संघ लोक सेवा आयोग की सिविल सेवा तीन चरणों में आयोजित की जाती है। प्रीलिम्स में सफल होने वाले उम्मीदवार मन्स की परीक्षा के लिए पात्र माने जाते हैं। इसके बाद इंटरव्यू होता है। ऐसे में क्या आप जानते हैं कि IAS का इंटरव्यू कौन लेता है।
अगर आप भी नहीं जानते हैं कि IAS का इंटरव्यू कौन लेता है। यहां पैनल में कितने लोग होते हैं तो यहां जान लीजिए। अपने आपको धुरंधर बताने वाले भी इसका जवाब नहीं दे पाए हैं। अगर आप भी नहीं जानते हैं तो यहां जान लीजिए।
बता दें आईएएस इंटरव्यू में बोर्ड अध्यक्ष के साथ पांच विशेषज्ञ होते हैं, जिसमें एक महिला सदस्य भी होती हैं। वहीं यदि कोई उम्मीदवार हिंदी, तमिल, तेलुगु या किसी अन्य भाषा में इंटरव्यू देता है तो एक ट्रांसलेटर भी रहता है। उनका कार्य सिर्फ भाषा से जुड़ी समस्या का हल करना होता है।
कहा जाता है कि इंटरव्यू बोर्ड में एक अध्यक्ष और चार सदस्य होते हैं। यहां चार अन्य सदस्यों में दो से तीन ब्यूरोक्रेट्स होते हैं। आमतौर पर बोर्ड के सचिव या कोई वरिष्ठ अधिकारी या सदस्य इसमें शामिल होते हैं।
इसके अलावा इसमें कम से कम एक सदस्य अकादमिक क्षेत्र से जुड़ा होता है, जिसमें किसी नामीं सरकारी विश्वविद्यालय के कुलपति या प्रोफेसर होते हैं। यहां इंटरव्यू पैनल के उम्मीदवारो का सेलेक्शन उनकी योग्यता, अनुभव और विशेषज्ञता के आधार पर किया जाता है।
कई प्रशासनिक अधिकारियों की मानें तो इंटरव्यू की शुरुआत बोर्ड के अध्यक्ष करते हैं। वह उम्मीदवार का परिचय बाकी के सदस्यों से करवाते हैं। साथ ही सभी सदस्यों के पास उम्मीदवारों की ओर से मुख्य परीक्षा के फॉर्म में दी गई जानकारियों का रिकॉर्ड होता है।
कहते हैं कि शुरुआत में बायोडाटा से जुड़े कुछ सवाल पूछे जाते है। इसके बाद पैनल में उपस्थित सदस्य अलग अलग करके सवाल पूछते हैं। इंटरव्यू 275 मार्क्स का होता है।