भारत में रोजाना 13000 से अधिक ट्रेन चलती हैं, जिसमें सबसे ज्यादा संख्या एक्सप्रेस ट्रेन की होती है। लेकिन क्या आप जानते हैं कि ट्रेन के टिकट पर लिखे RSWL और PQWL का क्या मतलब होता है।
अगर आप भी नहीं जानते हैं कि ट्रेन के टिकट पर लिखे इन दो कोड का क्या मतलब होता है तो यहां जान लीजिए। रोजाना ट्रेन में सफर करने वाले भी इस कोड का मतलब नहीं बता पाए हैं। यदि आप भी नहीं जानते हैं तो यहां जान लीजिए।
इंडियन रेलवे के मुताबिक RSWL का मतलब रोड साइड स्टेशन वेटिंग लिस्ट (Road Side Station Waiting List) होता है। यह यात्रियों को तब आवंटित की जाती है जब सीट को रोड साइड स्टेशन तक की यात्रा के लिए बुक किया जाता है। इसमें दूरी का प्रतिबंध लागू नहीं होता है।
रोड साइड स्टेशन वेटिंग लिस्ट यानी आरएसडब्ल्यू के दौरान ट्रेन की टिकट कंफर्म होने की संभावा कम होती है। कहा जाता है कि यह मुख्य रूप से छोटे स्टेशनों से चढ़ने वाले यात्रियों के लिए निर्धारित खास कोटे से जुड़ा होता है।
PQWL का मतलब अंडर पूल्ड कोटा वेटिंग लिस्ट (Pool Quota Waiting List) होता है। इसमें ऐसे पैसेंजर्स की डिटेल दर्ज होती है जो ट्रेन ओरिजिनेशन और डेस्टिनेशन के बीच के स्टेशन के बीच यात्रा करते हैं।
बता दें पीक्यूडब्ल्यूएल में टिकट कन्फर्म होने की संभावना सामान्य वेटिंग लिस्ट (WL) की तुलना में काफी कम होती है। इसका कारण है कि इसमें सीटें एक सीमित कोटे से जुड़ी होती हैं, जो केवल कुछ ही स्टेशनों के लिए निर्धारित रहती हैं।
इसमें यदि उस कोटे से संबंधित कोई यात्री अपना कन्फर्म टिकट रद्द करता है, तभी PQWL आगे बढ़ता है। यदि चार्ट बनने तक पीक्यूडब्ल्यूएल कंफर्म नहीं होता है तो ई टिकट अपने आप रद्द माना जाता है। साथ ही किराया अपने आप वापस खाते में आ जाता है।