MBA और PGDM में क्या अंतर होता है, जानें किसमें मिलता है ज्यादा पैकेज
What is the difference between MBA And PGDM: जब भी मैनेजमेंट की पढ़ाई की बात आती है तो सबसे पहले हमारे मन में एमबीए और पीजीडीएम कोर्स का नाम (MBA And PGDM Difference) आता है। अधिकतर छात्र अच्छी सैलरी व बेस्ट करियर ऑप्शन के लिए एमबीए या पीजीडीएम का कोर्स करते हैं। लेकिन क्या आप जानते हैं कि एमबीए और पीजीडीएम में क्या अंतर होता है। अगर आप भी नहीं जानते हैं कि दोनों में क्या अंतर होता है तो यहां जान लीजिए।
एमबीए और पीजीडीएम का फुलफॉर्म क्या होता है
बता दें MBA का फुलफॉर्म मास्टर ऑफ बिजनेस एडमिनिस्ट्रेशन (Master Of Business Administration) होता है। जबकि PGDM का फुलफॉर्म Post Graduate Diploma In Management होता है।
डिग्री और डिप्लोमा
मास्टर ऑफ बिजनेस एडमिनिस्ट्रेशन एक डिग्री कोर्स है। जबकि पोस्ट ग्रेजुएट डिप्लोमा इन मैनेजमेंट (PGDM) एक डिप्लोमा कोर्स है।
दोनों कोर्स अलग अलग
एक्सपर्ट्स की मानें तो एमबीए और पीजीडीएम दोनों का फोकस एरिया अलग अलग होता है। एमबीए की पढ़ाई के दौरान मैनेजमेंट के थ्योरेटिकल कॉन्सेप्ट व टेक्निकल पहलुओं पर अधिक जोर दिया जाता है। पीजीडीएम की पढ़ाई के दौरान मैनेजमेंट स्किल्स का विकास करने के लिए प्रैक्टिकल नॉलेज पर अधिक जोर दिया जाता है।
किसकी फीस ज्यादा
वहीं फीस की बात करें तो एमबीए की फीस पीजीडीएम से ज्यादा होती है। हालांकि यदि आपका एडमिशन किसी सरकारी कॉलेज में हो जाता है तो यहां फीस कम पड़ती है।
किसमें मिलता है ज्यादा पैकेज
सिलेबस की बात करें तो एमबीए कोर्स के लिए सिलेबस अधिकतर विश्वविद्यालय तय करता है। जबकि पीजीडीएम का सिलेबस हर कॉलेज में अलग अलग हो सकता है। वहीं कई बार देखा जाता है कि एमबीए वालों का पैकेज पीजीडीएम वालों की तुलना में ज्यादा होता है।
T20 में कछुए की चाल से 11 हजार रन बनाने वाले प्लेयर
Jan 20, 2025
KHO-KHO वर्ल्ड चैंपियन टीम को नहीं मिली कोई प्राइज मनी? जानिए सच्चाई
चुपके-चुपके हिमानी के हुए नीरज चोपड़ा, देखिए शादी की खूबसूरत तस्वीरें
कौन हैं नीरज चोपड़ा की दुल्हनियां, खेल से है अटूट रिश्ता
Bigg Boss 18: आमिर खान को बाइक के पीछे बैठाकर सलमान खान ने कराई सैर, मस्ती देख याद आई 'अंदाज अपना अपना'
इतने हजार के जूते पहनती है राशा थड़ानी की डॉगी, खुद के वायरल सूट पर खर्च किए थे इतने लाख, गजब है रवीना की बेटी की रईसी
Donald Trump: शपथ से पहले MAGA विजय रैली में गरजे डोनाल्ड ट्रंप, बोले- हम अमेरिका को और अधिक महान बनाने जा रहे हैं; पढ़ें 10 बड़ी बातें
Weather Today: दिल्ली में बेईमान हुआ मौसम, कंपकंपा देने वाली सर्दी के बाद अब गर्मी का अहसास
Types of Moksh in Bhagavad Gita: ईश्वर तक पहुंचने का मार्ग होता है मोक्ष, भगवद्गीता में बताए गए हैं इसके 4 प्रकार
20 January 2025 Panchang: आज राहुकाल कितने बजे से लगेगा, क्या रहेगा अभिजीत मुहूर्त और सूर्योदय-सूर्योस्त का टाइम
डोनाल्ड ट्रंप का शपथ ग्रहण समारोह आज, कई देशों के नेता करेंगे शिरकत; मुकेश और नीता अंबानी भी होंगे शामिल
© 2025 Bennett, Coleman & Company Limited