एशियाई चीता दुनिया की सबसे दुर्लभ बड़ी बिल्ली प्रजातियों में से एक है। पहले ये प्रजाति पूरे एशिया- भारत, ईरान, पाकिस्तान और मध्य एशिया में पाई जाती थी। मगर आज इनकी संख्या बेहद कम रह गई है।
अब एशियाई चीतों की संख्या गिनी चुनी ही रह गई है। दुनिया का इकलौता देश ही है, जहां पर एशियाई चीते मिलते हैं। क्या आप जानते हैं एशियाई चीतों वाला ये देश कौन सा है?
बता दें कि दुनिया में एशियाई चीतों की संख्या 50 से भी कम रह गई है और इनका लगभग पूरा प्राकृतिक आवास ईरान के रेगिस्तानी इलाकों में है। ईरान इकलौता देश है, जहां पर एशियाई चीते पाए जाते हैं।
ईरान के कवीर नेशनल पार्क, खार तुरान नेशनल पार्क, बाफक प्रोटेक्टेड एरिया और नायबंदन वाइल्डलाइफ रिजर्व जैसे संरक्षित क्षेत्रों में ये चीते रहते हैं।
ईरान में एशियाई चीते मुख्य रूप से दश्त-ए-कवीर और आसपास के रेगिस्तानी क्षेत्रों में पाए जाते हैं। इन इलाकों में कम मानव आबादी और खुले मैदान होने के कारण चीते शिकार कर पाते हैं।
भारत में एशियाई चीता 1950 के दशक के बाद ही गायब हो गया था। इसके बाद भारत ने प्रोजेक्ट चीता के तहत अफ्रीका चीतों को लाकर उन्हें फिर से बसाने की कोशिश शुरू गकी है। हालांकि ये चीते एशियाई प्रजाति के नहीं हैं लेकिन इसका उद्देश्य भारत में चीते की प्रजाति को फिर से स्थापित करना है।