यूपी का सबसे छोटा जिला कौन सा है? गुड़, अनाज और लकड़ी के लिए है फेमस

Up ka sabse chota jila: क्षेत्रफल की दृष्टि से यूपी देश का चौथा सबसे बड़ा राज्य है, जबकि जनसंख्या के मामले में यह देश का सबसे बड़ा राज्य है। यहां देशभर के सभी राज्यों से ज्यादा कुल 75 जिले हैं। इनमें कोई सबसे बड़ा होगा तो कोई सबसे छोटा। इस लेख में जानेंगे यूपी का सबसे छोटा जिला

Authored by: नीलाक्ष सिंहUpdated May 12 2026, 15:26 IST
यूपी का सबसे छोटा जिला कौन सा है?Image Credit : TNN01 / 07

यूपी का सबसे छोटा जिला कौन सा है?

उत्तर प्रदेश क्षेत्रफल और जनसंख्या दोनों के हिसाब से देश के सबसे बड़े राज्यों में शामिल है। यहां कुल 75 जिले हैं, लेकिन क्या आप जानते हैं कि यूपी का सबसे छोटा जिला कौन सा है?

कभी गाजियाबाद का था हिस्साImage Credit : TNN02 / 07

कभी गाजियाबाद का था हिस्सा

हापुड़ उत्तर प्रदेश का सबसे छोटा जिला माना जाता है। इसका कुल क्षेत्रफल लगभग 660 वर्ग किलोमीटर है। साल 2011 में इसे अलग जिला बनाया गया था। इससे पहले हापुड़, गाजियाबाद जिले का हिस्सा हुआ करता था।

हापुड़ की स्थापनाImage Credit : TNN03 / 07

हापुड़ की स्थापना

हापुड़ को 28 सितंबर 2011 को नया जिला घोषित किया गया था। उस समय उत्तर प्रदेश की तत्कालीन सरकार ने कई नए जिलों का गठन किया था। हापुड़ को पहले “पंचशील नगर” नाम दिया गया था, लेकिन बाद में इसका नाम फिर से हापुड़ कर दिया गया।

हापुड़ क्यों है खास?Image Credit : TNN04 / 07

हापुड़ क्यों है खास?

यह दिल्ली-एनसीआर क्षेत्र के करीब स्थित है।यहां का व्यापार और कृषि काफी प्रसिद्ध है।हापुड़ को स्टील पाइप, गुड़ और अनाज मंडियों के लिए जाना जाता है।​

जिले में कितनी तहसील हैं?Image Credit : TNN05 / 07

जिले में कितनी तहसील हैं?

हापुड़ जिले में मुख्य रूप से तीन तहसीलें शामिल हैं:हापुड़गढ़मुक्तेश्वरधौलाना

NCR से जुड़ाव बनाता है खासImage Credit : TNN06 / 07

NCR से जुड़ाव बनाता है खास

हापुड़ भले ही यूपी का सबसे छोटा जिला हो, लेकिन व्यापार, लोकेशन और तेजी से हो रहे विकास के कारण इसकी पहचान लगातार बढ़ रही है। NCR से जुड़ाव होने की वजह से यह जिला आर्थिक और औद्योगिक रूप से भी काफी महत्वपूर्ण माना जाता है।

गढ़मुक्तेश्वर की खास पहचानImage Credit : TNN07 / 07

गढ़मुक्तेश्वर की खास पहचान

गढ़मुक्तेश्वर गंगा नदी के किनारे बसा एक प्रसिद्ध धार्मिक स्थल है। यहां हर साल गंगा स्नान और मेलों में बड़ी संख्या में श्रद्धालु पहुंचते हैं। कई बार ऐसे भी सवाल किया जाता है कि यूपी का सबसे छोटा जिला किस नदी के किनारे बसा है, तो आप गंगा बता सकते हैं।

End of Photo Gallery
Subscribe to our daily Newsletter!