70th Hyundai Filmfare Awards 2025: बेटी और नाती के साथ फिल्मफेयर अवार्ड्स पहुंची जया बच्चन, ब्लैक नेट साड़ी में हॉट लगी कजोल देवगन

फिल्मफेयर अवार्ड्स 2025 नाइट में बॉलीवुड एक्ट्रेस ने अपना जलवा दिखाया। रेड कार्पेट पर एक से बढ़कर एक ड्रेस के साथ एक्ट्रेस नजर आई। अभिनेत्री जया बच्चन से लेकर अनन्या पांडे तक, हर कोई अपनी स्टाइलिश ड्रेस फ्लॉन्ट करता दिखाई दिया। आइए आपको दिखाते हैं आपकी फेवरेट एक्ट्रेस के रेड कार्पेट लुक।

बॉलीवुड हसीनाओं का फिल्मफेयर अवार्ड्स 2025 रेड कार्पेट लुक
01 / 08
Image Credit : Zoom

बॉलीवुड हसीनाओं का फिल्मफेयर अवार्ड्स 2025 रेड कार्पेट लुक

फिल्मफेयर अवार्ड्स 2025 की शानदार रात में बॉलीवुड एक्ट्रेस बेहद सुंदर लग रही हैं। हर बार की तरह इस बार भी रेड कार्पेट पर बॉलीवुड एक्ट्रेस का जादू रहा। कजोल देवगन से लेकर नितांशी गोयल तक इन सभी हसीनाओं ने रेड कार्पेट पर अपना नूर बिखेरा। कोई साड़ी तो कोई गाउन पहनकर आई थी। आइए आपको दिखाते हैं आपकी फेवरेट हसीना किस ड्रेस में थी और कैसी लग रही थी।

कजोल देवगन
02 / 08
Image Credit : Zoom

कजोल देवगन

अभिनेत्री कजोल रेड कार्पेट पर ब्लैक नेट साड़ी पहनकर आई थी। इस साड़ी के साथ उन्होंने स्टाइलिश ब्लाउस पहना था। इस साड़ी में एक्ट्रेस एकदम हॉट लग रही थी।

श्वेता नंदा-नव्या नवेली नंदा
03 / 08
Image Credit : Zoom

श्वेता नंदा-नव्या नवेली नंदा

जया बच्चन की बेटी श्वेता नंदा और नव्या नवेली नंदा , जया बच्चन के साथ आई थी। दोनों माँ-बेटियों ने साड़ी पहनी थी। पिंक साड़ी में श्वेता और आइवरी साड़ी में नव्या नवेली बेहद सुंदर लग रही थी।

जया बच्चन
04 / 08
Image Credit : Zoom

जया बच्चन

अभिनेत्री जया बच्चन यहां अपनी बेटी श्वेता और नाती के साथ आई थी। जया बच्चन ने इवेंट के लिए व्हाइट सूट पहना था।

अनन्या पांडे
05 / 08
Image Credit : Zoom

अनन्या पांडे

एक्ट्रेस अनन्या पांडे ने अपनी ड्रेस के साथ कुछ अलग ट्राइ किया। मल्टी कलर ब्लाउस के साथ, अनन्या ने ट्रेंडी स्टाइल ब्लैक साड़ी पहनी थी। वह आज के इवेंट में सबसे अलग लग रही थी।

कृति सेनन
06 / 08
Image Credit : Zoom

कृति सेनन

कृति सेनन ने अपनी ग्रीन बॉडी फिट आउटफिट से सबको दीवाना बना दिया था। इस आउटफिट में कृति सेनन का फिगर कमाल का लग रहा था।

नितांशी गोयल-जानकी बोधिवाला
07 / 08
Image Credit : Zoom

नितांशी गोयल-जानकी बोधिवाला

नितांशी गोयल आज येलो गाउन में नजर आई , उन्हें फिल्मफेयर 2025 के लिए बेस्ट डेब्यू एक्ट्रेस का अवॉर्ड मिला है। वहीं जानकी बोधिवाला ने हाल ही में नेशनल फिल्म अवॉर्ड जीता है, वह रेड गाउन में एकदम खूबसूरत लग रही थी।

सान्या मल्होत्रा
08 / 08
Image Credit : Zoom

सान्या मल्होत्रा

सान्या मल्होत्रा अपने रेड बॉडीफिट गाउन से रेड कार्पेट की शान बढ़ाती नजर आई। सान्या इस लॉंग टेल गाउन में बहुत प्यारी लग रही थी।

End of Photo Gallery
Subscribe to our daily Newsletter!

© 2025 Bennett, Coleman & Company Limited