Bigg Boss के घर को कुश्ती का मैदान समझ बैठे थे ये स्टार्स, झगड़ों से बटोरे थे लोगों के वोट

​बिग बॉस टीवी का सबसे चर्चित शो है और इस शो में आने वाले लोग उससे भी कहीं ज्यादा चर्चा में रहते हैं। बिग बॉस के अबतक 18 सीजन आ चुके हैं। हर सीजन में कोई न कोई एक ऐसा स्टार होता है जो लड़ने के लिए हर वक्त रेडी रहता है। आज हम आपको बताएंगे बिग बॉस के सबसे लड़ाकू स्टार्स के बारे में।

बिग बॉस के सबसे लड़ाकू कंटेस्टेंट
01 / 07
Image Credit : Bigg Boss

बिग बॉस के सबसे लड़ाकू कंटेस्टेंट

बिग बॉस के घर में हर तरह के स्टार शामिल होते हैं। कोई अपने शातिर दिमाग से खेलकर ट्रॉफी जीत जाता है तो कोई अपने लड़ाकू अंदाज से चर्चा में बना रहता है। बिग बॉस के घर में ड्रामा करने ढेर सारे लोग आए जिनमें से कुछ ऐसे सदस्य थे जिन्होंने अपने लड़ाकू अंदाज से गेम खेलकर वोट जीती। आज भी इन सदस्यों की चर्चा की जाती है ।

स्वामी ओम
02 / 07
Image Credit : Bigg Boss

स्वामी ओम

बिग बॉस के सबसे लड़ाकू और सबसे विवादीत कंटेस्टेंट थे स्वामी ओम। वह घरवालों से इस तरह झड़गा करते थे जिसे देखने में लोगों को काफी मजा आता था। हालांकि लोगों के साथ उनका बर्ताव बहुत ही खराब था।

अरमान कोहली
03 / 07
Image Credit : Bigg Boss

अरमान कोहली

बिग बॉस 7 में आए अरमान खोली ने घर के अंदर जमकर हंगामा किया था। उन्होंने सोफिया हयात पर हाथ तक उठा दिया था। अरमान कोहली का बर्ताव ऐसा हो गया था कि बिग बॉस ने उन्हें घर से निकाल दिया।

पूजा मिश्रा
04 / 07
Image Credit : Bigg Boss

पूजा मिश्रा

पूजा मिश्रा ने अपने लड़ाकू बर्ताव से सभी घर वालों को खूब परेशान किया था। वह बात-बात पर झड़गा करती थी और चिल्लाती थी। पूजा मिश्रा ने बिग बॉस के घर के अंदर जमकर ड्रामा किया था।

डॉली बिन्दरा
05 / 07
Image Credit : Bigg Boss

डॉली बिन्दरा

बिग बॉस की डॉली बिन्दरा को कौन भूल सकता है। डोली ने श्वेता तिवारी के साथ जो जबरदस्त लड़ाई की थी वो आज भी काफी फेमस है।

प्रियंका जग्गा
06 / 07
Image Credit : Bigg Boss

प्रियंका जग्गा

प्रियंका जग्गा ने घर के अंदर ऐसा हंगामा खड़ा किया था कि सलमान खान ने खुद उसे घर छोड़कर जाने के लिए कह दिया था। प्रियंका जग्गा ने तो सलमान खान के साथ भी लड़ाई करने का मौका नहीं छोड़ा।

अभिषेक कुमार
07 / 07
Image Credit : Bigg Boss

अभिषेक कुमार

अभिषेक कुमार बिग बॉस 17 के चर्चित कंटेस्टेंट रहे थे। अभिषेक कुमार ने घर के अंदर ही समर्थ जूरेल को थप्पड़ मार दिया था।

End of Photo Gallery
Subscribe to our daily Newsletter!

© 2025 Bennett, Coleman & Company Limited