भारत में कुल 28 राज्य और 8 केंद्र शासित प्रदेश हैं। प्रत्येक राज्य व जिले में कोई न कोई रहस्यमयी चीजें हैं। लेकिन क्या आप जानते हैं कि भारत की चमत्कारी चोटी कौन सी है, जहां से साढ़े सात नदियां निकलती हैं।
अगर आप भी नहीं जानते हैं कि इस चमत्कारी चोटी का क्या नाम है तो यहां जान लीजिए। अपने आपको जीके का धुरंधर बताने वाले भी इस चोटी का नाम नहीं बता पाए हैं।
बता दें यहां हम मध्य प्रदेश के इंदौर के पास महू में स्थित विंध्याचल श्रंखला की सबसे ऊंची चोटी जानापाव हिल की बात कर रहे हैं। यह चोटी घने जंगलों, ट्रेकिंग और चंबल नदी के उद्गम स्थल के लिए प्रसिद्ध है।
यहां साढ़े सात नदियों के निकलने के कारण यह नदी पूरे देश में प्रसिद्ध है। इसे मध्य प्रदेश की सबसे रहस्यमयी और चमत्कारी जगहों में भी गिना जाता है।
स्थानीय मान्यताओं के अनुसार, जानापाव हिल से साढ़े सात नदियों का उद्गम होता है। इसमें प्रमुख रूप से चंबल, गंभीर, मोरल, कारम, अजनार, उतेडिया और अन्य छोटी नदियां शामिल हैं।
यहां साढ़े सात शब्द का अर्थ यह माना जाता है कि यहां से सात बड़ी नदियां और एक छोटी धारा निकलती है। ये नदियां अलग अलग दिशाओं में बहते हुए कई जिलों और राज्यों को जल प्रदान करती हैं।
इस जगह का धार्मिक महत्व भी काफी ज्यादा है। माना जाता है कि यह भगवान परशुराम की जन्मस्थली है। हिंदू धर्म के अनुसार भगवान परशुराम भगवान विष्णु के छठे अवतार थे। यहां भगवान परशुराम का मंदिर भी है।