कर दी थी। हालांकि बाद में कुछ ऐसा हुआ कि वो फिल्म से बाहर हो गई।
शाहरुख खान की ब्लॉकबस्टर मूवी 'वीर-जारा' के लिए मेकर्स ने ऐश्वर्या राय को चुना था। हालांकि फिर मेकर्स ने उनकी जगह प्रीति जिंटा को कास्ट कर लिया।
ऐश्वर्या राय को 2003 की हिट फिल्म कल हो ना हो नैना का किरदार निभाने के लिए साइन किया गया था। हालांकि इस मूवी से भी ऐश्वर्या को आउट कर दिया गया।