Bigg Boss में अपने एक्स के साथ काली रात बीता चुके हैं ये स्टार्स, नेशनल टेलीविजन पर उड़ाया बदनामी का कीचड़

Contestant Meet Their Ex in Bigg Boss House: सलमान खान के रियलिटी शो 'बिग बॉस' के मेकर्स टीआरपी बढ़ाने के लिए कंटेस्टेंट्स के एक्स की एंट्री कराते ही हैं। आइए आपको बताते हैं उन कंटेस्टेंट्स के नाम जिन्होंने एक्स संग दिन रात बिग बॉस के घर में काटे।

बिग बॉस में हुई इन कंटेस्टेंट्स के एक्स की एंट्री
01 / 07
Image Credit : Instagram

बिग बॉस में हुई इन कंटेस्टेंट्स के एक्स की एंट्री

​Contestant Meet Their Ex in Bigg Boss House: रियलिटी शो 'बिग बॉस' घर में कंटेस्टेंट्स के बीच हो रहे लड़ाई झगड़ों के लिए मशहूर है। दर्शक अपने पसंदीदा स्टार की असलियत इसी घर में देखते हैं। बिग बॉस के मेकर्स इसे हिट बनाने के लिए अलग-अलग पैंतरे इस्तेमाल करते हैं। लेकिन जिसने सभी के होश उड़ाए वो निकले कंटेस्टेंट के एक्स पार्टनर्स की एंट्री। जी हाँ, शो में ट्विस्ट लाने के लिए मेकर्स हर सीजन में किसी एक कंटेस्टेंट के एक्स की एंट्री जरूर कराते हैं। ​

डेलनाज ईरानी
02 / 07
Image Credit : Instagram

डेलनाज ईरानी

एक्ट्रेस डेलनाज ईरानी ने बिग बॉस सीजन 6 में हिस्सा लिया था। इस शो में डेलनाज ईरानी के एक्स पति राजीव पॉल भी नजर आए थे। इस शो में राजीव ने डेलनाज ईरानी संग रिश्ते सुधारने की कोशिश भी की थी।

अभिषेक कुमार
03 / 07
Image Credit : Instagram

अभिषेक कुमार

बिग बॉस 17 में अभिषेक कुमार ने अपनी एक्स ईशा मालवीय संग एंट्री ली थी। दोनों के टूटे रिश्ते का गुस्सा घर में लोगों को देखने को मिला था। इस शो में ईशा के करंट बॉयफ्रेंड समर्थ जुरैल की भी एंट्री हुई थी।

दिग्विजय राठी
04 / 07
Image Credit : Instagram

दिग्विजय राठी

बिग बॉस के 18वें सीजन में दिग्विजय सिंह राठी ने एक्स गर्लफ्रेंड कशिश कपूर संग एंट्री ली थी। दोनों ने एक दूजे पर जमकर कीचड़ तक उछाला था। हालांकि दोनों अब एक दूजे के संपर्क में नहीं हैं।

मुनव्वर फारुकी
05 / 07
Image Credit : Instagram

मुनव्वर फारुकी

बिग बॉस 17 के विनर मुनव्वर फारुकी का नाम भी इस लिस्ट में शामिल है। इस शो में कंटेस्टेंट की एक्स गर्लफ्रेंड आयशा खान ने एंट्री मारते ही मुनव्वर पर कई पर्सनल आरोप लगाए और कहा कि मुनव्वर ने उनके साथ रिलेशनशिप में धोखा किया था।

सिद्धार्थ शुक्ला
06 / 07
Image Credit : Instagram

सिद्धार्थ शुक्ला

रुमर्स थे कि सीरियल 'दिल से दिल तक' के दौरान सिद्धार्थ शुक्ला और रश्मि देसाई के बेहक नजदीकियाँ बढ़ गई थीं लेकिन बाद में ब्रेकअप हो गया था। शो 'बिग बॉस 13' में सिद्धार्थ और रश्मि ने हिस्सा लिया और आगे चलकर एक दूजे पर कई बार कीचड़ उछाला।

अंकित गेरा
07 / 07
Image Credit : Instagram

अंकित गेरा

अंकित गेरा ने 'बिग बॉस 9' का हिस्सा रह चुके हैं और इसी शो में उनकी एक्स रूपल त्यागी ने भी हिस्सा लिया था। शो में आने से पहले दोनों का ब्रेकअप भले ही हो गया था लेकिन लड़ाइयाँ लोगों को शो में देखने को मिली.

End of Photo Gallery
Subscribe to our daily Newsletter!

© 2025 Bennett, Coleman & Company Limited