ट्रेन में एसी कोच हमेशा बीच में ही क्यों लगा होता है, ज्यादातर लोग नहीं जानते वजह

Why AC Coaches Are Always In The Middle Of A Train: भारत में रोजाना 13000 से अधिक यात्री ट्रेन चलती हैं, जिसमें करीब 2.4 करोड़ लोग सफर करते हैं। इसमें मेल, एक्सप्रेस और लोकल गाड़ियां शामिल हैं। यह कुल 7000 से अधिक स्टेशनों को कवर करती हैं। ऐसे में आपमें से लगभग सभी लोगों ने कभी न कभी ट्रेन में सफर जरूर किया होगा। लेकिन क्या आप जानते हैं कि ट्रेन में एसी कोच हमेशाबीच में ही क्यों लगा होता है। ज्यादातर लोग इसकी वजह नहीं जानते हैं। अगर आपको भी नहीं पता तो यहां जान लीजिए।

Authored by: आदित्य सिंहUpdated Feb 13 2026, 10:58 IST
ट्रेन में एसी कोच बीच में क्यों लगा होता हैImage Credit : Istock01 / 07

ट्रेन में एसी कोच बीच में क्यों लगा होता है

भारतीय रेलवे दुनिया का तीसरा सबसे बड़ा रेल नेटवर्क है। ऐसे में आपने एसी कोच में भी सफर किया होगा। लेकिन क्या आप जनते हैं कि ट्रेन में एसी कोच हमेशा बीच में ही क्यों लगा होता है।

ज्यादातर लोग नहीं जानतेImage Credit : Istock02 / 07

ज्यादातर लोग नहीं जानते

रोजाना ट्रेन में सफर करने वाले भी नहीं जानते होंगे कि ट्रेन में एसी कोच हमेशा बीच में क्यों लगा होता है। अगर आप भी नहीं जानते हैं तो यहां जान लीजिए।

पहले इंजन के पीछे लगता था एसी कोचImage Credit : Istock03 / 07

पहले इंजन के पीछे लगता था एसी कोच

बता दें भारतीय रेलवे में पहले एसी कोच इंजन के बाद लगाया जाता था, लेकिन इससे कोच में इंजन का ज्यादा शोर पहुंचता था। ऐसे में यात्रियों को असुविधा न हो इसके लिए कोच को बीच में कर दिया गया।

अब इसलिए बीच में लगाया जाता है एसी कोचImage Credit : Istock04 / 07

अब इसलिए बीच में लगाया जाता है एसी कोच

इसके अलावा आपने गौर किया होगा कि रेलवे स्टेशन व प्लेटफॉर्म पर प्रवेश द्वार बीच में होता है। इसे ध्यान में रखते हुए एसी कोच को बीच में लगाया जाता है, क्योंकि इसका किराया भी ज्यादा होता है।

भीड़ से बचाने के लिएImage Credit : Istock05 / 07

भीड़ से बचाने के लिए

मीडिया रिपोर्ट्स की मानें तो जनरल बोगी के यात्रियों को भीड़ से बचाने के लिए एसी कोच को बीच में लगाया जाता है। मान लीजिए कि जनरल डिब्बे बीच में होंगे तो इससे पूरी व्यवस्था गड़बड़ हो सकती है। ट्रेन लगते ही आपाधापी मच सकती है। यही करण है कि जनरल डिब्बों को ट्रेन के दोनों कोने पर लगाया जाता है।

आवाज से न हों परेशानImage Credit : Istock06 / 07

आवाज से न हों परेशान

साथ ही एसी कोच के बीच में होने का कारण यह भी है कि इंजन की आवाज से यात्रियों को किसी प्रकार की कोई असुविधा न महसूस हो। साथ ही लोगों को इससे किसी प्रकार की दिक्कत का सामना न करना पड़े।

हर कोई कर सकता है यात्रा07 / 07

हर कोई कर सकता है यात्रा

भारतीय रेलवे की सबसे बड़ी विशेषता इसका किफायती किराया है। इसमें आम आदमी से लेकर व्यवसायी और पर्यटक तक हर वर्ग के लोग रेल यात्रा कर सकते हैं।

End of Photo Gallery
Subscribe to our daily Newsletter!