स्टेशन, जंक्शन और टर्मिनल में क्या अंतर होता है, आज जान लीजिए

What Is The Difference Between Station, Junction, Terminal And Central: भारतीय रेलवे दुनिया का चौथा सबसे बड़ा रेलवे नेटवर्क है। भारत में कुल 8000 से ज्यादा रेलवे स्टेशन हैं। देशभर में रोजाना लाखों लोग ट्रेन में सफर करते हैं। ऐसे में रेलवे में सफर के दौरान हम कई रेलवे स्टेशन से होकर ( Difference Between Junction And Terminal) गुजरते हैं। ट्रेन में सफर के दौरान आपने गौर किया होगा कि कुछ रेलवे स्टेशन पर जंक्शन, टर्मिनल, सेंट्रल या स्टेशन लिखा होता है। ऐसे में क्या आप जानते हैं कि जंक्शन, टर्मिनल, सेंट्रल या स्टेशन में क्या अंतर होता है। अगर आप भी नहीं जानते हैं तो यहां जान लीजिए।

जंक्शन टर्मिनल और स्टेशन में क्या अंतर होता है
01 / 05

जंक्शन, टर्मिनल और स्टेशन में क्या अंतर होता है

भारत में रोजाना 22 हजार से ज्यादा ट्रेन चलती हैं। जिसमें 13,452 यात्री ट्रेन शामिल है। आपने भी कभी ना कभी ट्रेन में सफर किया होगा। ऐसे में क्या आप जानते हैं कि जंक्शन, टर्मिनल, सेंट्रल या स्टेशन में क्या अंतर होता है।

क्या होता है जंक्शन
02 / 05

क्या होता है जंक्शन

बता दें जहां से कम से कम तीन रेल रूट निकलते हैं उसे जंक्शन कहा जाता है। जिस रेलवे स्टेशन पर एक साथ अलग अलग ट्रैक पर ट्रेन आ और जा सकती है उसे जंक्शन कहा जाता है। मीडिया रिपोर्ट्स की मानें तो भारत में लगभग 300 से ज्यादा रेलवे जंक्शन हैं।

क्या होता है टर्मिनल
03 / 05

क्या होता है टर्मिनल

टर्मिनल उसे कहा जाता है जहां से ट्रेन आगे नहीं जा सकती है। यह रेलवे स्टेशन आखिरी होता है। यदि किसी रेलवे स्टेशन पर आपको टर्मिनल लिखा दिखाई दे तो समझ जाइए कि ये इस रूट का आखिरी स्टेशन है।

जान लीजिए टर्मिनल
04 / 05

जान लीजिए टर्मिनल

इसके आगे कोई और ट्रैक नहीं होता है यानी जिस दिशा से ट्रेन आई है उसी दिशा में वापस जाना पड़ता है।

क्या होता है सेंट्रल
05 / 05

क्या होता है सेंट्रल

सेंट्रल शहर का सबसे व्यस्त स्टेशन होता है। यह क्षेत्र में भी काफी बड़ा होता है। कहा जाता है कि भारत में कुल 5 सेंट्रल स्टेशन हैं।

End of Photo Gallery
Subscribe to our daily Newsletter!

© 2025 Bennett, Coleman & Company Limited