हमसफर होकर भी अलग-अलग छत के नीचे रहते हैं बॉलीवुड के ये कपल, दुनिया के सामने करते हैं प्यार का दिखावा!!
Bollywood Couple Live In Different House: बॉलीवुड के स्टार्स अपनी पर्सनल लाइफ को लेकर खूब चर्चा में रहते हैं। आज हम आपको उन सितारों के बारे में बताने वाले हैं, जो बिना तलाक लिए अलग-अलग रहते हैं। तो चलिए जानते हैं लिस्ट में कौन-कौन से सितारे शामिल है।
शादी के बाद भी अलग-अलग रहते हैं ये सितारे, देखें लिस्ट
बॉलीवुड में कई सितारे अपनी पर्सनल लाइफ से सुर्खियां बटोरते हैं। कुछ कपल्स सबके लिए परफेक्ट उदाहरण बनते हैं, तो कुछ सिर्फ दिखावे के लिए साथ नजर आते हैं। आज हम उन बॉलीवुड जोड़ियों की बात करेंगे जो एक साथ रहते हुए भी अलग-अलग जीवन जी रहे हैं, बिना तलाक लिए। इस लिस्ट में ऐश्वर्या राय और अभिषेक बच्चन से लेकर गोविंदा और सुनीता अहूजा तक के नाम शामिल हैं। ये कपल्स सालों से अलग रह रहे हैं, लेकिन शादी का रिश्ता कायम है।
रणधीर कपूर-बबीता कपूर (Randhir Kapoor-Babita Kapoor)
बॉलीवुड के जाने-माने स्टार रणधीर कपूर और बबीता कपूर ने साल 1971 में घर के खिलाफ जाकर शादी की थी। लेकिन शादी के कुछ समय बाद दोनों के बीच खटास आ गई। दोनों कई साल तक अलग-अलग रहते थे।
गोविंदा-सुनीता आहूजा (Govinda-Sunita Ahuja)
एक्टर गोविंदा और सुनीता आहूजा का रिश्ता भी काफी विवादों में रहा है। कुछ समय पहले दोनों के तलाक तक की खबरें सामने आई थीं। दोनों अलग-अलग घर में रहते हैं लेकिन अभी तक कपल का तलाक नहीं हुआ है।
ऋषि कपूर-नीतू कपूर (Rishi Kapoor-Neetu Kapoor)
एक्टर ऋषि कपूर और उनकी पत्नी नीतू कपूर का शादी के बाद रिश्ता अच्छन नहीं रहा। नीतू कपूर अपने पति से अलग रहने लगी थी, लेकिन बाद में सब ठीक हुआ और दोनों साथ रहे। ऋषि कपूर का साल 2020 में निधन हो गया था।
धर्मेंद्र-हेमा मालिनी (Dharmendra-Hema Malini)
एक्टर धर्मेंद्र ने अपनी लाइफ में दो शादियां की थी। धर्मेंद्र ने दूसरी शादी एक्ट्रेस हेमा मालिनी के साथ की। लेकिन शादी के कई साल बाद बिना तलाक दिए दोनों अलग रहने लगे। धर्मेंद्र का साल 2025 में निधन हो गया था।
राजेश खन्ना-डिंपल कपाड़िया (Rajesh Khanna-Dimple Kapadia)
एक्टर राजेश खन्ना ने अपने से कई साल छोटी डिंपल कपाड़िया से शादी करके सबको हैरान कर दिया था। लेकिन शादी के कुछ समय बाद दोनों बिना तलाक दिए अलग-अलग रहने लगे थे। राजेश खन्ना साल 2012 में इस दुनिया को अलविदा कह गए थे।
अभिषेक बच्चन-ऐश्वर्या राय (Abhishek Bachchan-Aishwarya Rai)
एक्टर अभिषेक बच्चन और ऐश्वर्या राय का नाम भी इस लिस्ट में शामिल है। रिपोर्ट्स के मुताबिक ऐश्वर्या राय अपनी बेटी के साथ मां के घर रहती हैं। लेकिन इसको लेकर कोई अधिकारिक खबर सामने नहीं आई है।
सिकंदर की मौत कैसे हुई थी, क्या थी उसकी अंतिम इच्छा?
Feb 18, 2026
इन 5 राशियों के लिए 'बैड डे' बन सकता है 19 फरवरी का दिन, रहें बेहद सतर्क
अभिषेक शर्मा ने लगाई डक की हैट्रिक, बने पहले भारतीय ओपनर
88 स्टॉपेज, एक-दो नहीं 9 राज्यों की सैर; भारत की 'अनोखी ट्रेन' जो एक ही समय पर 3 जगह से चलती है
लो बजट ट्रैवल प्लान कर रहे हैं, भारत की ये जगहें हैं सबसे किफायती, कम पैसों में घूमने की टॉप जगहें
दुनिया का पहला वैज्ञानिक कौन था, जानें किस कारनामे के लिए किया जाता है याद
Sultanpur News: एग्जाम स्ट्रेस ने ली जान! बोर्ड परीक्षा से पहले 12वीं की छात्रा ने की आत्महत्या
कल का मौसम : 2 दिन आएगी आंधी बारिश होगी घनघोर, बिजली-ओले करेंगे बड़ा उलटफेर; इन राज्यों में IMD का अलर्ट
PM मोदी ने भारत मंडपम में AI इम्पैक्ट समिट के लिए विश्व के नेताओं का किया स्वागत; जानें कौन-कौन हुआ शामिल
इन 5 राशियों के लिए 'बैड डे' बन सकता है 19 फरवरी का दिन, रहें बेहद सतर्क
India Post GDS Vacancy 2026: इंडिया पोस्ट जीडीएस भर्ती पर आया नया अपडेट, 28636 पदों पर होनी है नियुक्ति
© 2026 Bennett, Coleman & Company Limited