Stars Spotted Today: आंखों में आंसू लिए आशा भोसले को अंतिम विदाई देने पहुंचे आमिर-विक्की, उदास नजर आए रणवीर

Stars Spotted Today: बॉलीवुड के कई जाने-माने स्टार आज यानी 13 अप्रैल को पैप्स के कैमरे में कैद हुए। बॉलीवुड के इन स्टार्स तस्वीरें आते ही सोशल मीडिया पर छा गईं। रणवीर सिंह आज उदास चेहरे के साथ आशा भोसले को अंतिम विदाई देने पहुंचे, तो वहीं आमिर खान और विक्की कौशल की आंखें भी नम नजर आईं।

Authored by: अभयUpdated Apr 13 2026, 20:13 IST
13 अप्रैल को स्पॉट हुए ये सितारे, देखें फोटोजImage Credit : Photos By Manav Manglani01 / 07

13 अप्रैल को स्पॉट हुए ये सितारे, देखें फोटोज

बॉलीवुड के कई फेमस स्टार्स आज यानी 13 अप्रैल को पैप्स के कैमरे में कैद हुए। इन स्टार्स की तस्वीरें आते ही सोशल मीडिया पर गदर काट रही है। बॉलीवुड के स्टार्स आज अपने अलग-अलग लुक में नजर आए। आमिर खान और विक्की कौशल आज आशा भोसले की अंतिम यात्रा में शामिल हुए। इस दौरान आमिर खान और विक्की कौशल के चहरे पर उदासी देखने को मिली। रणवीर सिंह भी नम आंखे लिए आशा भोसले जी को श्रद्धांजलि देने पहुंचे। तो चलिए देखते हैं इन स्टार्स की फोटोज।

नम दिखीं रणवीर सिंह की आंखेंImage Credit : Photos By Manav Manglani02 / 07

नम दिखीं रणवीर सिंह की आंखें

एक्टर रणवीर सिंह नम आंखों के साथ आशा भोसले जी को अंतिम विदाई देने पहुंचे। इस दौरान रणवीर सिंह के चेहरे को देखने के बाद फैंस भी उदास हो गए।

उदास दिखा विक्की कौशल का चेहराImage Credit : Photos By Manav Manglani03 / 07

उदास दिखा विक्की कौशल का चेहरा

एक्टर विक्की कौशल आज आशा भोसले जी की अंतिम यात्रा में शामिल हुए। इस दौरान विक्की कौशल के चेहरे पर उदासी देखने को मिली। विक्की कौशल की ये तस्वीर खूब वायरल हो रही है।

आमिर खान भी आए नजरImage Credit : Photos By Manav Manglani04 / 07

आमिर खान भी आए नजर

आशा भोसले जी की अंतिम यात्रा में विक्की कौशल के साथ आमिर खान भी नजर आए। आमिर खान भी काफी उदास दिखाई दिए। आमिर खान की इस तस्वीर पर फैंस खूब कमेंट कर रहे हैं।

अनु मलिक ने छुपाए अपने आंसूImage Credit : Photos By Manav Manglani05 / 07

अनु मलिक ने छुपाए अपने आंसू

सिंगर अनु मलिक भी आशा भोसले जी के अंतिम दर्शन करने पहुंचे। इस दौरान अनु मलिक अपनी नम आंखों को छुपाते हुए नजर आए। अनु मलिक की इस तस्वीर ने सबका ध्यान खींच लिया।

परिवार से मिले जैकी श्रॉफImage Credit : Photos By Manav Manglani06 / 07

परिवार से मिले जैकी श्रॉफ

एक्टर जैकी श्रॉफ आशा भोसले जी के निधन के बाद सिंगर के परिवार से मिले और उनका दुख बांटा। जैकी श्रॉफ की ये तस्वीर सोशल मीडिया पर छा गई।

हेलन की तस्वीर ने खींचा ध्यानImage Credit : Photos By Manav Manglani07 / 07

हेलन की तस्वीर ने खींचा ध्यान

सिंगर आशा भोसले जी को अंतिम विदाई देने एक्ट्रेस हेलन भी पहुंचीं। हेलन की ये तस्वीर खूब वायरल हो रही है। इस तस्वीर ने सबका ध्यान अपनी तरफ खींच लिया।

End of Photo Gallery
Subscribe to our daily Newsletter!