बॉलीवुड एक्ट्रेस ऐश्वर्या राय और एक्टर अभिषेक बच्चन की जोड़ी काफी चर्चा में रहती है। दोनों को लेकर एक के बाद एक खबरें भी सामने आत रहती हैं। कभी कोई तलाक की अफवाह उड़ा देता है, तो कभी कोई विवाद को लेकर फर्जी खबर सामने आ जाती है। लेकिन ऐश्वर्या राय और अभिषेक बच्चन एक साथ आकर बार-बार ट्रोल्स का मुंह बंद कर देते हैं। इसी बीच ऐश्वर्या राय और अभिषेक बच्चन की नई तस्वीरें सामने आई है, जो खूब वायरल हो रही हैं। तो चलिए जानते हैं इन तस्वीरों में क्या खास है।
ऐश्वर्या राय और अभिषेक बच्चन इस तस्वीर में एयरपोर्ट से निकलने के दौरान हंसते हुए नजर आ रहे हैं। ऐश्वर्या राय और अभिषेक बच्चन की प्यारी सी स्माइल लोगों का दिल लूट रही है।
ऐश्वर्या राय और अभिषेक बच्चन के साथ एयरपोर्ट पर उनका लाडली आराध्या बच्चन भी नजर आईं। आराध्या बच्चन इस दौरान बेहद क्यूट लगीं।
आराध्या बच्चन के साथ-साथ उनके पापा अभिषेक बच्चन और मां ऐश्वर्या राय भी ब्लैक ड्रेस में नजर आईं। बच्चन परिवार की इस तस्वीर को सोशल मीडिया पर काफी पसंद किया जा रहा है।
इस वायरल हो रही तस्वीर में अभिषेक बच्चन पैप्स को नमस्ते करते हुए नजर आ रहे हैं। अभिषेक बच्चन की इस सादगी ने लोगों को उनका दीवाना बना लिया।
ऐश्वर्या राय एयरपोर्ट पर सिंपल लुक में भी बला की खूबसूरत लगीं। ऐश्वर्या राय के इस सिंपल लुक को देखने के बाद लोग बस उन्हें देखते ही रह गए। ऐश्वर्या राय की इस तस्वीर पर फैंस खूब कमेंट कर रहे हैं।
ऐश्वर्या राय की प्यारी सी आंखें फैंस पर जादू चलाती नजर आ रही हैं। ऐश्वर्या राय की इन प्यारी सी आंखों को देखने के बाद लोग बस उन्हें देखते रह गए।