भारत का इकलौता रेलवे स्टेशन, जहां से पूरे देश के लिए मिलती है ट्रेन

Which Railway Stations Connect All Over India: भारतीय रेलवे को देश की लाइफलाइन कहा जाता है। साथ ही यह सबसे किफायती, सुरक्षित और बेहतरीन संसाधनों में से एक है। देशभर में कुल 7325 रेलवे स्टेशन हैं, जिसमें हॉल्ट, टर्मिनल और जंक्शन शामिल हैं। यहां से करोड़ो यात्री रोजाना ट्रेन में यात्रा करते हैं। लेकिन क्या आप जानते हैं कि भारत के किस रेलवे स्टेशन से पूरे भारत के लिए ट्रेन मिलती है। अगर आप भी नहीं जानते हैं तो यहां जान लीजिए।

Authored by: आदित्य सिंहUpdated Mar 9 2026, 09:45 IST
भारत के किस रेलवे स्टेशन से के लिए पूरे देश के लिए ट्रेन मिलती हैImage Credit : Istock01 / 07

भारत के किस रेलवे स्टेशन से के लिए पूरे देश के लिए ट्रेन मिलती है

भारत में रोजाना 13000 से ज्यादा ट्रेन चलती हैं, जिसमें करोड़ों की संख्या में लोग यात्रा करते हैं। लेकिन क्या आप जानते हैं कि भारत के किस रेलवे स्टेशन से पूरे भारत के लिए ट्रेन मिलती है। यहां से आप देशभर के किसी भी कोने के लिए ट्रेन पकड़ सकते हैं।

नहीं जानते होंगे आपImage Credit : Istock02 / 07

नहीं जानते होंगे आप

अगर आप भी नहीं जानते हैं कि किस रेलवे स्टेशन से पूरे भारत के लिए ट्रेन मिलती है तो यहां जान लीजिए। अपने आपको जीके का धुरंधर बताने वाले भी इस रेलवे स्टेशन का नाम नहीं बता पाए हैं।

कौन सा रेलवे स्टेशनImage Credit : Istock03 / 07

कौन सा रेलवे स्टेशन

बता दें यहां हम मथुरा जंक्शन की बात कर रहे हैं। यहां से आपको कश्मीर से लेकर कन्याकुमारी तक व नॉर्थ ईस्ट से लेकर पश्चिमी भारत तक हर जगह के लिए ट्रेन मिल जाएगी। कहा जाता है कि इस स्टेशन का इतिहास काफी पुराना है। साल 1875 में मथुरा जंक्शन से पहली ट्रेन चलाई गई थी।

यहां से चारों दिशाओं के लिए ट्रेनImage Credit : Istock04 / 07

यहां से चारों दिशाओं के लिए ट्रेन

इतना ही नहीं मथुरा जंक्शन से आपको उत्तर, दक्षिण, पूरब और पश्चिम चारों दिशाों के लिए सीधी या कनेक्टिंग ट्रेन आसानी से मिल जाएगी। यहां से आप किसी भी राज्य व रेलवे जंक्शन के लिए ट्रेन पकड़ सकते हैं।

राजधानी से लेकर पैसेंजर तक सभी ट्रेनImage Credit : Istock05 / 07

राजधानी से लेकर पैसेंजर तक सभी ट्रेन

इस रेलवे स्टेशन पर आपको राजधानी से लेकर शताब्दी, सुपरफास्ट, एक्सप्रेस और मेल से लेकर पैसेंजर ट्रेनें देखने को मिल जाएंगी। यहां रात दिन ट्रेनों की आवाजाही बनी रहती है।

रोजाना चलती हैं इतनी ट्रेनImage Credit : Istock06 / 07

रोजाना चलती हैं इतनी ट्रेन

मथुरा जंक्शन पर करीब 14 प्लेटफॉर्म हैं। यहां से 7 अलग अलग दिशाओं के लिए रेल मार्ग निकलते हैं। इसे भारत के सबसे व्यस्त रेलवे स्टेशनो में से एक माना जाता है। कहा जाता है कि यहां से रोजाना 200 से अधिक ट्रेनें गुजरती हैं।

सबसे मजबूत रेलवे नेटवर्कImage Credit : Istock07 / 07

सबसे मजबूत रेलवे नेटवर्क

यह रेलवे स्टेशन न केवल ट्रेन पकड़ने के लिए बल्कि देशभर के रेल नेटवर्क को मजबूत बनाता है। यह रेलवे जंक्शन उत्तर और मध्य भारत को जोड़ने वाला खास जंक्शन माना जाता है। साथ ही यह मुख्य रूप से दिल्ली-मुंबई और दिल्ली-चेन्नई रेल मार्गों पर स्थित है।

End of Photo Gallery
Subscribe to our daily Newsletter!