ये है मोहब्बतें की रूही को 12वींं में मिले इतने नंबर, एक्टिंग के साथ पढ़ाई में भी जलवा

टीवी की मशहूर चाइल्ड एक्ट्रेस रुहानिका धवन उर्फ रूही तो आपको याद ही होगी। रुहानिका ने हाल ही में एक बड़ी उपलब्धि हासिल की है। उन्होंने इंस्टाग्राम पर अपने ग्रैजुएशन सेरेमनी का वीडियो शेयर करते हुए सभी के साथ खुशी साझा की है।

इंस्टाग्राम पर शेयर किया वीडियो
01 / 05

​इंस्टाग्राम पर शेयर किया वीडियो​

टीवी की मशहूर चाइल्ड एक्ट्रेस रुहानिका धवन उर्फ रूही तो आपको याद ही होगी। रुहानिका ने हाल ही में एक बड़ी उपलब्धि हासिल की है। उन्होंने इंस्टाग्राम पर अपने ग्रैजुएशन सेरेमनी का वीडियो शेयर करते हुए सभी के साथ खुशी साझा की है।

12वीं में इतने नंबर
02 / 05

​12वीं में इतने नंबर​

दरअसल, 17 साल की रुहानिका ने 12वीं की परीक्षा पास कर ली है। उन्होंने इंटरनेशनल बैकालॉरियट (IB) कक्षा 12वीं की परीक्षा में ने 91% अंक प्राप्त किए हैं। इस सफलता के लिए उन्होंने तीन सालों तक अपने एक्टिंग करियर को ब्रेक दिया और केवल पढ़ाई पर फोकस किया।

इकोनॉमिक्स में रुचि
03 / 05

​​इकोनॉमिक्स में रुचि​

मीडिया रिपोर्ट्स की मानें तो रुहानिका को बिजनेस और इकोनॉमिक्स में काफी रुचि है। वह आगे इकोनॉमिक्स में डिग्री हासिल करने का विचार कर रही हैं।

कथक और जिम्नास्टिक्स में रुचि
04 / 05

​कथक और जिम्नास्टिक्स में रुचि​

रुहानिका धवन का जन्म 25 सितंबर 2007 को मुंबई में हुआ था। वह बचपन से ही पढ़ाई में काफी तेज हैं। पढ़ाई के साथ ही उन्हें एक्टिंग, स्विमिंग, कथक और जिम्नास्टिक्स का भी काफी शौक है।

मासूमियत से जीता दिल
05 / 05

​मासूमियत से जीता दिल​

रूहानिका धवन ने ये है मोहब्बतें में रूही के किरदार में अपनी मासूमियत से सभी का दिल जीत था। उन्होंने दिव्यांका त्रिपाठी और करण पटेल की ऑन-स्क्रीन बेटी का किरदार निभाया था।

End of Photo Gallery
Subscribe to our daily Newsletter!

© 2025 Bennett, Coleman & Company Limited