आमिर खान द्वारा रिजेक्टेड की गई फिल्मों ने बना दिया शाहरुख-सलमान का करियर, नहीं बन पाते सुपरस्टार

Aamir Khan's Rejected Movies: शाहरुख खान की 'दिलवाले दुल्हनिया ले जायेंगे' से लेकर सलमान खान की 'हम आपके हैं कौन..!' सहित आमिर खान ने कई फिल्मों को रिजेक्टेड कर दिया था। आइए देखें ये लिस्ट...

Authored by: ललित कुमार Updated Mar 14 2026, 14:06 IST
आमिर खान द्वारा रिजेक्टेड की गई फिल्मों ने बना दिया शाहरुख-सलमान का करियर...Image Credit : Instagram01 / 07

आमिर खान द्वारा रिजेक्टेड की गई फिल्मों ने बना दिया शाहरुख-सलमान का करियर...

Aamir Khan's Rejected Movies: बॉलीवुड एक्टर आमिर खान अपनी कमिटमेंट्स के लिए जाने-जाते हैं। 14 मार्च को आमिर खान अपना 61वां जन्मदिन सेलिब्रेट कर रहे हैं। आमिर खान ने अपने करियर में कई ऐसी यादगार फिल्में की हैं, जिन्हें फैन्स आज भी देखकर खुद को एंटरटेनमेंट करते हैं। आज हम अपनी इस लिस्ट में आपको आमिर खान द्वारा ठुकराई गईं प्रतिष्ठित बॉलीवुड ब्लॉकबस्टर फिल्मों के बारे में बताने जा रहे हैं, जिन्हें सलमान और शाहरुख खान करियर बन गया। देखें ये लिस्ट...

दिलवाले दुल्हनिया ले जायेंगेImage Credit : Instagram02 / 07

दिलवाले दुल्हनिया ले जायेंगे

शाहरुख खान से पहले आमिर खान को राज मल्होत्रा ​​का रोल ऑफर किया गया था लेकिन खबरों के मुताबिक उन्हें स्क्रिप्ट उतनी दमदार नहीं लगी।

हम आपके हैं कौन..!Image Credit : Instagram03 / 07

हम आपके हैं कौन..!

'हम आपके हैं कौन..!' मूवी के लिए भी मेकर्स की पहली पसंद आमिर खान थे। हालांकि आमिर खान द्वारा फिल्म को ना कहने के बाद यह ब्लॉकबस्टर मूवी सलमान खान के हिस्से चली गई थी।

बाजीगरImage Credit : Instagram04 / 07

बाजीगर

शाहरुख खान की यह दूसरी फिल्म 'बाजीगर' थी, जो आमिर खान को ऑफर हुई थी। इस फिल्म को ना कहने से पहले भी आमिर खान एक बार भी नहीं सोचा।

साजनImage Credit : Instagram05 / 07

साजन

'साजन' अपने टाइम की सबसे मूवीज में से एक है। इस मूवी के लिए सलमान खान का किरदार आमिर खान के पास गया था लेकिन उन्होंने इसे रिजेक्ट कर दिया था।

डरImage Credit : Instagram06 / 07

डर

'डर' मूवी की स्क्रिप्ट आमिर खान को ध्यान में रखकर लिखी गई थी लेकिन उनके रिजेक्ट करने के बाद मेकर्स ने शाहरुख खान को इस मूवी में कास्ट किया।

बजरंगी भाईजानImage Credit : Instagram07 / 07

बजरंगी भाईजान

'बजरंगी भाईजान' के लिए आमिर खान को मुख्य भूमिका के लिए चुना गया था। आमिर खान के ना कहने के बाद यह मूवी भी सलमान खान के हिस्से चली गई।​​

End of Photo Gallery
Subscribe to our daily Newsletter!