RRB Group D और RRB NTPC एग्जाम में क्या है फर्क? रेलवे की तैयारी कर रहे छात्र जरूर जान लें
RRB Group D and RRB NTPC: हाल ही में रेलवे रिक्रूटमेंट बोर्ड ने ग्रुप डी परीक्षाओं को लेकर अपडेट्स शेयर किए हैं। नवंबर में ये परीक्षाएं आयोजित की जाएंगी। ऐसे में इस परीक्षा में हिस्सा लेने वाले परीक्षार्थी जोरों-शोरों से तैयारी में हैं। बीते दिनों रेलवे ने एनटीपीसी परीक्षा के रिजल्ट साझा किए थे। इस बीच चलिये समझते हैं कि इन दोनों परीक्षाओं में आखिर फर्क क्या है। दोनों परीक्षाएं भारतीय रेलवे ही करवाता है। रेलवे की एक शाखा है, जिसे रेलवे रिक्रूटमेंट बोर्ड कहा जाता है।
रेलवे करवाता है भर्ती
रेलवे समय-समय पर रिक्तियों की जरूरतों और पदों को ध्यान में रखते हुए भर्ती करवाता है। कई बार ये भर्ती काफी सारे पदों के लिए होती है। ये निर्भर करता है कि डिपार्टमेंट को कितनी रिक्तियों पर पदों को भरने की जरूरत है और असल में रिक्तियां कितनी हैं।
रेलवे रिक्रूटमेंट बोर्ड के जिम्मे भर्ती
इन सभी भर्तियों को करवाने का जिम्मा रेलवे की एक शाखा के पास होता है, जिसे कहा जाता है रेलवे रिक्रूटमेंट बोर्ड। वैसे तो रेलवे रिक्रूटमेंट बोर्ड या फिर RRB हर दो या तीन साल में भर्ती परीक्षा करवाता है मगर दो सबसे बड़ी और अहम परीक्षाएं हैं, आरआरबी एनटीपीसी और आरआरबी ग्रुप डी परीक्षा।
RRB Group D क्या है?
RRB Group D परीक्षा की बात की जाए तो रेलवे की तरफ से ये भर्ती परीक्षा हाल ही में करवाई जा रही है। ये भर्ती ज्यादातर ट्रैक क्लीनर्स, हेल्पर्स, पॉइंट्समैन (फील्ड वर्क) पर खाली पदों को भरने के लिए कराई जाती है। इस साल ये भर्ती परीक्षा नवंबर के महीने में होनी है। ये रेलवे की बड़ी भर्ती है, जिसके तहत 32438 पदों को भरा जाना है।
RRB NTPC एग्जाम क्या होता है?
अब बात करें आरआरबी एनटीपीसी परीक्षा की तो ये परीक्षा रेलवे द्वारा नॉन टेक्निकल पॉपुलर कैटेगरी के लिए करवाई जाती है। ये क्लैरिकल और ऑफिस से जुड़ी पोस्टों जैसे कि क्लर्क, टाइपिस्ट, स्टेशन मास्टर, गुड्स गार्ड आदि पदों को भरने के लिए करवाई जाती है।
कितनी होती है सैलरी?
ग्रुप डी की बात करें तो इसमें पे लेवल 1 में 18,000 से लेकर 56,900 रुपये तक की सैलरी होती है। ये पोस्ट पर निर्भर करती है। वहीं एनटीपीसी की बात की जाए तो पे लेवल 2 से लेकर 6 तक में 19,900 से लेकर 35,400 तक की सैलरी दी जाती है। ये सैलरी पोस्ट और क्वालिफिकेशन पर निर्भर करती है।
RRB NTPC से जुड़ी अन्य बातें
एनटीपीसी नॉन टेक्निकल भर्ती होती है, जिसके जरिये क्लर्क, टाइपिस्ट, जूनियर अकाउंट असिस्टेंट, गुड्स गार्ड और स्टेशन मास्टर बनते हैं। इसके लिए योग्यता 12वीं पास होती है। इस भर्ती में पास हुए कैंडिडेट्स ऑफिस या फिर प्रशासनिक कार्य जैसे की रिकॉर्ड रखना या फिर टिकटिंग या फिर सुपरविजन आदि करते हैं। परीक्षा पैटर्न की बात करें तो इसमें CBT-1, CBT-2, टाइपिंग या फिर स्किल टेस्ट और डॉक्यूमेंट्स वेरिफिकेशन आदि होता है।
RRB Group D के बारे में
ग्रुप डी की बात की जाए तो ये परीक्षा पास कर ट्रैकमैन, हेल्पर, असिस्टेंट, पॉइंट्समैन और गेटमैन बनते हैं। इसमें फील्ड वर्क और तकनीकी काम किया जाता है। इसके लिए आरआरबी द्वारा CBT, PET परीक्षा आयोजित की जाती है।
RRB NTPC के लिए योग्यता
एनटीपीसी के लिए योग्यता की बात करें तो अंडरग्रेजुएट पोस्ट के लिए 12वीं पास छात्र आवेदन कर सकते हैं। वहीं ग्रेजुएट पोस्टों को लिए बेचलर डिग्री होना जरूरी है। एनटीपीसी में ग्रुप डी की तरह फील्ड वर्क नहीं होता, बल्कि इसमें पास हुए छात्रों को डेस्क जॉब मिलती है।
न्यूजीलैंड ने उतारा 6 फीट 5 इंच लंबा खिलाड़ी, पहले ही मैच में माइकल राए छा गए
इन 6 राशियां के 'गोल्डन डे' होने वाले हैं शुरू , देवगुरु के घर जाएंगे दैत्यगुरु
Pariksha Pe Charcha 2026:परीक्षा पे चर्चा 2026 रजिस्ट्रेशन कैसे करें? छात्रों के पास PM मोदी से संवाद का मौका
बार-बार रिचार्ज प्लान लेने की टेंशन हुई खत्म, 330 दिनों तक एक्टिव रहेगा सिम
पहले कितनी होती थी भारतीय ट्रेन की स्पीड, रफ्तार जानकर दिमाग चकरा जाएगा
सर्दी में लें वाइल्डलाइफ का असली आनंद, काजीरंगा नेशनल पार्क में मिलेगा शांति और रोमांच का कॉम्बो
Bigg Boss 19: गौरव खन्ना से मिली हार के बाद फरहाना भट्ट ने बयां किया दुख, कहा, 'मैं अंदर से टूट...'
Aishwarya Rai Parenting: ग्लैमर से दूर, ग्राउंडेड पैरेंटिंग! हर मम्मी लें ऐश्वर्या से ये खास पेरेंटिंग की टिप्स
अकेले हैं, तो क्या गम है: अक्षय खन्ना को देख सिंगल रहने का मन क्यों करता है?
न्यूजीलैंड ने उतारा 6 फीट 5 इंच लंबा खिलाड़ी, पहले ही मैच में माइकल राए छा गए
© 2025 Bennett, Coleman & Company Limited