अचानक पेड़ क्यों लगे खांसने, साइंस ने ढूंढ निकाला जवाब

आज से पहले शायद ही आपने ऐसा कुछ सुना या पढ़ा होगा कि पेड़ की खांसने की बात हो रही है। ये सच है या नहीं, ये तो डिटेल में बात करने के बाद जानेंगे, लेकिन उससे पहले ये बता दें, कि पूरी तरह टर्म गलत नहीं है, साइंस ने कुछ जानकारी पता की है, चलिए हम भी जानते हैं।

क्या पेड़ खांस सकते हैं जानें साइंस के पास क्या है जवाब
01 / 06
Image Credit : Canva and meta ai

क्या पेड़ खांस सकते हैं, जानें साइंस के पास क्या है जवाब

आज तक हम लोगों ने यही सुना है कि पेड़ ऑक्सीजन छोड़ते हैं, और कार्बन डाइऑक्साइड खींचते हैं। यही वजह है कि पेड़ लगाने की सलाह दी जाती है, पेड़ पौधों को संरक्षित किया जाता है। लेकिन ये खांस भी सकते हैं, ऐसी बात तो किसी को भी चौंका देगी।

CO2 और O2
02 / 06
Image Credit : Canva and meta ai

CO2 और O2

क्लाइमेट चेंज के असर को कम करने में पेड़ पौधों की अहम भूमिका रहती है, क्योंकि ये कार्बन डाइऑक्साइड खींचकर, ऑक्सीजन देती है, जो कि जीवन के लिए जरूरी है।

क्या है प्रक्रिया
03 / 06
Image Credit : Canva and meta ai

क्या है प्रक्रिया

पेड़ रात में कार्बन डाइऑक्साइड इसलिए छोड़ते हैं क्योंकि वे रेस्पिरेशन करते हैं। यह एक ऐसी प्रक्रिया है जो जानवरों के सांस लेने जैसी ही है। दिन में, फोटोसिंथेसिस से रेस्पिरेशन में इस्तेमाल होने वाली ऑक्सीजन से ज्यादा ऑक्सीजन बनती है, लेकिन रात में, सूरज की रोशनी न होने के कारण फोटोसिंथेसिस बंद हो जाता है, इसलिए पेड़ पौधे रेस्पिरेशन करते रहते हैं और कार्बन डाइऑक्साइड छोड़ते रहते हैं।

रिसर्च
04 / 06
Image Credit : Canva and meta ai

रिसर्च

पेंसिल्वेनिया स्टेट यूनिवर्सिटी ( पेन स्टेट या पीएसयू ) एक सार्वजनिक राज्य-संबंधित भूमि-अनुदान अनुसंधान विश्वविद्यालय है, की एक रिसर्च में पाया गया कि गर्म सूखे और पानी की कमी वाले इलाकों में मौजूद पेड़ो में Photorespiration (प्रकाश श्वसन) की दर ज्यादा होती है। Photorespiration यानी ऐसी प्रक्रिया, जिसमें पौधे प्रकाश में ऑक्सीजन का उपभोग करते हैं और कार्बन डाइऑक्साइड छोड़ते हैं।

पेड़ के खांसने की सच्चाई
05 / 06
Image Credit : Canva and meta ai

पेड़ के खांसने की सच्चाई

आमतौर पर पेड़ कार्बन डाइऑक्साइड खींचकर, ऑक्सीजन देते हैं, लेकिन अगर उन्हें हेल्दी एन्वॉयरन्मेंट न मिले तो ये प्रोसेस उल्टा हो सकता है। यही वजह है कि कहा जा रहा है पेड़ सांस (CO2 की जगह O2) लेने की जगह खांस (O2 की जगह CO2 छोड़ना) रहे हैं।

कार्बन डाइऑक्साइड क्या है
06 / 06
Image Credit : Canva and meta ai

कार्बन डाइऑक्साइड क्या है

ये एक ग्रीन गैस है, इसे आप रंगहीन, गंधहीन कह सकते हैं। जो कि पृथ्वी के माहौल को गर्म करती है, ​इसकी वजह से क्लाइमेट चेंज होता है, बर्फ तेजी से पिघल रही है।

End of Photo Gallery
Subscribe to our daily Newsletter!

© 2025 Bennett, Coleman & Company Limited