यूनियन पब्लिक सर्विस कमीशन (UPSC) ने सिविल सर्विस एग्जाम (CSE) 2025 में रैंक पाने वाले अभ्यर्थियों के मार्क्स जारी कर दिए हैं। इससे पहले 6 मार्च को सिविल सेवा परीक्षा का रिजल्ट जारी किया गया था।
क्या आप जानते हैं कि यूपीएससी सिविल सेवा परीक्षा के इतिहास में अब तक किस आईएएस को सबसे ज्यादा नंबर मिले हैं? अगर नहीं तो आज हम आपको उस आईएएस से मिलवाने वाले हैं जिसका रिकॉर्ड अभी तक कोई तोड़ नहीं पाया।
यूपीएससी सिविल सेवा परीक्षा में सबसे हाईएस्ट मार्क्स हासिल करने का रिकॉर्ड आईएएस अधिकारी अनुदीप दुरीशेट्टी (Anudeep Durishetty) के नाम है। अनुदीप दुरीशेट्टी ने 2017 में ऑल इंडिया रैंक 1 हासिल की थी और यूपीएससी टॉपर बने थे।
अनुदीप दुरीशेट्टी ने इस परीक्षा में कुल 2025 में से 1126 मार्क्स हासिल किए थे। अनुदीप ने अपनी स्कूली शिक्षा तेलंगाना के मेटपल्ली में स्थित श्री सूर्योदय हाई स्कूल से हासिल की। उन्होंने BITS Pilani से इलेक्ट्रॉनिक्स एंड इंस्ट्रूमेंटेशन इंजीनियरिंग में ग्रेजुएशन किया।
सिविल सेवा परीक्षा 2025 में रावतभाटा के रहने वाले अनुज अग्निहोत्री ने टॉप किया है। अनुज अग्निहोत्री को 1071 नंबर मिले हैं।
वर्ष 2024 में प्रथम स्थान हासिल करने वाली IAS शक्ति दुबे को कुल 1041 अंक मिले थे। उस समय उन्हें लिखित परीक्षा में 843 और इंटरव्यू में 200 अंक प्राप्त हुए थे।
यूपीएससी सिविल सेवा परीक्षा 2015 में टीना डाबी ने 2025 अंकों में से 1063 अंक प्राप्त किए, जो 52.49% के प्रतिशत के बराबर हैं। उन्हें लिखित परीक्षा में 868 अंक और पर्सनैलिटी टेस्ट में 195 अंक मिले थे।