Bollywood stars affair in old age: बॉलीवुड में कई सितारे ऐसे हैं जिन्होंने तलाक के बाद भी सच्चा प्यार ढूंढ लिया और आज खुशी-खुशी अपनी जिंदगी जी रहे हैं। इनमें आमिर खान सबसे ऊपर हैं। उन्होंने किरण राव से अलग होने के बाद भी प्यार किया और अब खुश हैं। इन सितारों को अक्सर अपने पार्टनर के साथ स्पॉट किया जाता है। बच्चे बड़े होने के बाद भी इन स्टार्स ने दोबारा रिलेशनशिप में आने से परहेज नहीं किया। इस लिस्ट में आमिर खान से लेकर सुजैन खान तक के नाम शामिल है। आइए नजर डालते है इस लिस्ट पर...
बुढ़ापे में भी आमिर खान दुनिया के सामने इश्क लड़ा रहे हैं। बीते साल उन्होंने अपनी गर्लफ्रेंड गौरी के बारे में सभी को बताया था। फिल्म सितारे जमीन पर की स्क्रीनिंग के दौरान दोनों एक-दूसरे के हाथ में हाथ डाले नजर आए थे। दोनों के साथ आमिर खान का बेटा आजाद भी था। इस फोटो पर लोगों ने जमकर रिएक्ट किया था।
ऋतिक रोशन से अलग होने के बाद सुजैन खान की लाइफ में के बाद अर्सलान गोनी की एंट्री हुई। सुजैन ने अर्सलान गोनी के साथ अपना रिश्ता पब्लिक कर दिया था। दोनों को हमेशा साथ ही देखा जाता है।
इस लिस्ट में ऋतिक रोशन का नाम शामिल है। सुजैन खान से तलाक लेने के बाद ऋतिक अपनी लाइफ खुलकर जी रहे हैं। ऋतिक रोशन इन दिनों सबा आजाद को डेट कर रहे हैं। दोनों की जोड़ी फैंस को पसंद है।
रिपोर्ट्स की मानें तो सलमान खान के भाई और एक्टर अरबाज खान को जब शूरा खान से प्यार हुआ था तब सबसे पहले उन्होंने अपने बेटे से शुरा को मिलवाया था। अरबाज खान, अरहान खान और शूरा खान की ये फोटो खूब वायरल हुई थी।
सैफ अली खान ने अमृता सिंह से तलाक ले लिया था। इसके बाद उन्होंने करीना कपूर से शादी कर ली। उस समय सैफ के दोनों बच्चे सारा और इब्राहिम बड़े हो रहे थे। बता दें कि सारा अली और इब्राहिम के सामने ही सैफ-करीना एक दूसरे पर प्यार बरसाते हैं।