भारत के इन 5 जगहों के ऊपर नहीं उड़ सकता हवाई जहाज, वजह जानकर हिल जाएंगे आप

What are no fly zones in India: लंबी दूरी की यात्रा के लिए प्लेन सबसे अच्छा माना जाता है। ज्यादातर लोग समय बचाने के लिए हवाई यात्रा करते हैं। लेकिन शायद ही आपको पता होगा कि भारत में कई ऐसी जगह हैं जिनके ऊपर से दूर की बात बल्कि 5 से 7 किलोमीटर के आसपास से भी हवाई जहाज नहीं उड़ सकता है। अगर आप भी नहीं जानते हैं कि भारत में नो फ्लाइंग जोन कौन से इलाके हैं तो यहां जान लीजिए।

Authored by: आदित्य सिंहUpdated Feb 14 2026, 18:42 IST
भारत के इन 5 जगहों के ऊपर नहीं उड़ सकता हवाई जहाजImage Credit : Istock01 / 07

भारत के इन 5 जगहों के ऊपर नहीं उड़ सकता हवाई जहाज

नो फ्लाइंग जोन वो इलाके होते हैं जहां सुरक्षा, सरकारी काम, धार्मिक स्थल या वैज्ञानिक कारणों से विमान को उड़ाने की अनुमति नहीं होती है। ऐसे में क्या आप जानते हैं कि भारत में किन 5 इमारतों के ऊपर से हवाई जहाज नहीं उड़ सकता है।

भारत के नो फ्लाइंग जोनImage Credit : Istock02 / 07

भारत के नो फ्लाइंग जोन

अगर आप भी नहीं जानते हैं कि भारत में नो फ्लाइंग जोन कहां कहां है तो यहां जान लीजिए। इसकी वजह जानकर आप भी हिल जाएंगे। यदि आप भा नहीं जानते हैं तो यहां जान लीजिए।

राष्ट्रपति भवनImage Credit : Istock03 / 07

राष्ट्रपति भवन

बता दें राष्ट्रपति भवन के ऊपर का पूरा क्षेत्र हमेशा के लिए नो फ्लाइंग जोन बना हुआ है। यहां किसी भी प्लेन, हेलिकॉप्टर या ड्रोन को उड़ने की इजाजत नहीं है। यह इसलिए होता है कि ताकि राष्ट्रपति और महत्वपूर्ण सरकारी दफ्तर पूरी तरह से सुरक्षित रहे।

प्रधानमंत्री आवासImage Credit : Istock04 / 07

प्रधानमंत्री आवास

प्राइम मिनिस्टर हाउस भी नो फ्लाइंग जोन के अंतर्गत आता है। इसके आसपास 5 से 7 किलोमीटर तक हवाई जहाज उड़ाने की अनुमति नहीं होती है। यह निर्णय भी सुरक्षा की दृष्टि से लिया गया है।

संसद भवनImage Credit : Istock05 / 07

संसद भवन

इसके अलावा संसद भवन भी नो फ्लाइंग जोन के अंतर्गत आता है। यह जनता के प्रतिनिधियों व सरकारी दस्तावेजों व अधिकारियों की सुरक्षा के लिए होता है। यहां पर किसी भी हवाई जहाज, हेलीकॉप्टर या ड्रोन के उड़ने की अनुमति नहीं होती है।

तिरुमला वेंकटेश्वर मंदिरImage Credit : Istock06 / 07

तिरुमला वेंकटेश्वर मंदिर

तिरुमला वेंकटेश्वर मंदिर में हर दिन लाखों भक्त दर्शन के लिए आते हैं। यही कारण है कि मंदिर परिसर की सुरक्षा को देखते हुए इसे नो फ्लाइंग जोन घोषित किया गया है। इसका मतलब है कि यहां किसी भी तरह के हवाई जहाज, हेलीकॉप्टर और ड्रोन के उड़ने की अनुमति नहीं है।

ताजमहलImage Credit : Istock07 / 07

ताजमहल

ताजमहल भी नो फ्लाइंग जोन है। इसके आसपास करीब 7 किलोमीटर तक कोई हवाई जहाज, हेलिकॉप्टर या ड्रोन उड़ाने की अनुमति नहीं होती है। यदि ऐसा पाया जाता है तो उसके खिलाफ सख्त कार्रवाई की जाती है।

End of Photo Gallery
Subscribe to our daily Newsletter!