दुनिया का सबसे बड़ा एयरपोर्ट कौन सा है, एरिया इतना कि समा जाएगा मुंबई शहर

Which is the Worlds Largest airport (Duniya ka sabse bada airport kaun sa hai): UAE में दुनिया का सबसे बड़ा एयरपोर्ट बनने जा रहा है, जहां पर हर साल 26 करोड़ लोग यात्रा कर सकेंगे। इस एयरपोर्ट का नाम अल मखतूम इंटरनेशनल एयरपोर्ट रखा गया है लेकिन क्या आप जानते हैं कि वर्तमान में दुनिया का सबसे बड़ा एयरपोर्ट कौन सा है और कहां स्थित है? अगर नहीं तो आज जान लें।

Authored by: कुलदीप राघवUpdated Mar 3 2026, 13:29 IST
UAE में बन रहा है दुनिया का सबसे बड़ा एयरपोर्ट Image Credit : CANVA01 / 07

UAE में बन रहा है दुनिया का सबसे बड़ा एयरपोर्ट

UAE में दुनिया का सबसे बड़ा एयरपोर्ट बनने जा रहा है, जहां पर हर साल 26 करोड़ लोग यात्रा कर सकेंगे। इस एयरपोर्ट का नाम अल मखतूम इंटरनेशनल एयरपोर्ट रखा गया है।

वर्तमान में दुनिया का सबसे बड़ा एयरपोर्ट Image Credit : CANVA02 / 07

वर्तमान में दुनिया का सबसे बड़ा एयरपोर्ट

लेकिन क्या आप जानते हैं कि वर्तमान में दुनिया का सबसे बड़ा एयरपोर्ट कौन सा है और कहां स्थित है? अगर नहीं तो आज जान लें।

जेवर में बन रहा दुनिया का चौथा सबसे बड़ा एयरपोर्ट Image Credit : CANVA03 / 07

जेवर में बन रहा दुनिया का चौथा सबसे बड़ा एयरपोर्ट

उत्तर प्रदेश के जेवर में नोएडा इंटरनेशनल एयरपोर्ट बनकर तैयार हो चुका है। यह एशिया का सबसे बड़ा और दुनिया का चौथा सबसे बड़ा एयरपोर्ट है, जो 6200 हेक्टेयर (लगभग 15,320 एकड़) क्षेत्र में फैला है।

ये रहा जवाब Image Credit : CANVA04 / 07

ये रहा जवाब

दुनिया का सबसे बड़ा एयरपोर्ट सऊदी अरब के दम्माम (Dammam) में हैं। जिसका नाम किंग फहद इंटरनेशनल एयरपोर्ट (King Fahd International Airport) है।

कितना है एरिया Image Credit : CANVA05 / 07

कितना है एरिया

किंग फहद इंटरनेशनल एयरपोर्ट की सबसे बड़ी ताकत इसका एरिया है, जो 299.61 वर्ग मील (776 वर्ग किलोमीटर) है। ऐसा भी कहा जाता है ये एयरपोर्ट मुंबई शहर से भी बड़ा है जिसका क्षेत्रफल 603.4 वर्ग किलोमीटर है।

1999 में हुई थी शुरुआतImage Credit : CANVA06 / 07

1999 में हुई थी शुरुआत

इस एयरपोर्ट से साल 1999 में कमर्शियल फ्लाइट्स ने उड़ानें भरनी शुरू कर दी थी। तब से लेकर आज तक देश और दुनिया में इस एयरपोर्ट का जाना जाता है।

अमेरिकी एयरबेस के रूप में इस्तेमाल Image Credit : CANVA07 / 07

अमेरिकी एयरबेस के रूप में इस्तेमाल

इस एयरपोर्ट का निर्माण 1983 में शुरू हुआ था और 28 नवंबर, 1999 को पूरा हुआ था। खाड़ी युद्ध के दौरान इस एयरपोर्ट का इस्तेमाल अमेरिकी एयरबेस के रूप में इस्तेमाल किया गया था।

End of Photo Gallery
Subscribe to our daily Newsletter!