फिल्म इंडस्ट्री को लेकर अक्सर झूठी खबरें फैलती रहती हैं। फिर चाहे किसी कपल के रिश्ते की बात हो या अफेयर की। साल 2025 भी ऐसी ही सच्ची-झूठी खबरों से भरा रहा, जिसमें लोगों ने इन कपल के तलाक की अफवाह को उड़ाया। इंडस्ट्री में इन कपल्स के तलाक को लेकर बार-बार अफवाहें उड़ी। हालांकि साल के आखिर तक इन्होंने अपने रिश्ते को मजबूत किया और लोगों के मुंह पर ताला लगा दिया।
बॉलीवुड के प्यारे कपल ऐश्वर्या राय और अभिषेक बच्चन के रिश्ते को लेकर अक्सर बातें होती रहती है। साल 2024 से ही दोनों के रिश्ते पर तलवार लटकी हुई थी। सोशल मीडिया से लेकर लोगों की जुबां तक हर जगह दोनों के तलाक की बातें सुनने को मिलती थी। हालांकि 2025 में कपल ने साबित कर दिया कि वह एक-दूसरे से कितना प्यार करते हैं।
इस साल की शुरुआत से ही गोविंदा और सुनीता आहूजा के तलाक की अफवाहें सुनने को मिल रही थी। गोविंदा की पत्नी सुनीता आहूजा के बयानों के चलते कई बार ऐसी न्यूज आई कि दोनों ने तलाक फाइल कर दिया है। हालांकि साल खत्म होते-होते सुनीता ने क्लियर कर दिया कि वह अपने पति से कभी अलग नहीं होने वाली।
प्रिंस नरूला और युविका चौधरी हाल ही में बेटी के पेरेंट बने हैं। हालांकि दोनों के बीच कुछ अनबन शुरू हुई थी और इनके रिश्ते को लेकर अफवाह उड़ने लगी थी। लोगों का कहना था कि दोनों जल्द ही अलग होने वाले हैं। हालांकि बाद में ऐसा कुछ नहीं हुआ, दोनों साथ में खुश हैं ।
टीवी इंडस्ट्री में इन दिनों माही विज और जय भानुशाली के तलाक की खबरें जोर पकड़ी हुई हैं। कुछ समय पहले खबर आई थी कि दोनों ने तलाक फाइल कर दिया है, हालांकि बाद में माही ने इन बातों को महज अफवाह बताया था।
कुछ समय से खबर सामने आ रही है कि नील भट्ट और ऐश्वर्या शर्मा अलग हो गए हैं। हालांकि दोनों ने इसपर चुप्पी साधी हुई है और तलाक की खबरें अभी तक कन्फर्म नहीं हुई।
रणवीर सिंह और दीपिका पादुकोण के रिश्ते को लेकर अक्सर अफवाहें सुनाई देती है। इस साल भी ऐसी खबर सामने आई कि दोनों तलाक ले रहे हैं। हालांकि इन खबरों में सबकुछ झूठ था।