सेना की गाड़ी के नंबर प्लेट पर बने तीर का क्या होता है मतलब?
क्या आपने कभी भारतीय सेना के वाहनों की नंबर प्लेट पर ऊपर की तरफ इशारा करता हुआ ब्रॉड एरो देखा है? ये ऐरो आम गाड़ियों में आपको नहीं नजर जाएगा। सिर्फ आर्मी के वाहनों में ही ऊपर की ओर इशारा करते हुए ऐरो को आप देख सकते हैं। मगर क्या आपने सोचा है कि इस खास ऐरो का क्या मतलब होता है? क्या इसे सेना के वाहनों में यूं ही लगाया जाता है या फिर इसका कोई खास मतलब होता है? इस तीर के निशान का क्या मतलब है और आम वाहनों में ये क्यों नहीं लगाया जा सकता? चलिये जानते हैं।
सेना की गाड़ी पर Arrow का निशान
भारतीय सेना की कई ऐसी चीजे हैं, जिनके बारे में आम लोगों को नहीं मालूम होता। वाहन की बात करें तो इनके वाहन आम गाड़ियों से कुछ अलग होते हैं। सेना की गाड़ीपर एक ऐरो का निशान बना होता है, जो काफी ब्रॉड सा होता है। क्या आप जानते हैं कि इस ऐरो का क्या मतलब है ?
क्या होता है इसका मतलब ?
अगर आपने ध्यान दिया हो तो सेना के वाहनों की नंबर प्लेट पर एक ऊपर की तरफ इशारा करता हुआ ब्रॉड एरो होता है। ये एरो अपने आप में काफी खास है, जो ब्रिटिश शासनकाल से उपयोग में लाया जाता रहा है।
क्यों इस्तेमाल करती है सेना ?
इसे लगाए जाने के पीछे सबसे पहली वजह आसानी से पहचानना है। दुर्घटना या फिर गाड़ी पलटने की स्थिति में नंबर आसानी से पढ़ा जा सके, इसलिये इसे लगाया जाता है।
क्या दर्शाता है ये ऐरो ?
इसके अलावा ये वाहन ऊपर की ओर होता है, जो संकेत देता है कि ये सैन्य वाहन है, न कि कोई आम नागरिक या फिर निजी वाहन।
क्या है इसका उद्देश्य ?
ये प्रतीक ब्रिटिश कॉमनवेल्थ देशों से लिया गया है, जो सीधे तौर पर सरकार द्वारा रक्षा उद्देश्यों के लिए काम में लाए जाते हैं। इसके अलावा सेना की ये गाड़ियां मोटर वाहन अधिनियम के नियमों की बजाय रक्षा मंत्रालय के नियमों के तहत चलती हैं।
सेना की गाड़ी पर बने ऐरो का मतलब
अब आपको पता चल गया होगा कि सेना की गाड़ियों पर बने इस ऐरो का क्या मतलब होता है। कई बार इस तरह के सवाल प्रतियोगी परीक्षाओं में भी पूछ लिये जाते हैं।
Chanakya Niti: चाणक्य पति या पत्नी चुनने के बारे में क्या कहते हैं, जानें चाणक्य के 7 नियम क्या हैं
Anupamaa 7 Maha Twist:प्रेम के माथे पर प्यार की निशानी देगी प्रेरणा, कीर्ति का गेम ओवर करेंगे अनुपमा और कपिल
भारत में भी है डॉल्फिन से भरी हुई एक नदी, क्या आप जानते हैं नाम
कहां गया उसे ढूंढो... बुमराह तोड़ेंगे रिकॉर्ड, लेकिन जो सबसे आगे है वो कहां गायब
Ajab Gajab: दुनिया का सबसे तेज स्ट्राइक करने वाला सांप, इससे दुश्मन को बचने का मौका नहीं मिलता
DND पर आज से फिर शुरू हुआ मरम्मत का काम, दिल्ली-नोएडा के बीच महीने भर ट्रैफिक रहेगा प्रभावित
डायरेक्ट टैक्स कलेक्शन में इजाफा, 10 फरवरी तक सरकार की झोली में आए 19.44 लाख करोड़ रुपये
प्रियंका चोपड़ा ने 'वाराणसी' में कास्ट होने से पहले रखी थी ये शर्त, इस वजह से सिक्योरिटी के बीच रहती हैं देसी गर्ल
Next-Gen Fortuner: पुरानी वाली से होगी कितनी अलग? क्या मिलेंगे वो फीचर्स जिनका सबको इंतजार
Viral Video: शख्स ने जैसे ही बच्चे को किया किस, मासूम ने पलटकर किया ऐसा हमला, देखकर नहीं रुकेगी हंसी
© 2026 Bennett, Coleman & Company Limited