आदेश और निर्देश में क्या अंतर होता है, बताने वाला हिंदी व्याकरण का ज्ञाता

What Is The Difference Between Order And Instruction: आदेश और निर्देश शब्द आमतौर पर आप भी इस्तेमाल करते होंगे। यह दोनों ही शब्द ऐसे हैं जिनका उपयोग किसी व्यक्ति को कार्य करने के लिए कहा जाने पर किया जाता है, लेकिन इनके अर्थ, प्रभाव और उपयोग में बड़ा अंतर होता है। ऐसे में क्या आप जानते हैं कि आदेश और निर्देश में क्या अंतर होता है। यदि आप इन दोनों में अंतर बता देते हैं तो हम आपको हिंदी व्याकरण का ज्ञाता मान जाएंगे।

Authored by: आदित्य सिंहUpdated May 15 2026, 08:59 IST
आदेश और निर्देश में क्या अंतर होता हैImage Credit : Istock01 / 07

आदेश और निर्देश में क्या अंतर होता है

आदेश और निर्देश शब्द का इस्तेमाल किसी को कुछ कार्य करने के लिए कहने के लिए आप भी करते होंगे। लेकिन क्या आप जानते हैं कि आदेश और निर्देश में क्या अंतर है।

बताने वाला हिंदी व्याकरण का ज्ञाताImage Credit : Istock02 / 07

बताने वाला हिंदी व्याकरण का ज्ञाता

यदि आप बता देते हैं कि आदेश और निर्देश में क्या अंतर है तो हम आपको हिंदी व्याकरण का ज्ञाता मान जाएंगे। वहीं अगर आप भी नहीं जानते हैं तो यहां जान सकते हैं।

आदेशका मतलब क्या होता हैImage Credit : Istock03 / 07

आदेशका मतलब क्या होता है

बता दें आदेश का अर्थ होता है किसी उच्च अधिकारी, वरिष्ठ व्यक्ति या अधिकार प्राप्त संस्था द्वारा दिया गया ऐसा कथन जिसे मानना अनिवार्य होता है।

उदाहरण के जरिए समझेंImage Credit : Istock04 / 07

उदाहरण के जरिए समझें

आदेश में अधिकार और शक्ति का भाव होता है। इसे न मानने पर दंड, कार्रवाई या नुकसान हो सकता है। उदाहरण के लिए सेना में अधिकारी द्वारा सैनिकों को दिया गया आदेश तुरंत मानना पड़ता है या फिर प्रदेश सरकार या शिक्षा विभाग की ओर से किसी कारणवण जिले या राज्य के स्कूलों को बंद करने का आदेश। यदि कोई आदेश का उल्लंघन करता है तो उसके खिलाफ कार्रवाई हो सकती है।

निर्देश का मतलब क्या होता हैImage Credit : Istock05 / 07

निर्देश का मतलब क्या होता है

वहीं निर्देश का मतलब किसी कार्य को सही ढंग से करने के लिए सलाह देना होता है। निर्देश में कठोरता कम और समझाने का भाव अधिक होता है। इसका उद्देश्य व्यक्ति को सही तरीका बताना होता है ताकि कार्य बेहतर ढंग से किया जा सके।

आदेश मानना जरूरी होता हैImage Credit : Istock06 / 07

आदेश मानना जरूरी होता है

आदेश और निर्देश के बीच सबसे बड़ा अंतर उनकी अनिवार्यता में होता है। आदेश को मानना जरूरी होता है, जबकि निर्देश किसी चीज के लिए सलाह या अपील की जाती है।

सहयोग और सहायता का भावImage Credit : Istock07 / 07

सहयोग और सहायता का भाव

आदेश में अधिकार दिखाई देता है, जबकि निर्देश में सहयोग और सहायता का भाव होता है। आदेश देने वाला व्यक्ति सामान्य तौर पर उच्च पद पर होता है, जबकि निर्देश कोई भी अनुभवी व्यक्ति दे सकता है।

End of Photo Gallery
Subscribe to our daily Newsletter!