भारत का इकलौता राज्य, जहां हर एयरपोर्ट से मिलती है डायरेक्ट विदेश की फ्लाइट

Which State Has Most International Airport In India: भारत में कुल 487 हवाई अड्डे या हवाई पट्टियां हैं। इसमें करीब 137 हवाई अड्डों का प्रबंधन एयरपोर्ट अथॉरिटी ऑफ इंडिया द्वारा किया जाता है। देशभर में रोजाना लाखों लोग हवाई जहाज में सफर करते हैं। लेकिन क्या आप जानते हैं कि ऐसा कौन सा राज्य है जहां हर एयरपोर्ट से डायरेक्ट विदेश के लिए फ्लाइट मिलती है। अपने आपको जीके का धुरंधर बताने वाले भी इस राज्य का नाम नहीं बता पाए हैं। अगर आप भी नहीं जानते हैं तो यहां जान लीजिए।

Authored by: आदित्य सिंहUpdated Mar 11 2026, 10:40 IST
भारत के किस राज्य के हर एयरपोर्ट से विदेश के लिए फ्लाइट मिलती हैImage Credit : Istock01 / 07

भारत के किस राज्य के हर एयरपोर्ट से विदेश के लिए फ्लाइट मिलती है

भारत में कुल 450 से ज्यादा हवाई अड्डे, हवाई पट्टियां और हेलीपै हैं। लेकिन क्या आप जानते हैं कि भारत के किस राज्य के हर एयरपोर्ट से विदेश के लिए फ्लाइट मिलती है।

जीके के धुरंधर भी नहीं जानतेImage Credit : Istock02 / 07

जीके के धुरंधर भी नहीं जानते

अगर आप भी नहीं जानते हैं कि किस राज्य के हर एयरपोर्ट से विदेश के लिए फ्लाइट मिलती है तो यहां जान लीजिए। अपने आपको जीके का धुरंधर बताने वाले भी इस राज्य का नाम नहीं बता पाए हैं।

कौन सा एयरपोर्टImage Credit : Istock03 / 07

कौन सा एयरपोर्ट

बता दें यहां हम केरल की बात कर रहे हैं। यहां कुल चार एयरपोर्ट तिरुवनंतपुरम, कोच्चि, कालीकट, कन्नूर शामिल हैं। यहां लगभग सभी एयरपोर्ट से अंतर्राष्ट्रीय उड़ानें उपलब्ध हैं।

डायरेक्ट यहां के लिए मिलती है फ्लाइटImage Credit : Istock04 / 07

डायरेक्ट यहां के लिए मिलती है फ्लाइट

केरल के ये हवाई अड्डे दुबई, अबू धाबी व दक्षिण पूर्व एशिया जिसमें सिंगापुर, मलेशिया और यूरोप के प्रमुख शहरों को जोड़ते हैं। यही कारण है कि कहा जाता है कि यह देश का इकलौता एयरपोर्ट है जहां चार एयरपोर्ट हैं और सभी विदेशी उड़ानों के लिए जाने जाते हैं।

सबसे व्यस्त हवाई अड्डों में से एकImage Credit : Istock05 / 07

सबसे व्यस्त हवाई अड्डों में से एक

कोचीन अंतरराष्ट्रीय हवाई अड्डा केरल का सबसे व्यस्त और प्रसिद्ध हवाई अड्डा है। यह कोच्चि शहर के पास स्थित है। कहा जाता है कि यह दुनिया का पहला ऐसा हवाई अड्डा माना जाता है जो पूरी तरह सौर ऊर्जा से संचालित होता है। इस हवाई अड्डे का निर्माण 1999 में हुआ था।

यह भी सबसे पुराना हवाई अड्डाImage Credit : Istock06 / 07

यह भी सबसे पुराना हवाई अड्डा

वहीं त्रिवेंद्रम अंतरराष्ट्रीय हवाई अड्डा केरल का सबसे पुराना हवाई अड्डा है और राज्य की राजधानी तिरुवनंतपुरम में स्थित है। इसकी स्थापना 1932 में हुई थी। यह हवाई अड्डा दक्षिण भारत के प्रमुख हवाई अड्डों में से एक है।

यहां से भी डायरेक्ट विदेश के लिए फ्लाइटImage Credit : Istock07 / 07

यहां से भी डायरेक्ट विदेश के लिए फ्लाइट

कालीकट या कोझिकोड में स्थित यह इंटरनेशनल एयरपोर्ट उत्तरी केरल के लोगों के लिए काफी महत्वपूर्ण है। यहां से अधिक संख्या में लोग एक देश से दूसरे देश जाते हैं। इस एयरपोर्ट से भी अंतर्राष्ट्रीय उड़ान की सेवाए जुड़ी हुई हैं।

End of Photo Gallery
Subscribe to our daily Newsletter!